Author: Avnish Kumar Jain

खराब घेवर देने का आरोप, शिवालिक नगर में दुकान पर ग्राहकों का हंगामा हरिद्वार के शिवालिक नगर स्थित बीकानेर की दुकान पर खराब घेवर मिलने का आरोप लगाते हुए ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। ग्राहक का कहना है कि उसने दुकान से एक किलो घेवर खरीदा था, लेकिन घर पहुंचकर पैकेट खोला तो घेवर से बदबू आ रही थी और उसकी गुणवत्ता खराब नजर आई। ग्राहक ने आरोप लगाया कि अगर वह खराब घेवर खा लेता तो उसकी तबीयत बिगड़ सकती थी। मामले को लेकर ग्राहकों में नाराजगी है और उन्होंने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कराने के साथ…

Read More

देहरादून में युवा संवाद कार्यक्रम में उस वक्त माहौल गंभीर हो गया, जब ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीत चुकी एक छात्रा ने खेलों में चयन को लेकर भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। छात्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने अपनी व्यथा सुनाते हुए आरोप लगाया कि स्पोर्ट्स में चयन के लिए उससे डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई। छात्रा ने युवा संवाद के मंच से अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रतिभा और मेहनत के बावजूद खिलाड़ियों को चयन के लिए भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छात्रा की बात सुनकर कुछ देर के लिए हॉल…

Read More

क्या प्रशासनिक अमला किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? या फिर इंसानी जिंदगियों का सौदा एक बार फिर चंद फायदों के लिए किया जा रहा है?दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बढेड़ी राजपूताना का वही इलाका, जहां पूर्व में ‘अरुण देव सिटी’ के नाम पर सैकड़ों लोगों का सपना नदी के उफान में बह गया था… अब उसी खौफनाक जमीन पर एक नया नाम उभरा है— ‘Riverside City’। ​इतिहास गवाह है कि मानसून के दौरान जब पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होती है, तो यह रतमऊ नदी किसी अजगर की तरह फुंकारती है। फ्लैश फ्लड के दौरान इस नदी…

Read More

जी है ये खबर विकासनगर के सेलाकुई क्षेत्र के जमनपुर इलाके की है जहाँ आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। आसन नदी में पानी पीने गई तीन भैंसों की हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पशुपालक और ग्रामीणों में मातम और दहशत का माहौल है।बताया जा रहा है कि आसन नदी में आए पानी के तेज बहाव के चलते नदी में खड़े बिजली के कई खंभे गिर गए हैं। इन खंभों से जुड़ी हाई वोल्टेज बिजली की तारें जमीन और नदी को छू रही थी । जिससे ये हादसा…

Read More

मसूरी में कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार पर विकास कार्यों में अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं ने पत्रकार वार्ता में पेयजल, सीवरेज, सड़क और आपदा के बाद हुए निर्माण कार्यों में खर्च करोड़ों रुपये की निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस ने गणेश जोशी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले में 3 सितंबर को होने वाली न्यायालय की पेशी का हवाला देते हुए नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की। साथ ही टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की मांग उठाई।कांग्रेस नेताओं ने मसूरी-देहरादून…

Read More

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक प्रतिष्ठित कंपनी के घी स्टॉक की बिक्री पर रोक लगते ही उत्तराखंड का खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। इंदौर मामले की आंच पहुंचते ही राज्य में दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स में मिलावटखोरी के खिलाफ एक बड़ा स्पेशल अभियान शुरू किया गया है कुमाऊं कमिश्नर के सख्त निर्देशों के बाद विभाग की विशेष नजर सिंथेटिक दूध और उससे बनने वाले पनीर, खोया और घी जैसे सामानों पर टिकी है। चेकिंग के दौरान सड़कों पर खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों को रोककर सैंपल जब्त किए गए…

Read More

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड श्री विनय शंकर पांडे के निर्देशानुसार जनपद देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा एनालॉग पनीर एवं अन्य गैर-दुग्ध उत्पादों के नाम पर होने वाली अनियमितताओं एवं मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान चलाया गया।अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा देहरादून एवं मसूरी रोड स्थित प्रमुख होटल एवं फाइव स्टार प्रतिष्ठानों, जिनमें Taj Hotel, Fairfield, JW Marriott, Hyatt Centric तथा Hyatt Regency सहित अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं, में खाद्य सुरक्षा मानकों की सघन जांच…

Read More

हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के चैयरमैन व पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने भाजपा पर करारा हमला करते हुए कहा कि भाजपा विधायक कितना भी अपने आप को सेफ महसूस कर लें लेकिन जनता के बीच में भारी एंटी इनकंबेंसी है हरक सिंह रावत ने कई भाजपा विधायकों के नाम लेकर कहा कि पब्लिक में इन विधायकों के खिलाफ भारी नाराजगी है जबकि यह विधायक अब केवल माहौल बना रहे हैं। यही नहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी खुद भी डरे हुए हैं और अपने लिए सेफ सीट तलाशने के लिए इधर उधर भटक रहे हैं,…

