लक्सर के कुआंखेड़ा में सोलानी नदी के रौद्र रूप ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक करीब 3000 बीघा कृषि भूमि नष्ट हो चुकी है, जबकि फसलें भी पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं।पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उनके प्रयासों के बाद सिंचाई विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर भी मौके पर पहुंचे और बाढ़ सुरक्षा कार्य का एस्टीमेट तैयार किया।सिंचाई विभाग के दस्तावेज के मुताबिक सोलानी नदी के बाएं तट पर बसे कुआंखेड़ा में बाढ़ सुरक्षा हेतु स्पर निर्माण किया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत…
Author: Avnish Kumar Jain
देहरादून में सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुजाता पॉल ने सरकार पर व्यंग्य करते हुए कहा कि देहरादून की सड़कों की खराब हालत अब गूगल लोकेशन तक बता रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ दिखावे तक सीमित है और सड़कों को दुरुस्त करने के लिए न तो अधिकारी गंभीरता से काम कर रहे हैं और न ही सरकारी मशीनरी सक्रिय नजर आ रही है। सुजाता पॉल ने कहा कि केवल सड़कें ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति भी लगभग ऐसी ही बनी…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में देर रात एक ऑफिस से लाखों रुपए की लूट का मामला सामने आया है। जहां बताया जा रहा है कि जुआ खेल रहे कुछ लोगों से हथियारबंद 10 से ज्यादा बदमाशों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है साथ ही बदमाश सभी लोगों की सोने की चेन और अंगूठी भी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि फिलहाल 8 लाख रुपये, सोने की चेन और अंगूठी सहित 12 मोबाइल लूट की जानकारी…
अब इस लेटेस्ट विज्ञापन को देखिए जिसमें बताया जा रहा है कि शंखनाद नामक कालोनी में मंदिर से लेकर शंंख और सड़क से लेकर बिजली तक सब बनकर तैयार है जबकि अभी इस कालोनी का नक्शा स्वीकृत तक नहीं हुआ। हैरानी की बात यह है कि हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण में भ्रष्टाचार ने अपने पैर इस कदर जमा लिये है कि उन्हें भ्रामक विज्ञापन दिखाकर लोगों को ठगने वाले भूमाफिया अपने प्रतित हो रहे हैं जिसका उदाहरण है कि अब तक प्राधिकरण ने इनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं करी जिसमें तुरंत नक्शा कैंसल करना शामिल है। सोशल मीडिया पर…
रुड़की के कलियर और धनौरी के बीच मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे चार जंगली हाथी दिखाई दिए। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा को देखते हुए मार्ग पर जुटी राहगीरों की भीड़ को हटाया गया और यातायात को डायवर्ट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कलियर धनौरी मार्ग पर सड़क के किनारे चार जंगली हाथियों को देखकर राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। https://youtu.be/7UPTp2LNvAY?si=fdJ4747c4Btw-9hO कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग के वन…
ऊर्जा निगम और पिटकुल से जुड़ी नामी-बेनामी संपत्तियों को लेकर पहले से सवालों के बीच अब रेरा में हुई नियुक्तियों पर भी सवाल उठने लगे हैं। गत दिवस रेरा प्राधिकरण में ऊर्जा निगम के पूर्व एमडी को कार्यालय ज्ञाप संख्या 403 और 402 के जरिए क्रमशः अध्यक्ष और सदस्य के पद पर 65 वर्ष की आयु तक के लिए नियुक्त किया गया। विशेषज्ञों का दावा है कि ये नियुक्तियां नियमों और कानूनों के अनुरूप नहीं हैं। उनका कहना है कि भू-संपदा विनियामक अधिनियम-2016 की धारा 22 के तहत दोनों नियुक्तियां संभव नहीं हैं। ऐसे में नियुक्तियों पर सवाल उठना लाजमी…
रुड़की:- मेरठ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ रिश्तों को शर्मसार करते हुए एक सौतेली बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही मां की नृशंस हत्या कर दी। आरोपियों ने वारदात को कार के अंदर अंजाम दिया और साक्ष्य मिटाने के इरादे से महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद शव को बोरी में बंद कर देर रात रुड़की के मंगलौर इलाके में नहर के पास फेंककर फरार हो गए।सनसनीखेज वारदात का खुलासा तब हुआ जब मंगलौर में सिंचाई विभाग दफ्तर के पास स्थानीय लोगों ने एक बोरी में बंद…
सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी -हाईकोर्ट ने निहारिका से अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र तलब किया – विजिलेंस कोर्ट ने सीओ नीरज सेमवाल को आय से अधिक संपत्ति मामले में नोटिस जारी किया देहरादून। ऊधम सिंह नगर में तैनात सर्किल आफिसर (सीओ) नीरज सेमवाल और चम्पावत में तैनात उनकी पत्नी निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ गयी हैं। नैनीताल हाईकोर्ट ने क्यू वारंटो के तहत दाखिल की गयी एक याचिका की सुनवाई करते हुए निहारिका सेमवाल से अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र दो सप्ताह में तलब किया है। याचिका में यह चुनौती दी गयी है कि निहारिका ब्राह्मण हैं और उन्होंने गलत तरीके…
हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में मां गंगा की अविरल धारा के ठीक मुहाने पर एक विशालकाय कॉलोनी चुपचाप खड़ी कर दी गई है—ना कोई नाम, ना कोई स्वीकृत बोर्ड, और ना ही शासन-प्रशासन का कोई खौफ! सवाल यह है कि मां गंगा के संवेदनशील ईको-सिस्टम को ठेंगा दिखाकर विकसित की गई इस अवैध कॉलोनी पर हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण यानी HRDA मेहरबान क्यों है? आख़िर क्यों बुलडोज़र का दावा करने वाला विभाग इस विशालकाय अवैध निर्माण को देखकर भी आंखें मूंदे बैठा है?पर्यावरण के नियमों की धज्जियां उड़ाती यह तस्वीरें श्यामपुर क्षेत्र की हैं। गंगा की लहरों के ठीक पास भू-माफियाओं…
एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में वर्षों से दर्ज पात्र लोगों के नामों पर आपत्तियां लगाए जाने को लेकर मसूरी में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों की ओर से संगठित तरीके से मुस्लिम और ईसाई समुदाय समेत अन्य स्थानीय मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि पात्र नागरिकों के मताधिकार से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।शहर कांग्रेस कमेटी ने सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को प्रत्यावेदन देकर आपत्तियों की निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस ने…
स्क्रीन पर दिखाई दे रहा यह वीडियो उत्तरकाशी के नौगांव ब्लॉक का है, जहां बदहाल मोटर पुल और सड़क के चलते ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। कुपड़ा-कुंशाला-त्रिखीली मोटर मार्ग पर गड़गाड़ में पुल का निर्माण अब तक पूरा नहीं हुआ है, जिसके चलते ग्रामीणों को जेसीबी के सहारे रास्ता पार करना पड़ रहा है ग्रामीण महावीर पंवार माही का कहना है कि विधायक और मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बावजूद एक साल बाद भी हालात जस के तस हैं। ग्रामीणों ने जल्द पुल का निर्माण पूरा कराने और सड़क को दुरुस्त करने की मांग की…
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में देवदार के पौधों को रोपित कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान एवं संघर्ष को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा…
जहां आज पूरा देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है तो वही आज चमोली और रुद्रप्रयाग दोनों जिले के ग्रामीण आज से सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठ गए है बताते चलें कि आज से 2 साल पहले 13 अगस्त 2024 से मोहनखाल कानातोली चोपता मोटर मार्ग को लेकर चमोली और रुद्रप्रयाग के ग्रामीणों ने कई दिनों तक आंदोलन किया जिसका संज्ञान मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने लिया था लेकिन आज 2 साल बीत जाने की बाद भी सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया जिसके कारण क्षेत्रीय जनता ने आज से आंदोलन प्रारंभ किया बताते…
उत्तराखंड के रुड़की से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने विकास के नाम पर हो रहे पर्यावरण के विनाश और प्रशासनिक अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रुड़की के बहादुरपुर सैनी गांव के जंगलों में बिल्डरों ने पहले तो किसानों से फलदार बाग कौड़ियों के दाम खरीदे, और फिर उन पर बेदर्दी से आरियां चला दी गईं। हैरान करने वाली बात यह है कि जिन आम के बागों को उजाड़ा गया, आज उन्हीं जमीनों पर ‘मैंगो फार्म हाउस’ के नाम से करोड़ों के विला बेचे जा रहे हैं। आखिर इस पूरे खेल में प्रशासन मौन क्यों रहा?…
खबर सीमांत जिला चमोली के नगर क्षेत्र पोखरी से है, जहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश और प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की है। लेकिन नगर पंचायत पोखरी में इस अभियान का असर नजर नहीं आ रहा है।नगर पंचायत पोखरी सात वार्डों का बड़ा नगर क्षेत्र है, लेकिन पूरे नगर क्षेत्र में किसी भी घर पर तिरंगा लगा हुआ नजर नहीं आया।इस संबंध में नगर पंचायत पोखरी की अधिशासी अधिकारी बीना नेगी से दूरभाष पर वार्ता की गई। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा तिरंगे की…
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों के परिजनों के सम्मान एवं उनसे आत्मीय संवाद की कड़ी में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून के भाऊवाला स्थित शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के निवास पर पहुंचे और उनके परिजनों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता श्री नागेंद्र प्रसाद अणथ्वाल सहित परिवार के अन्य सदस्यों से उनकी कुशलक्षेम जानी तथा वीर सपूत को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए शहीद के परिजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करने का भी पावन पर्व है,…
