Author: Avnish Kumar Jain

हरिद्वारा रूडकी के कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि जो कि एक कुख्यात अपराधी है, जिसके विरूद्ध उत्तराखण्ड में जनपद हरिद्वार व देहरादून में दर्जनों आपराधिक अभियोग जैसे हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, अपहरण व भूमि पर अवैध कब्जा के सम्बन्ध में पंजीकृत है, जिसमें उक्त कुख्यात अभियुक्त वर्तमान में जेल में निरूद्ध है और सजा काट रहा है। अभियुक्त प्रवीण वाल्मीकि द्वारा एक आपराधिक गैंग को संचालित किया जा रहा था, जिसमें अभियुक्त मनीश बॉलर व अन्य के साथ अभियुक्त शेर सिंह व हसन अब्बास जैदी ने मिलकर स्थानीय जनता को डरा धमकाकर उनकी भूमि पर कब्जा कर अवैध धन…

Read More

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हल्द्वानी में भी छात्रों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। जहां बड़ी संख्या में छात्र एमबीपीजी कॉलेज से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अर्थी लेकर सड़क पर निकल गए प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र जैसे ही तिकोनिया चौराहे के पास पहुंचा, वहां पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और, धक्का-मुक्की हो गयी जिससे सड़क में भारी हंगामा हो गया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों…

Read More

*एक साल से अधिक समय से निलंबित… फिर किस बात का इस्तीफा?* *दिल्ली में CJP के आंदोलन के बीच ‘इस्तीफा ड्रामा’ पर उठे सवाल* दिल्ली में चल रहे CJP के आंदोलन के दौरान उस समय नया मोड़ आ गया, जब उत्तराखंड पुलिस का लंबे समय से निलंबित चल रहा सिपाही शेर सिंह मंच पर पहुंचा और कैमरों के सामने अपना इस्तीफा लहराने लगा। इसके बाद उसके इस कदम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जो व्यक्ति पिछले एक वर्ष से अधिक समय से निलंबित है, वह आखिर किस पद से इस्तीफा दे रहा…

Read More

हल्द्वानी में विधायक सुमित हृदयेश ने लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बार-बार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होना पूरी शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है विधायक ने आरोप लगाया कि हर बार पेपर लीक होने के बाद जांच की बात तो होती है, लेकिन किसी जिम्मेदार अधिकारी या व्यक्ति पर ठोस कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि छोटे स्तर की परीक्षाओं से लेकर बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं तक पेपर लीक की घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं उन्होंने कहा कि आज देशभर में हो…

Read More

ज़ब मानसून के सीजन में नदियों में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है, तब विकास नगर की टॉस, आसन, सौरना और यमुना नदी के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली और मजदूर क्या कर रहे हैं?ये तस्वीरें बेहद चिंताजनक हैं। दिन के उजाले में पानी के बीच अवैध खनन की गतिविधियां साफ दिख रही हैं। जबकि मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है।बीते साल आसन नदी में खनन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कई मजदूर बह गए थे और कई लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। लेकिन उस हादसे के बाद भी स्थिति जस की तस नजर आ रही…

Read More

हरिद्वार में कई कोचिंग संस्थान ऐसे चल रहे हैं जो नियम-कानून को खुली चुनौती देते दिखाई दे रहे हैं। कहीं बिना रजिस्ट्रेशन के कोचिंग चल रही है, तो कहीं बेसमेंट में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर कल को कोई बड़ा हादसा हो गया, तो उसकी जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा?हरिद्वार भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में बेसमेंट निर्माण और उसके इस्तेमाल को लेकर सख्त नियम हैं। एचआरडीए समय-समय पर अवैध बेसमेंट पर कार्रवाई भी करता है, लेकिन इसके बावजूद कुछ भवनों के बेसमेंट में धड़ल्ले से कोचिंग…

Read More

हल्द्वानी में किसान मंच उत्तराखंड और नर्सिंग अभ्यर्थियों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर वर्षवार नर्सिंग भर्ती की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। किसान मंच ने नर्सिंग अभ्यर्थियों के आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए 24 जुलाई को देहरादून के बुद्ध पार्क में ‘नर्सिंग महापंचायत’ आयोजित करने का ऐलान किया।किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक उपाध्याय ने कहा कि हजारों नर्सिंग अभ्यर्थी लंबे समय से न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार युवाओं को न्याय नहीं दे सकती तो स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुबोध…