Read More

कांवड़ मेले के अंतिम चरण में डाक कांवड़ियों की तेज रफ्तार के बीच रुड़की-मंगलौर बाईपास नेशनल हाईवे पर दो सड़क हादसे हुए। हादसों में दो शिवभक्त कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार एक अन्य युवक घायल हो गया।पहला और दर्दनाक हादसा ढंढेरी ख्वाजागीपुर गांव के पास हुआ, जहां कोर कॉलेज से मंगलौर की ओर जा रही दो कांवड़ियों की मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट सवार कांवड़िया कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे कांवड़िए को अस्पताल ले…

Read More

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली से पहले सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंच गए और कार्यालय के अंदर ही धरने पर बैठ गए, कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की रैली में शामिल होने आ रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बसों को पुलिस प्रशासन जगह-जगह रोक रहा है, इसी के विरोध में कांग्रेस ने एसएसपी ऑफिस में धरना शुरू कर दिया, उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर सरकार के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया…

Read More

देहरादून। जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने नकली और अमानकीकृत डेयरी उत्पादों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने राज्यभर में अमानकीकृत डेयरी एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय शंकर पांडेय ने जारी किया है। प्रतिबंध उन उत्पादों पर लागू होगा, जो पनीर, घी, मक्खन या अन्य दुग्ध उत्पादों के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रमित करते हैं। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत जारी यह आदेश…

Read More

144 करोड़ की यमुना योजना में फिर रिसाव, पाइप फटने से सड़क धंसी हजारों लीटर पानी बहा, पर्यटकों ने समझा झरना; गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल मसूरी। मसूरी को वर्ष 2054 तक पेयजल संकट से राहत देने के लिए बनाई गई 144 करोड़ रुपये की यमुना पेयजल पंपिंग योजना एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। शुक्रवार को मसूरी-कैंपटी रोड स्थित सैंजी गांव के पास मुख्य पाइप लाइन का जोड़ खुलने से पाइप फट गया। तेज दबाव के साथ पानी सड़क पर फूट पड़ा, जिससे सड़क का हिस्सा धंस गया और हजारों लीटर पेयजल बह गया। पानी की…

Read More

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चरम के बीच हाईवे पर अंधेरे की समस्या को लेकर आगाज टाइम्स की खबर का असर हुआ है। खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि शुरू के दिनों में कावड़ यात्रा कावड़ पटरी से होकर ही गुजरती है, ऐसे में बड़ी कांवड़ों का दौर हाईवे पर रहता है। लेकिन डाक कावड़ से पहले हाईवे पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी। हाईवे पर डार्क जोन न रहे इसके लिए प्रशासन को सक्रिय किया जा रहा है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लाखों कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। इनमें बड़ी…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कौशल विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, रोजगार एवं प्लेसमेंट की स्थिति तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि कौशल विकास कार्यक्रमों को उद्योगों की वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाए। साथ ही युवाओं की रुचि एवं स्थानीय रोजगार की आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने को कहा गया।मुख्य सचिव ने…

Read More

पहाड़ के युवा रवि टम्टा ने रचा इतिहास, तैयार की फ्लाइंग कार; सफल परीक्षण से बढ़ाया उत्तराखंड का मान अल्मोड़ा। उत्तराखंड के युवा आविष्कारक रवि टम्टा ने अपने हुनर और तकनीकी प्रयोग से एक नई उपलब्धि हासिल की है। अल्मोड़ा के काफलीखान निवासी रवि टम्टा और उनकी टीम ने ड्रोन तकनीक में सुधार कर तैयार किए गए सिंगल सीटर फ्लाइंग कार के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण किया है।रवि ने अल्मोड़ा के मैदान में इस फ्लाइंग कार से उड़ान भरी। अपने स्टार्टअप Hapida Sky Private Limited के तहत विकसित इस प्रोटोटाइप को HAPIDA SKYNEX नाम दिया गया है। रवि ने सोशल…

Read More

उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि राज्य में गुजरात मॉडल लागू होने के बाद से विकास कार्यों की गुणवत्ता लगातार गिरती जा रही है। उन्होंने नंद की चौकी के समीप बने पुल और अन्य निर्माण कार्यों का हवाला देते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। https://youtu.be/5JiKR2a65LM?si=rRWIwYlOgwGH-2GE प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जब से उत्तराखंड में गुजरात मॉडल लागू किया गया है, तब से प्रदेश की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि नंद…

Read More