Author: Avnish Kumar Jain

हरेला पर्व पर जनपद में 30 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित कुंभ क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए संचालित ‘हरित हरिद्वार’ कार्यक्रम में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील उत्तराखंड के प्रमुख पर्यावरण एवं सांस्कृतिक लोकपर्व हरेला के अवसर पर आगामी 16 जुलाई 2026 को हरिद्वार जनपद में व्यापक जनभागीदारी के साथ वृहद पौधारोपण अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान की तैयारियों एवं कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ) स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में संबंधित विभागों के…

Read More

केदारनाथ धाम में कूड़ा निस्तारण अभियान बना मिसाल,10 दिनों में 9.5 टन अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम सहित केदारनाथ पैदल मार्ग पर प्लास्टिक एवं ठोस अपशिष्ट के प्रभावी निस्तारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। प्रशासन , सुलभ इंटरनेशनल और नगर पंचायत केदारनाथ के संयुक्त प्रयासों से 18 जून से 27 जून तक 2,332 बैगों के माध्यम से कुल 9,549 किलोग्राम कूड़े का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।केदारनाथ धाम और पैदल मार्ग पर तैनात पर्यावरण मित्रों द्वारा प्रतिदिन प्लास्टिक, बोतलें एवं अन्य ठोस अपशिष्ट को व्यवस्थित…

Read More

देहरादून में उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संघ ने निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार, कर्मचारी उत्पीड़न और प्रबंध न के कथित तानाशाही रवैये के खिलाफ प्रेसवार्ता की। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष त्रिलोक सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया कि वर्षों तक सेवा देने वाले अतिथि और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके वैधानिक देयकों का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर निगम अनावश्यक आयोजनों और योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है।उन्होंने कहा कि कई डिपो में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है, लेकिन आधुनिकीकरण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही डिपो…

Read More

जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, जनता मिलन में अधिकांश शिकायतों का हुआ निस्तारण जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से सोमवार को जिला सभागार, गोपेश्वर में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए जिलाधिकारी  गौरव कुमार ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित अधिकारियों को सभी…

Read More

नैनीताल में स्थानीय कारीगरों की कला पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रही है। पेड़ों की जड़ों, सूखी टहनियों, प्राकृतिक लकड़ी और देवदार के शंकुओं से तैयार किए गए आकर्षक हस्तशिल्प इन दिनों सड़क किनारे सजे स्टॉलों की पहचान बन चुके हैं। इन अनूठी कलाकृतियों को पर्यटक स्मृति चिन्ह के रूप में खरीद रहे हैं, जिससे स्थानीय कारीगरों की आजीविका को भी मजबूती मिल रही है।ज्योलिकोट निवासी ललित साह बताते है कि पिछले 35 वर्षों से हस्तशिल्प निर्माण के कार्य से जुड़े हैं। पहले नैनीताल में पर्यटकों की संख्या सीमित होती थी, लेकिन कैंची धाम की लोकप्रियता बढ़ने के बाद पूरे…

Read More

3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स इनडोर खेल,जिम और बैडमिंटन कोर्ट सहित खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं सरकार की खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में एचआरडीए द्वारा 3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई गई खेल सुविधाओं का अवलोकन किया तथा खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों से संवाद भी किया।  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के समग्र विकास और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं…

Read More

“दो बूंद जिंदगी की- हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प, उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़” गांधी शताब्दी चिकित्सालय, देहरादून से राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस (एनआईडी)-2026 का राज्य स्तरीय शुभारम्भ देहरादून। आज गांधी शताब्दी चिकित्सालय, देहरादून से किया गया। अभियान का शुभारम्भ मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड डॉ. संदीप तिवारी (आईएएस) ने पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की खुराक पिलाकर किया। इस अवसर पर मिशन निदेशक ने कहा कि भारत पिछले 14 वर्षों से अधिक समय से पोलियो-मुक्त है, लेकिन पोलियो वायरस के आयात की आशंका को देखते हुए निरंतर सतर्कता बनाए…

Read More

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुड़की दौरे से पहले शहर का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। क्षेत्रीय समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल यानी यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने मिलिट्री चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दर्जनों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हिरासत में लेकर गंगनहर कोतवाली में नजरबंद कर दिया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले यूकेडी के कार्यकर्ता मिलिट्री चौक पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी क्षेत्रीय विकास, स्थानीय समस्याओं और लंबित मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाना चाहते थे हालांकि पुलिस ने सुरक्षा और…

Read More

मसूरी। जौनपुर क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपरा और सामुदायिक एकता का प्रतीक ऐतिहासिक मौण मेला शनिवार को अगलाड़ नदी के तट पर पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित किया गया। ढोल-दमाऊ की गूंज, लोकनृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के बीच शुरू हुए इस ऐतिहासिक मेले में मसूरी सहित आसपास के 114 से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीणों ने भाग लिया। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग पूरे दिन इस अनूठे लोक पर्व के साक्षी बने।मेले का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान के साथ किया गया। ग्रामीणों ने टिमरू की छाल से तैयार औषधीय पाउडर (मौण) को अगलाड़ नदी में प्रवाहित किया।…

