हरिद्वार में अपर रोड पर नगर कोतवाली के पास सड़क अचानक धंस गई, जिससे सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया। सड़क धंसने के चलते यहां वाहनों की आवाजाही थम गई। गनीमत रही कि कोई वाहन इस गड्ढे की चपेट में नहीं आया। सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूडी की टीम मौके पर पहुंची और सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। यात्री बाहुल्य क्षेत्र में सड़क धंसने की घटना से स्थानीय व्यापारियों ने पीडब्ल्यूडी और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। जिस जगह सड़क धंसी है, वहां हाल ही में सड़क की मरम्मत का काम किया गया था। वहीं, डीएम मयूर दीक्षित ने मामले में अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। उनका कहना है कि अगर किसी विभाग की लापरवाही के कारण सड़क धंसी है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
- हल्द्वानी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, नितिन नवीन करेंगे संबोधित
- सैन्यधाम के भ्रष्टाचार और मंत्री गणेश जोशी के बयान पर कांग्रेस ने राज्यपाल से मांगा समय
Saturday, September 12

