Author: Avnish Kumar Jain

सरकारी जमीन पर राजस्थान के व्यक्ति के लिये पैमाइश को लेकर नैनीताल सांसद अजय भट्ट के पत्र ने राज्य में बडी़ हलचल पैदा कर दी है। अजय भट्ट ने 18 जून 2026 को राज्य के मुख्य सचिव को लिखा है तो इसके बाद नैनीताल प्रशासन पैमाइश की जुगत में लगा हुआ है..वो भी तब जब ये जमीन उत्तराखण्ड सरकार की है.. लेकिन सरकारी जमीन की पैमाइश को लेकर सांसद के पत्र में कहा गया है कि तरुणेन्द्र विक्रम सिंह की जमीन की दूबारा पैमाईश कराई जाए.. चाय बगीचा रामगढ के खाता संख्या 2 व 4 पर तरुणेन्द्र विक्रम की माता…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य पूरा सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत राज्य में निर्माणाधीन आवासीय परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के लिए बुधवार को सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव आवास डॉ.…

Read More

हल्द्वानी में रानीबाग स्थित चित्रेश्वर धाम को लेकर पहाड़ी समाज ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। पहाड़ी आर्मी के नेतृत्व में हुई बैठक में समाज के लोगों ने 9 अगस्त को “पहाड़ी स्वाभिमान बचाओ रैली” निकालने की घोषणा की है उनका कहना है कि चित्रेश्वर धाम उनकी आस्था, संस्कृति और इतिहास का महत्वपूर्ण केंद्र है, जिसके संरक्षण के लिए अब निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी उन्होंने बताया कि कत्युरी राजवंश के इतिहास, मां जिया रानी की विरासत और चित्रेश्वर धाम के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने रानीबाग प्रकरण…

Read More

​ ​विकासनगर के सेलाकुई थाना क्षेत्र में अवैध खनन का खौफनाक चेहरा सामने आया है! स्वारना नदी में अवैध खनन सामग्री भर रहा एक ट्रैक्टर-चालक वन सुरक्षा दल को देखते ही भागने लगा। इसी दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से नीचे गिरे चालक की दर्दनाक मौत हो गई।​हादसा भाऊवाला पुल के पास हुआ, जहां चौहड़पुर रेंज का वन दस्ता गश्त पर था। मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी 32 वर्षीय रूपन सिंह के रूप में हुई है, जो भाऊवाला झुग्गी में रहकर मजदूरी करता था। गश्ती दल को देख भागते वक्त ट्रैक्टर पत्थर से टकराकर असंतुलित हो गया और चालक…

Read More

विकासनगर के शाहपुर-कल्याणपुर गांव में सिंचाई विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंचाई की मुख्य नहर पर हुए अवैध कब्जे को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया।दरअसल कुछ दिनों से संदिग्ध तत्वों ने नहर में पाइप डालकर ऊपर से अवैध खनन किया और पाइपों को ढककर नहर पर कब्जा जमा लिया था। इससे कई गांवों के सैकड़ों किसानों की खेती प्रभावित होने का खतरा था। ग्रामीणों के आक्रोश के बाद स्वदेश न्यूज़ ने खबर प्रमुखता से दिखाई, तो विभाग सक्रिय हो गए।खनन विभाग ने मौके पर 4400 टन से अधिक अवैध आरबीएम पाया और 10 लाख 77 हजार रुपये का…

Read More

हरिद्वार के रुड़की स्थित मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय दलित नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। हिंदू संगठनों ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताते हुए आरोपी युवक सलमान पर धार्मिक पहचान छिपाने के आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अभी तक मेडिकल में किसी गलत कृत्य की पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि 21 जुलाई को किशोरी लापता हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। करीब दस दिन बाद, 1 अगस्त की रात पुलिस ने किशोरी…

Read More

मानदेय एक मजदूर की दिहाड़ी से भी कम! पूरा परिवार जुटा पड़ा है एसआईआर का काम निपटाने में सड़े- गले अंडे, नैपकिन पैड और घटिया पोषाहार के वितरण की भी है जिम्मेदारी ! सरकार इन वर्कर्स / बीएलओं का दर्द क्यों नहीं समझ रही ! विकासनगर- जन संघर्ष अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कल बागेश्वर के कांडा क्षेत्र के बांसतौली गांव की एक बीएलओ/ आंगनवाड़ी वर्कर ने सरकार द्वारा जबरन थोपे गए एसआईआर व अन्य काम के बोझ के चलते आत्महत्या कर ली गई, इससे समझा जा सकता…

Read More

विकासनगर में आसन नदी में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की टीम ने नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में खाई खुदवाकर अवैध खनन पर अंकुश लगाने की कार्रवाई शुरू की है। देखिए क्या है पूरी खबर इस रिपोर्ट….जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की टीम ने रविवार को आसन नदी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। शाहपुर कल्याणपुर समेत कई तटवर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन रोकने के उद्देश्य से जेसीबी और ट्रैक्टर की सहायता से नदी…