Read More

नकली दवाओं के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई, ईस्ट होप टाउन क्षेत्र से बड़ी मात्रा में नकली दवाएं एवं उनके निर्माण व पैकिंग में प्रयुक्त उपकरण किए गए बरामद नकली दवा माफिया के खिलाफ राज्यों की संयुक्त रणनीति से मिली सफलता, अंतर्राज्यीय नेटवर्क की जांच शुरू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेशभर में नकली एवं अवैध दवाओं के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय शंकर पांडेय के आदेशों तथा अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी…

Read More

धर्मनगरी हरिद्वार की पहचान आस्था और श्रद्धा से है, लेकिन अगर उसी हर की पौड़ी क्षेत्र में महिलाओं के चेंजिंग रूम तक झांकने की हिम्मत कोई कर दे, तो यह सिर्फ एक युवक की हरकत नहीं बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल है।बताया जा रहा है कि गंगा घाट पर एक युवक को चेंजिंग रूम में ताक-झांक करते हुए लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। सवाल यह है कि आखिर हर की पौड़ी जैसे संवेदनशील और सबसे व्यस्त क्षेत्र में ऐसी घटना हो जाये…

Read More

मौसम विभाग के अलर्ट के बीच लगातार बारिश ने डोईवाला विधानसभा क्षेत्र की गडूल ग्राम सभा की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। जहां सिर्फ 20 फिट चौड़ा एक छोटा बरसाती खाला बहता था। उस पर पक्का पुल बना था, लेकिन बीते साल सितंबर की आपदा और इस बार की मूसलाधार बारिश ने उसी खाले को सैकड़ों मीटर चौड़ी विशाल नदी में तब्दील कर दिया है। तेज बहाव और मलबे की वजह से बना अस्थायी पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। नतीजा – पिछले 3 दिनों से गडूल समेत एक दर्जन गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग और बाजारों से पूरी…

Read More

इस वक्त की बड़ी खबर विकासनगर से आ रही है… जहां कल्याणपुर क्षेत्र मे गोलियों की धाय-धाय से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई… बंद कमरे में हुए इस गोलीकांड में कमलेश नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई…जबकि संगीता नाम की महिला गोली लगने से गंभीर घायल हुई है… सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची… पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर एक महिला और एक युवक खून में लथपथ पड़े थे… युवक की मौके पर मौत हो चुकी थी जबकि खून में लथपथ घायल इस महिला को सबसे पहले लेमन अस्पताल पहुंचाया गया…

Read More

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और विपक्षी नेताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया और हरिद्वार शहर से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के आवास का घिराव किया। कांग्रेस ने राहुल गांधी के साथ पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की आवाज़ दबाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक मामले को लेकर भी सरकार को घेरा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्र कई दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें उठा रहे…

Read More

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांवड़ मेले की तैयारियों का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर मेले की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि लाखों शिवभक्तों की आस्था से जुड़े इस महापर्व में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।समीक्षा बैठक…

Read More

रुड़की के लक्सर में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची माइनिंग विभाग की टीम पर कथित हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ओवरलोड ट्रैक्टरों की चेकिंग के दौरान कुछ लोगों ने माइनिंग टीम को घेर लिया और कार्रवाई का विरोध करते हुए सरकारी वाहन में तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं, टीम के कर्मचारियों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं https://youtu.be/Zmn6e9fo3mM?si=13wTQWSsbdZvN34l बताया जा रहा है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पहले भी विवाद की स्थिति सामने आ चुकी…

Read More

रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंजारावाला गांव में अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन-प्रशासन की रोक के बावजूद क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन का खेल चल रहा है। ​ग्रामीणों के अनुसार, सरकार ने 30 जून के बाद से खनन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध (जीओ जारी) लगा रखा है, लेकिन इसके बावजूद बुग्गावाला थाना क्षेत्र में नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ाकर खनन जारी है https://youtu.be/o-qIdoC-tWc?si=mpYRiAdRp1mEhZQZ ​​ग्रामीणों ने कहा कि जँहा एक ओर 30 जून को सरकार ने जीओ जारी कर दिया था कि खनन पूर्ण रूप…

Read More

बद्रीनाथ धाम के चंदा चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मंदिर समिति में हुए कथित घोटाले में कहीं न कहीं मंदिर समिति की भी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि मामले में गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी ने पूछताछ के दौरान यह दावा किया है कि उसने यह कृत्य बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष के पीएस नौटियाल के निर्देश पर किया था। ऐसे में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए बद्री-केदार…

Read More