लक्सर में विधायक निधि घोटाले का पर्दाफाश कागजों में बनी सड़क, मौके पर मिली 35.50 मीटर कम लंबाई मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने अधिकारियों को थमाया नोटिस हरिद्वार के लक्सर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें लक्सर विधायक के विधायक निधि से ग्राम दरगाहपुर में स्वीकृत एक सड़क निर्माण कार्य में भारी गड़बड़ी पाई गई है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र द्वारा कराई गई स्थलीय जाँच में शिकायत पूरी तरह सही पाई गई है, जिसके बाद विभाग के संबंधित अधिकारियों, प्रभारी खंड विकास…
Author: Avnish Kumar Jain
सभी कैबिनेट मंत्रीयों के विभागों के पांच करोड़ रुपए से ऊपर के कामों की फाइल एप्रूवल के लिए पहले श्री सौरभ बहुगुणा जी के पास जायेगी! मुख्यमंत्री धामी के भरोसे के मजबूत स्तंभ बनकर उभरे सौरभ बहुगुणा, बड़ी योजनाओं की जिम्मेदारी, बड़े विश्वास का प्रमाण हैं सौरभ बहुगुणा। सियासी और प्रशासनिक कद, 5 करोड़ से अधिक की योजनाओं पर निभाएंगे सौरभ अहम भूमिका मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी एक महत्वपूर्ण पत्र के बाद प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की भूमिका को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि…
उत्तरकाशी में मानसून के चलते लगातार हो रही बारिश ने भागीरथी के बढ़ते जल स्तर बढ़ने से हर्षिल कोतवाली सहित सहित जीएनबीएन गेस्ट हाउस में बड़ा खतरा लगातार भागीरथी के जल स्तर बढ़ने से हर्षिल में कोतवाली कटान शुरू हो चुका है जिससे झील के बढ़ने से बड़ी मुश्किल है सामने आ रही है जिसको लेकर आज बाढ़ सुरक्षा कार्यों का उत्तरकाशी पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने कोतवाली हर्षिल अचित निरीक्षण किया साथ हर्षिल व बस्ती क्षेत्र की ओर हो रहे भूमि कटाव को देखते हुए नदी तट पर बाढ़ सुरक्षा एवं चैनलाईजेशन के कार्य युद्धस्तर चल रहे हैं। सुरक्षा…
रुड़की से इस वक्त की एक बेहद चौंकाने वाली और गंभीर खबर सामने आ रही है। जहाँ एक तरफ सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार पौधे लगाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ रुड़की में भू-माफिया खुलेआम प्रशासन की नाक के नीचे हरे-भरे बागों को उजाड़ने में लगे हैं।मामला अब्दुल कलाम चौक स्थित मंगलौर-सालियर बाईपास के किनारे का है, जहाँ एक बड़े क्षेत्रफल में फैले फलदार पेड़ों पर पहले तो बेरहमी से आरी चलवाकर उनका नामोनिशान मिटा दिया गया, और अब उसी जमीन पर बड़े स्तर पर अवैध प्लॉटिंग का धंधा बेहद तेजी से चमकाया जा रहा है।…
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत गोद लिए गए 13 टीबी रोगियों को मासिक पोषण किट वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने रोगियों से व्यक्तिगत संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा उन्हें उपचार के दौरान नियमित दवा, पौष्टिक आहार और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।राज्यपाल ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग का दायित्व नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनसहभागिता, जागरूकता, समय पर उपचार और पौष्टिक आहार के माध्यम से ही इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया…
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान में कथित चोरी के मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर दान में अनियमितता और चोरी के आरोप लग रहे हैं, उन्हीं से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जांच समिति का हिस्सा बनाना न्याय और पारदर्शिता के सिद्धांतों के विपरीत है। यह स्थिति बिल्कुल वैसी है जैसे “बिल्ली को ही दूध की रखवाली सौंप दी जाए।” वहीं उन्होंने कहा कि इस प्रकार गठित जांच समिति से निष्पक्ष और विश्वसनीय…
मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार देर रात शराब के नशे में धुत एक युवती ने मॉल रोड से लेकर लाइब्रेरी पुलिस चौकी तक जमकर हंगामा किया। युवती द्वारा पुलिसकर्मियों से अभद्रता, गाली-गलौज और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।जानकारी के अनुसार, रात करीब तीन बजे दो युवक और दो युवतियां मॉल रोड पर घूम रहे थे। बताया जा रहा है कि एक युवती ने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया था और वह युवकों के नियंत्रण से बाहर हो गई। स्थिति बिगड़ने पर युवकों ने स्वयं पुलिस…
लंढौरा कस्बे के वार्ड नंबर 7 से एक गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले करीब दो वर्षों से कुछ लोग आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों से केमिकल युक्त कचरा, शैंपू, तेल और दवाई जैसी सामग्री लाकर गुज्जरवाड़ा कॉलोनी में डाल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें डराया-धमकाया जाता है और इस प्रदूषण से आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। लोगों का यह भी आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि…