Read More

खटीमा नगर क्षेत्र में 8 जुलाई 2024 को आई भीषण आपदा से प्रभावित व्यापारियों को अब तक मुआवजा नहीं मिलने पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई है। शनिवार को कांग्रेस कमेटी खटीमा के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने उप जिलाधिकारी खटीमा को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित व्यापारियों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की।ज्ञापन के मुताबिक वर्ष 2024 की भीषण आपदा के दौरान नगर के अनेक व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। उस समय शासन और प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन कर शीघ्र मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कई…

Read More

हरिद्वार में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से सीधा संवाद किया। गुरुकुल विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, स्टार्टअप और नवाचार के जरिए युवाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और विकसित उत्तराखंड के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने नकल विरोधी कानून का जिक्र करते हुए दावा किया कि इसके बाद बिना पर्ची और बिना खर्ची के 34 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। वहीं, हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री ने…

Read More

उत्तरकाशी जनपद के दूरस्थ मोरी विकासखंड के ओसला, गंगाड़, पवाणी और ढाटमीर गांवों में लगातार बारिश के चलते गियागाड़ का जलस्तर बढ़ गया है। पैदल पुल न होने के कारण ग्रामीण उफनते गदेरे को एक टूटे हुए पेड़ के सहारे जान जोखिम में डालकर पार करने को मजबूर हैं। स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी रोज इसी रास्ते से आवाजाही कर रहे हैं, जहां एक छोटी सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है।गुरुवार को नदी पार करते समय एक बुजुर्ग का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें…

Read More

उत्तराखंड की प्रसिद्ध ‘रामसर साइट’ और पर्यावरण की अमूल्य धरोहर कही जाने वाली आसन नदी क्षेत्र में प्रशासनिक संरक्षण के साये में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ अब जनता का सब्र पूरी तरह टूट चुका है। प्रधान प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों के लगातार विरोध के बावजूद जब खनन माफियाओं पर लगाम नहीं लगी, तो आज दर्जनों ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। आसन नदी श्मशान घाट मार्ग पर भारी रोष के साथ ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन किया और दो टूक चेतावनी दी कि “अगर प्रशासन ने आंखें नहीं खोलीं, तो जनता को खुद लाठी उठानी पड़ेगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन…

Read More

उत्तराखंड में हो रही बारिश से दर्द रहे पहाड़ तो वहीं उत्तरकाशी के कहीं क्षेत्र में भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ तो वही कहीं क्षेत्र में पहाड़ों के टूटने की तस्वीर डरने लगी है तो कहीं ऊबनती नदियों को पार करते कंडी के सहारे पर करते लोगों की तस्वीर दिख रही है  एक और उत्तराखंड सरकार मानसून को लेकर तैयारी की बड़े-बड़े दावे करती है मगर उत्तरकाशी के दुरुस्त क्षेत्र से आई तस्वीरों ने जिला प्रशासन एवं क्षेत्र विधायक की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं उत्तरकाशी के मोरी विकास खण्ड के कलाप गांव की बिमार…

Read More

सोशल मीडिया पर आलीशान ग्राफिक्स, चौड़ी सड़कें, भव्य गार्डन, विशाल शंख स्मारक और लग्जरी लाइफस्टाइल के दावे… लेकिन सूत्रों से मिली तस्वीरें और जानकारी बिल्कुल अलग नजर आई। सवाल यह है कि क्या लोगों को सपने बेचकर निवेश के लिए लुभाया जा रहा है? https://youtube.com/shorts/qz7omQxrlmI?si=OGSwXt-TaTp0K2YU हरिद्वार के नसीरपुर कलां क्षेत्र में विकसित की जा रही “शंखनाद” नाम की कॉलोनी का सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार किया जा रहा है। प्रचार सामग्री में विशाल शंख, सेवन चक्र गार्डन, चौड़ी सड़कें, शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और लग्जरी टाउनशिप जैसी आकर्षक तस्वीरें दिखाकर लोगों को प्लॉट खरीदने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।लेकिन जब…

Read More

देहरादून जिला पंचायत में आउटसोर्स के माध्यम से की गई नियुक्तियों को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया और एक सार्वजनिक पत्र के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले में पंचायती राज विभाग से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।जारी पत्र में आरोप लगाया गया है कि जहां एक ओर प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं, वहीं देहरादून जिला पंचायत में आउटसोर्स के माध्यम से अपने चहेते लोगों को नौकरी दिए जाने का आरोप लगाया गया है।पत्र में दो प्रमुख सवाल उठाए…

Read More

उत्तराखंड में अफसरशाही को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। एक बार फिर धर्मपुर से भाजपा विधायक विनोद चमोली ने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के सर्वोच्च नेता हैं और उनकी घोषणाओं के बाद किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं रहनी चाहिए। इसके बावजूद यदि अधिकारी लापरवाही बरतते हैं, तो उनके ऊपर जवाबदेही तय की जानी चाहिए और प्रशासनिक स्तर पर सख्ती बढ़ाई जानी चाहिए। हालांकि विधायक विनोद चमोली ने यह भी कहा कि अधिकारियों की अपनी कुछ व्यावहारिक सीमाएं भी होती हैं। यदि सरकार की ओर…

Read More