रुड़की के भगवानपुर में एचआरडी की साठगांठ से चल रहा अवैध कॉलोनी का खेल? म्हाड़ी चौक के पास धड़ल्ले से हो रहा निर्माण। बिना लेआउट अप्रूवल और नक्शे के बसाई जा रही अवैध कॉलोनी, आरसीसी रोड का निर्माण भी चालू…. रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र मे नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ाकर एक अवैध कॉलोनी का निर्माण धड़ल्ले से जारी है। मामला भगवानपुर स्थित म्हाड़ी चौक का है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यहां बिना किसी वैध लेआउट और सरकारी मंजूरी के एक अवैध प्लॉटिंग का खेल खेला जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरी कॉलोनी के…
Author: Avnish Kumar Jain
हरिद्वार में कुंभ-2027 की तैयारियों के बीच गंगा घाटों की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े होने लगे हैं। गंगा की सफाई और घाटों के निर्माण के लिए 18 दिन तक गंगा बंदी के दौरान हर की पैड़ी के नजदीक गंगा में गिर रहे नाले को लेकर राष्ट्रीय सावक संघ के युवाओं ने गंगा के भीतर उतरकर धरना-प्रदर्शन किया। युवाओं ने प्रशासन पर समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। युवाओं का कहना है कि प्रशासन कुंभ को भव्य और दिव्य बनाने के लिए निर्माण कार्य करा रहा है, लेकिन हर की पैड़ी के नजदीक गंगा में गिर रहे नाले की…
2022 में शुरू हुआ निर्माण कार्य अब तक अधूरा, 90 प्रतिशत काम पूरा होने का दावा; ठेकेदार और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, लेकिन उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ विकासखंड में नागनी छोटी पेयजल योजना के निर्माण में देरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वर्ष 2022 में शुरू हुए इस कार्य के अब तक पूरा नहीं होने से लगभग 300 परिवारों को पेयजल सुविधा मिलने का इंतजार है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है और संबंधित विभाग तथा ठेकेदार…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नगर निगम, देहरादून में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने जल्द ही प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों के मानदेय को बढ़ाए जाने की बात कही, उन्होंने कहा इसके लिए यथाशीघ्र बैठक भी आयोजित की जाएगी।मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अपने महाकाव्य रामायण से पूरे विश्व को भगवान श्रीराम के जीवन से परिचित कराया। महर्षि वाल्मीकि का जीवन हमें सिखाता है कि अच्छे विचारों और कर्मों से व्यक्ति, अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है।…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रप्रयाग में चारधाम सड़क परियोजना के अंतर्गत निर्मित पुल एवं सुरंग परियोजना का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि जल्द ही इसका विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान के अंतर्गत संगम लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया। चारधाम सड़क परियोजना के अंतर्गत रुद्रप्रयाग में लगभग 156 करोड़ रुपये की लागत से अलकनंदा नदी पर 200 मीटर लंबे पुल और 900.30 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया गया है। पुल, सुरंग और संपर्क मार्ग सहित इस…
उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर दीपिका राठौड़ का बड़ा बयान, पुलिस कार्रवाई का किया धन्यवाद; 5 करोड़ की रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम को लेकर चर्चाओं में आईं उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की पुत्री दीपिका राठौड़ का बयान सामने आया है। दीपिका ने पुलिस कार्रवाई के लिए धन्यवाद देते हुए आरोप लगाया कि उर्मिला सनावर लंबे समय से उन्हें और उनके परिवार को ब्लैकमेल कर रही थीं और परिवार की छवि खराब करने का प्रयास कर रही थीं। दीपिका के मुताबिक,…
अंकिता भंडारी हत्याकांड में उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने गिरफ्तारी की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए पूछा कि नार्को टेस्ट और सीबीआई के सामने पेश होने से पहले गिरफ्तारी क्यों की गई? उन्होंने मामले में संदिग्ध VIP को बचाने की आशंका जताते हुए कहा कि कांग्रेस अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए अपना आंदोलन जारी रखेगी। आलोक शर्मा ने वनंत्रा रिजॉर्ट को गिराए जाने से लेकर जांच की प्रक्रिया तक पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि VIP की पहचान सामने आने को…
अंकिता भंडारी हत्याकांड में विवादित उर्मिला सनावर और सुरेश राठौड़ को सीबीआई ने शुक्रवार को जिला मजिस्ट्रेट पहुंचे । इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की कई बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा दुष्यंत गौतम समेत अन्य लोगों का भी नारको टेस्ट किया जाए। उन्होंने सुरेश राठौर के भाती नारको टेस्ट में सहमति दी है। इस दौरान उन्होंने धामी सरकार गिराने, बड़े नेताओं की संलिप्ती समेत कई आरोप लगाए। https://youtu.be/0duU4ICy-Lc?si=zvyK4gThWw0d3qi2