सिडकुल थाने पहुंचकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नाबालिक लड़की के पक्ष में की न्याय की गुहार। लड़की का आरोप रेहान नाम के युवक ने की थी छेड़छाड़। महिला सब इंस्पेक्टर ने नाबालिग से ली जानकारी। आरोपी को थाने लाने की मांग पर डटे रहे बजरंग दल कार्यकर्ता। आरोपी की तलाश में दी जा रही दबिश। पुलिस ने अफवाहों से दूर रहने और शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा। https://youtu.be/E71wJZz-xds?si=zYQvqnYcK-NTDZm-
मसूरी। विश्व की सबसे ऊंची चोटी जॉर्ज एवरेस्ट को नाम देने वाले महान सर्वेक्षक जॉर्ज एवरेस्ट की जयंती शनिवार को मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट हाउस में उत्साह के साथ मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और राजकीय प्राथमिक विद्यालय हुसैनगंज के छात्र-छात्राओं को उनके जीवन व योगदान की जानकारी दी गई।मुख्य अतिथि इतिहासकार गोपाल भारद्वाज ने कहा कि जॉर्ज एवरेस्ट ने भारत में आधुनिक सर्वेक्षण व्यवस्था की मजबूत नींव रखी, जिसके सम्मान में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी का नाम माउंट एवरेस्ट रखा गया। उन्होंने कहा कि जॉर्ज एवरेस्ट हेरिटेज पार्क का संग्रहालय पर्यटकों को इतिहास से…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भीमताल स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में नवनिर्मित अकादमिक ब्लॉक और अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन, जनप्रतिनिधि, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने विकास को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा, आधारभूत ढांचे, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के साथ सीधे जुड़कर काम कर रही है और विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने के लिए…
गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के जीवन से खिलवाड़ कर रही मंत्री ! भ्रष्ट मंत्री को निकाल बाहर करो सरकार विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील में प्रदर्शन/घेराव कर प्रदेश भर के आंगनवाड़ी सेंटर्स को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य द्वारा आकार में छोटे व सड़े- गले अंडे तथा घटिया बाल पोषाहार (सत्तू -दलिया- भोग हलवा आदि) जबरन बंटवाने के विरोध में मंत्री को निकाल बाहर करने को लेकर मा. मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार श्री विवेक राजौरी को सौंपा नेगी ने कहा कि…
राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी चढ़ावे को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे वायरल हो रहे हैं। आखिर इन दावों में कितनी सच्चाई है मंदिर समिति ने अब पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा है और जांच के आदेश दिए हैं बद्रीनाथ मंदिर समिति के सदस्य हेमंत द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की खबरों को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को मंदिर समिति ने गंभीरता से लिया है हेमंत द्विवेदी के अनुसार, जिन कर्मचारियों पर आरोप लगाए गए हैं, उन्हें स्पष्टीकरण…
उत्तराखंड में अवैध प्रतिनियुक्ति के मामले को सबसे पहले हमारे चैनल ने प्रमुखता से उठाया था। खबर में बताया गया था कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों और सिंचाई विभाग के आदेश के बावजूद देवेन्द्र सिंह रावत, शैलेन्द्र सिंह रावत, सुरजीत सिंह रावत और विजय सिंह रावत की प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के बाद भी उन्हें मूल विभाग सिंचाई विभाग में वापस नहीं भेजा गया था। हमने सवाल उठाया था कि आखिर मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन क्यों नहीं हो रहा है।अब इस खबर का बड़ा असर हुआ है। आवास विभाग के अधीन मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने शासनादेश…
हल्द्वानी के सुभाष नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का स्थानीय लोगों ने जबरदस्त विरोध किया। देखते ही देखते विरोध इतना बढ़ गया कि लोगों और कर्मचारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। गुस्साए लोगों ने कुछ स्मार्ट मीटर छीनकर तोड़ दिए, जिसके बाद टीम को बिना मीटर लगाए ही वापस लौटना पड़ा। आखिर पूरा मामला क्या है, देखिए यह रिपोर्ट हल्द्वानी के सुभाष नगर क्षेत्र में उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। लोगों का आरोप है कि कर्मचारियों ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं…
कानून की धज्जियाँ कैसे उड़ाई जाती हैं और नियमों को ताक पर रखकर ‘सरकारी कोठेंगा’ कैसे दिखाया जाता है… अगर आपको देखना है, तो धर्मनगरी हरिद्वार के श्यामपुर चले आइए।जी हाँ, जहाँ एक तरफ गंगा को प्रदूषण मुक्त और सुरक्षित रखने के लिए करोड़ों-अरबों के दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण यानी HRDA की नाक के ठीक नीचे मां गंगा के सीने पर अवैध प्लॉटिंग का एक बहुत बड़ा खेल चल रहा है। ये तस्वीरें हरिद्वार जिले के श्यामपुर इलाके की हैं। ध्यान से देखिए इन नज़ारों को। जहाँ कल तक प्रकृति का वास था, जहाँ…
