दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और विपक्षी नेताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया और हरिद्वार शहर से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के आवास का घिराव किया। कांग्रेस ने राहुल गांधी के साथ पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की आवाज़ दबाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक मामले को लेकर भी सरकार को घेरा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्र कई दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें उठा रहे हैं, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज किया गया। उनका आरोप है कि प्रदर्शन में शामिल महिलाओं और छात्राओं के साथ भी गलत व्यवहार हुआ, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज़ दबाने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा।कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि छात्रों पर बल प्रयोग और राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, संसद में इस मुद्दे पर चर्चा हो और छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जाए।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
- जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
- सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
- प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
- कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
- कुमाऊं में बायोमेडिकल वेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, अस्पतालों की लापरवाही उजागर
- HRDA में नक्शा जिहाद!
- PWD लगातार दे रहा है रोजगार!
Tuesday, July 28