Read More

अपनी स्वार्थ सिद्धि के चक्कर में मंत्री भूली महिलाओं एवं बच्चों का हित कई अंडों में कीड़े निकल रहे!        अंडो का आकार इतना छोटा की अंडियां कहना पड़ रहा| सरकार निकाल बाहर करो ऐसी भ्रष्ट व गैर जिम्मेदार मंत्री को ! विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा टीम ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व ने जनता की शिकायत का संज्ञान लेते हुए आंगनबाड़ी सेंटर्स द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को दिए जाने वाले अंडों की गुणवत्ता परखी | मोर्चा टीम ने अंडो का आकार व उसमें कीड़े यानी सड़े- गले होने पर…

Read More

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी अपने ही मंत्रालय की योजना से अपने निजी कृषि प्रोजेक्ट के लिए करीब 99.6 लाख रुपये की सरकारी सब्सिडी मिलने के मामले में सवालों के घेरे में हैं। खोजी रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के अजमेर जिले के पीह गांव स्थित उनके फार्म पर खीरे की वाणिज्यिक खेती के लिए लगभग 1.99 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई, जिस पर राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) की योजना के तहत 50 प्रतिशत यानी करीब 99.6 लाख रुपये की सब्सिडी स्वीकृत हुई। https://youtu.be/eIIy5YUBKgs?si=WwAwQ-aLlN1IQ6-M राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड कृषि मंत्रालय के अधीन आता है और भागीरथ…

Read More

दान-चढ़ावे की रकम पर सवाल : वीआईपी मेहमानों पर ही नहीं, सदस्यों पर भी खूब लूटा रही है मंदिर समिति दान-चढ़ावे का पैंसा श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने में लगे हुए सामाजिक कार्यकर्त्ता व अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने सूचना के अधिकार से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर आज नया खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर समिति के कुछ सदस्यों ने एक वर्ष से कम अवधि में टीए/डीए के नाम पर अनाप-शनाप तरीके से लाखों रूपये का भुगतान लिया है। उन्होंने श्रद्धालुओं के दान-चढ़ावे के धन के दुरूपयोग पर आपत्ति जताते हुए…

Read More

दिल्ली, देहरादून लखनऊ से लेकर अफसरों के 9 ठिकानों पर छापे, एक आईएएस समेत अन्य अफसरों के ठिकानों पर छापेनगर निगम भूमि घोटाले की जांच में विजिलेंस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने आईएएस अधिकारी समेत अन्य आरोपित अधिकारियों और कर्मचारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज, हरिद्वार समेत नौ अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। टीम ने दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों को खंगालते हुए जांच के लिए महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जुटाए।बताया जा रहा है कि भूमि घोटाले से जुड़े साक्ष्य जुटाने और वित्तीय लेनदेन की…

Read More

कर्णप्रयाग विवाद के बाद उत्तराखंड में प्रवेश करने की जिद पर अड़े निहंग सिखों को लेकर कुल्हाल बॉर्डर सुरक्षा के मद्देनजर बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है।कल देर रात कुछ निहंग श्रद्धालु पोंटा साहिब से देहरादून पहुंचे थे, जहां पुलिस-प्रशासन से लंबी बातचीत के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया था। लेकिन आज सुबह निहंग सिख पांवटा साहिब गुरुद्वारे में ठहरे हुए हैं और उत्तराखंड आने की अपनी जिद दोहरा रहे हैं।इस स्थिति को देखते हुए उत्तराखंड प्रशासन ने उच्चस्तरीय टीम भेजी है। जिला अधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान, एसएसपी हरिद्वार, एसएसपी देहरादून, एसपी देहात, देहरादून,उप जिला अधिकारी…

Read More

निम्नतम गुणवत्ता की साड़ियां- सूट जबरन थमाई गयी आंगनबाड़ी वर्कर्स को लगभग 65000 साड़ी- सूट की करी गई थी खरीद  लगभग ₹500 रुपए में खरीद की है साड़ी/ सूट की  खुले बाजार में 250-300 रुपए से अधिक नहीं हैकीमत! विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि गत वर्ष महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की मंत्री रेखा आर्य के निर्देशन में 29005 साड़ियां एवं 35931 सूट की खरीद की गई,जिसकी गुणवत्ता इतनी खराब है कि इनको कोई भी आंगनवाड़ी वर्कर्स पहनना पसंद नहीं करती यानी ये…

Read More

हरिद्वार के सप्तऋषि घाट पर चौंकाने वाला वीडियो आया सामने। सेल्फी के चक्कर में गंगा पार गये युवकों को हाथियों के झुंड ने दौड़ाया।सप्तऋषि घाट पर गंगा पार कर हाथियों के झुंड के बेहद करीब पहुंचने की कोशिश करने वाले छह युवकों की हरकत खतरनाक साबित हो गई। युवक गंगा स्नान के दौरान नदी के पार 8-10 हाथियों का झुंड देखते ही रोमांच में आ गए।झुंड में एक शिशु हाथी भी था, जिससे हाथियों की सतर्कता बढ़ गई। युवक सेल्फी और वीडियो बनाने के लिए गंगा पार कर हाथियों के पास चले गए। हाथियों ने खतरा महसूस करते ही आक्रमक…

Read More