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘वॉकथॉन ड्रग फ्री उत्तराखंड’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वॉकथॉन में शामिल युवाओं से संवाद किया और उन्हें नशे के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के विरुद्ध राज्य सरकार लगातार सख्त और प्रभावी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को पूर्णतः नशामुक्त बनाने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई के साथ समाज में जागरूकता और जनभागीदारी भी बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि युवाओं की सक्रिय सहभागिता और जनसहयोग से ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ का संकल्प…
रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को ठेंगा दिखाने वाली एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। हल्लो माजरा चौक स्थित जिस ‘बिना बोर्ड वाले फर्जी अस्पताल’ का पर्दाफाश हमारे चैनल ने किया था, वह एक बार फिर नियमों को ताक पर रखकर बेधड़क शुरू हो गया है। हाल ही में हमारी खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कई अवैध अस्पतालों पर छापेमारी कर कार्रवाई का दावा किया था, लेकिन यह कार्रवाई महज कागजी खानापूर्ति साबित हुई है।आपको बता दे कि रुड़की के भगवानपुर स्थित हल्लो माजरा चौक पर चल रहा यह बिना बोर्ड का अस्पताल प्रशासनिक तंत्र…
उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों में रहने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सिविल सेवा में जाने का सपना अब आसान हो रहा है। देहरादून में आधुनिक सुविधाओं से युक्त निःशुल्क कोचिंग सेंटर के जरिए गढ़वाल और कुमाऊं के अभ्यर्थियों को आईएएस और पीसीएस परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। ऑनलाइन कक्षाओं और साइन लैंग्वेज की सुविधा से विद्यार्थी अपने घरों से ही विशेषज्ञ शिक्षकों से जुड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप समाज कल्याण विभाग और राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के संयुक्त प्रयासों से यह पहल संचालित की जा रही है। राजपुर रोड स्थित संस्थान…
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री तरुण बंसल और दीप्ति रावत मौजूद रहीं। पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि 60 साल राज करने के बाद जनता ने कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाया। तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर जनता ने भाजपा को चुना, तब से कांग्रेस भ्रम की राजनीति कर रही है। कांग्रेस की करनी कथनी में अंतर है और कांग्रेस कर रही अराजकता फैलाने का काम। सीएम ने बताया कि इसी कांग्रेस के भ्रम को खत्म करने…
मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग जरूरी : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में एआई स्ट्रैटेजिक इंजीनियरिंग (AiSE) फाउंडेशन द्वारा विकसित ‘भाषा एआई’ पहल के अंतर्गत गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी भाषा में रिकॉर्ड की गई वॉइस क्लिप से अभियान की शुरुआत की गई। इस पहल का उद्देश्य उत्तराखण्ड की लोकभाषाओं को एआई से जोड़कर उनके संरक्षण, संवर्धन और डिजिटल माध्यमों पर उपयोग को बढ़ावा देना…
हल्द्वानी में खाकी को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। राजपुरा चौकी प्रभारी महिला दरोगा आरती को कोतवाली परिसर के भीतर ही एसओजी के एक सिपाही ने थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं, आरोपी सिपाही ने लाइसेंसी पिस्टल से जान से मारने की धमकी दी और उनकी वर्दी भी खींची। मामले में महिला दरोगा की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी से शिकायत करने पर भड़का था सिपाही दर्ज एफआईआर के मुताबिक, पूरा विवाद 10 अक्टूबर से शुरू हुआ था। आरोप है कि एसओजी…
इनके खानपुर के लंढौरा क्षेत्र शिकारपुर गांव में घर के अंदर पशु कटान किए जाने का मामला सामने आया है। परसों शाम सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा लेकिन आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गए। पुलिस के अनुसार शिकारपुर निवासी वसीम पुत्र फुल्ला के घर पर पशु कटान किए जाने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित मांस और कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए। इसके अलावा दो मोटरसाइकिलों को भी कब्जे में लिया गया है।मामले में पुलिस ने वसीम और उसकी पत्नी आयशा के खिलाफ…
देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित परेड कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान दिन-रात पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। शहीद जवान केवल अपने परिवार के ही नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते एक वर्ष में 154 वीर जवानों ने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है। इन वीर जवानों…
