उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर दीपिका राठौड़ का बड़ा बयान, पुलिस कार्रवाई का किया धन्यवाद; 5 करोड़ की रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम को लेकर चर्चाओं में आईं उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की पुत्री दीपिका राठौड़ का बयान सामने आया है। दीपिका ने पुलिस कार्रवाई के लिए धन्यवाद देते हुए आरोप लगाया कि उर्मिला सनावर लंबे समय से उन्हें और उनके परिवार को ब्लैकमेल कर रही थीं और परिवार की छवि खराब करने का प्रयास कर रही थीं। दीपिका के मुताबिक, हाल ही में उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई।दीपिका राठौड़ ने आरोप लगाया कि 24 अक्टूबर को फोन कर उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की गई और रविदास धाम अपने नाम कराने का दबाव बनाया गया। उन्होंने दावा किया कि मांग पूरी नहीं होने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मरवाने की धमकी दी गई। दीपिका ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि लंबे समय से कथित ब्लैकमेलिंग का सामना कर रहे परिवार को अब न्याय की उम्मीद है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
- सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा में किया प्रतिभाग, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान
- सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर दीपिका राठौड़ का बयान, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के सवाल, VIP को बचाने का आरोप
- उर्मिला सनावर का बड़ा बयान, दुष्यंत गौतम समेत अन्य नेताओं के नार्को टेस्ट की मांग
- ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भागीदारी जरूरी: सीएम धामी
- हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कारनामों पर कब लगेगा अंकुश?
- दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग, IAS-PCS की तैयारी होगी आसान
- लोकतंत्र बचाओ यात्रा को लेकर CM धामी की प्रेसवार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना
Tuesday, October 27

