मेला क्षेत्र में सड़क निर्माण, नवीनीकरण एवं सुधार कार्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश कुंभ मेला-2027 को लेकर हरिद्वार में तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। मौसम अनुकूल होते ही सड़कों के निर्माण, नवीनीकरण एवं सुधार कार्यों में तेजी लाई गई है। इसके साथ ही कुंभ शिविरों, अखाड़ों एवं पार्किंग के लिए निर्धारित मेला भूमि की ड्रेसिंग एवं लेवलिंग का कार्य भी तीव्र गति से संचालित किया जा रहा है। मेलाधिकारी सोनिका ने मंगलवार को रोड़ी बेलवाला, बैरागी कैंप, कनखल एवं सिंहद्वार क्षेत्र का भ्रमण कर कुंभ मेला तैयारियों के अंतर्गत संचालित सड़क निर्माण, नवीनीकरण एवं…
Author: Avnish Kumar Jain
टिहरी विकास प्राधिकरण में नक्शा स्वीकृति को लेकर विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। मानचित्र पत्रावली संख्या TSN/CC/0011/26-27, अमित गुप्ता के मामले में सहायक अभियंता ने अपने लिखित स्पष्टीकरण में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पर प्रस्तावित नक्शे को स्वीकृत करने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। सहायक अभियंता ने पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए 15 सितंबर 2026 की UHUDA कार्यालय की CCTV रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने की मांग भी की है।सहायक अभियंता के लिखित जवाब के मुताबिक, उन्हें 15 सितंबर को UHUDA कार्यालय में मानचित्र की स्वीकृति को लेकर वार्ता के लिए बुलाया गया था। बैठक में…
रुड़की क्षेत्र के पोहाना में इकबालपुर रोड स्थित आरआईटी कॉलेज के ठीक सामने बनी एक बहुमंजिला मार्केट इस समय क्षेत्र में चर्चा और विवादों का मुख्य केंद्र बनी हुई है। दर्जनों दुकानों वाली इस विशाल डबल मंजिला मार्केट के निर्माण पर अब हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि इस पूरी इमारत का निर्माण बिना किसी वैध नक्शे और जरूरी स्वीकृतियों के ही पूरा करा दिया गया।स्थान पोहाना इकबालपुर रोड स्थानिक आरआईटी कॉलेज के ठीक सामने बनी इस डबल मंजिला मार्केट में लगभग सैकड़ों दुकानें तैयार कर दी गई…
सैन्यधाम के मुद्दे पर पूर्व सैनिक विभाग का धरना-प्रदर्शन देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक विभाग द्वारा आज सैन्यधाम के मुद्दे पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व कांग्रेस भवन में एकत्र होकर सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सैन्यधाम के लिए रवाना हुए। सैन्यधाम पहुंचकर शहीदों एवं सैनिकों को नमन किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।कर्नल राम रतन नेगी, अध्यक्ष, पूर्व सैनिक विभाग ने कहा कि सैन्यधाम शहीद सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान से जुड़ा विषय है। जनता को यह जानने का अधिकार है कि परियोजना की कुल लागत कितनी है, अब…
5-स्टार होटल से लेकर सील इमारतों तक मेहरबानी, टिहरी में अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी पर गंभीर आरोप। बिना ₹72 लाख की बैंक गारंटी पास कर दिया नक्शा! जानिए टिहरी में कैसे हुआ करोड़ों का घपला।….. उत्तराखंड के टिहरी जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण से एक बेहद सनसनीखेज और बड़ा मामला सामने आया है! प्रतिनियुक्ति (deputation) पर तैनात अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी पर पद का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपये का वित्तीय नुकसान पहुंचाने और अवैध निर्माणों को शह देने के संगीन आरोप लगे हैं।हैरान करने वाली बात यह है कि विभागीय इंजीनियरों की लिखित शिकायतों और मंत्री जी की बैठक के बावजूद…
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयत बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने मांगी सेल्फी, मुख्यमंत्री धामी ने रुककर हर किसी की इच्छा की पूरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को मियांवाला, देहरादून में जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बच्चे मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। लोगों का उत्साह और आत्मीयता देखकर मुख्यमंत्री श्री धामी ने अचानक अपना काफिला रुकवाया और स्वयं आमजन के बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री को…
एनएमसीजी के साथ नीदरलैंड के तकनीकी विशेषज्ञों ने किया आस्था पथ और प्रस्तावित ग्रीन घाट क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण आस्था, आध्यात्मिकता और प्रकृति के अद्भुत संगम हरिद्वार में आगामी कुंभ मेला-2027 के साथ गंगा तटों को पर्यावरण के अनुकूल नया स्वरूप देने की पहल आकार ले रही है। गंगा के किनारे हरित आवरण से युक्त ‘ग्रीन घाट’ विकसित करने की इस अवधारणा को धरातल पर उतारने में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के साथ नीदरलैंड का तकनीकी सहयोग भी मिलेगा। इसी क्रम में एनएमसीजी के तत्वावधान में नीदरलैंड के तकनीकी विशेषज्ञों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचकर प्रस्तावित ग्रीन…
