देहरादून। 5-दिवसीय बैंकिंग सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 11 सितंबर 2026 को देशभर के बैंक कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर आयोजित हड़ताल में AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC समेत विभिन्न बैंक यूनियनों ने भागीदारी की।हड़ताल के दौरान बैंक कर्मचारियों ने 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था तत्काल लागू करने समेत अपनी अन्य लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग सरकार और संबंधित पक्षों से की।देहरादून में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों और संगठन से जुड़े साथियों ने हड़ताल को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी की। अनिल बिष्ट, मयंक गुप्ता, श्यामलाल और मनजीत श्रीवास्तव समेत कई कर्मचारियों ने हड़ताल का समर्थन किया। संगठन की ओर से नवीन कुमार, टी.पी. शर्मा, सतीश डबराल, संजय जैन, यशवीर चौहान, रोहित गौड़, मोहित कुमार, आशुतोष भट्ट, संदीप बड़ोला और नीरज गुप्ता सहित अन्य साथी भी शामिल रहे।महिला बैंक कर्मचारियों ने भी कृष्णा, ममता पटवाल, शिखा सैनी, सुमन और रुचिका पटवाल सहित सक्रिय भागीदारी निभाई। कर्मचारियों ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि यह अवकाश नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और मांगों के लिए हड़ताल है और संघर्ष जारी रहेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
- हल्द्वानी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, नितिन नवीन करेंगे संबोधित
- सैन्यधाम के भ्रष्टाचार और मंत्री गणेश जोशी के बयान पर कांग्रेस ने राज्यपाल से मांगा समय
Saturday, September 12