पूर्व विधायक मनोज रावत का आरोप—सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने की तैयारी; प्रदेशभर में आंदोलन की चेतावनी रुद्रप्रयाग। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवनों को निजी हाथों में दिए जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने विरोध तेज कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ तुंगनाथ घाटी के दुग्गल बिट्टा स्थित लोनिवि निरीक्षण भवन पर रक्षा सूत्र बांधकर सरकारी संपत्तियों की रक्षा का संकल्प लिया। इससे पहले कांग्रेस दुग्गल बिट्टा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लेकर विरोध दर्ज करा चुकी है। पूर्व विधायक मनोज रावत ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार…
हरिपुर घाट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित संध्या आरती और शिलान्यास कार्यक्रम से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाने की कोशिश करते हुए मुख्यमंत्री गो बैक के नारे लगाए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान, यमुना में खनन और विकासनगर की 535 करोड़ रुपये की परियोजना समेत कई मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले जनता को बताएं कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में चर्चित कथित वीआईपी कौन था और…
भगवानपुर क्षेत्र के छापुर शेर अफगानपुर गांव मे रात के अंधेरे मे आम के हरे-भरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग के कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से पेड़ों पर आरी चलाई गई। आरोप है कि शिकायत मिलने के बाद वन विभाग की टीम देर रात मौके पर पहुंची तथा कटाई के बाद पेड़ों की लकड़ी को फॉरेस्ट गार्ड की सुपुर्दगी में दिया गया । जिसके बाद ठेकेदारों द्वारा उक्त लकड़ी को उठाकर ले जाया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि हरे-भरे आम के पेड़ों की कटाई को…
देहरादून के मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण यानी MDDA में भवन मानचित्रों की स्वीकृति और कथित अवैध निर्माण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला अब शासन तक पहुंच चुका है, सचिव आवास के आदेश के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है ,जहां से पूरे प्रकरण की विस्तृत और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, 30 जून 2026 को शिकायतकर्ता ने MDDA क्षेत्र में नियमों के विरुद्ध कराए जा रहे निर्माण कार्यों को लेकर शासन में शिकायत की थी।शिकायत का संज्ञान लेते हुए 9 जुलाई 2026 को आवास अनुभाग-2 के उप सचिव रजनीश जैन ने MDDA उपाध्यक्ष…
देवभूमि उत्तराखंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिश्ता आस्था और आत्मीयता से जुड़ा रहा है। बाबा केदारनाथ से लेकर बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री तक, प्रधानमंत्री कई मौकों पर चारधाम और उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख कर चुके हैं। आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 1950 में गुजरात के वडनगर में जन्मे नरेंद्र मोदी ने 2014 में देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला। उत्तराखंड को लेकर उनके कार्यकाल में चारधाम ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ पुनर्निर्माण और बद्रीनाथ धाम के विकास जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट आगे बढ़े। सरकार के अनुसार इन परियोजनाओं…
देहरादून में संयुक्त संघर्ष मंच की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। मंच की ओर से कमला पंत ने बताया कि 18 सितंबर को गांधी पार्क में अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस दौरान अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि देने के साथ ही न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने की शपथ भी ली जाएगी। मंच का कहना है कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और उत्तराखंड के आम लोगों की मांगों को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा।कमला पंत ने कहा कि उत्तराखंड में ऐसी नीतियां बननी चाहिए, जिनसे आम लोगों को रोजगार और बेहतर शिक्षा…
एससी-एसटी प्रमाणपत्रों में उपजाति जोड़कर जारी करने पर उठाए सवाल, बोले- पात्रों के अधिकारों पर पड़ रहा असर नीट यूजी दाखिलों में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, प्रमाणपत्र जारी करने वाले तंत्र की उच्चस्तरीय जांच की मांग देहरादून। उत्तराखंड में नीट यूजी के जरिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस दाखिले को लेकर फर्जी प्रमाणपत्रों का मामला सामने आया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे का कथित फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर दाखिला लेने वाले चार अभ्यर्थियों के प्रवेश निरस्त कर दिए गए हैं। मामले में चार छात्राओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। जाति और क्षेत्र के आधार…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में वर्षों से लंबित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। लगभग आठ दशकों से प्रतीक्षित इस परियोजना के लिए हुआ यह समझौता जल सुरक्षा, ऊर्जा, सिंचाई, पेयजल तथा यमुना के पुनर्जीवीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं निर्णायक कदम है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन सरकार और जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों की नियमित निगरानी करने और लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को…
