Author: Avnish Kumar Jain

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को धाकड़ और धुरंधर के नामों से इसलिए संबंधित किया जाता है क्योंकि वह किसी भी तरह के अन्याय, भ्रष्टाचार, अनैतिक कामों के खिलाफ हैं और समय समय पर कठोर कार्रवाई और निर्णय लेने से पीछे नहीं हटते। उर्जा विभाग में पी सी ध्यानी, अनिल यादव का प्रकरण तो जग जाहिर है ऐसे ही सिंचाई विभाग से अवैध प्रतिनियुक्ति पर चल रहे इंजीनियरों जिनके नाम है देवेन्द्र सिंह रावत, शैलेन्द्र सिंह रावत, सुरजीत सिंह रावत और विजय सिंह रावत । सिंचाई विभाग ने चारों को दिनांक 10 June को पत्र लिखकर प्रतिनियुक्ति…

Read More

अफवाहों पर ध्यान न दें, गुरुद्वारे में लंगर,अरदास एवं यात्री आवागमन सामान्य रूप से जारी जनपद रुद्रप्रयाग के नगरासू स्थित गुरुद्वारा साहिब में 20 जून 2026 को कुछ निहंग सिखों द्वारा आपसी घटना क्रम को आज तीन दिन हो गए हैं,जिसमें बीती रात को दो निहंग सीखों द्वारा गुरुद्वारे की छत से नीचे आकर अपने सकुशल होने का वीडियो जारी किया गया है।बताते चलें कि बीते 20 जून को 7 निहंग सिखों द्वारा गुरुद्वारे के अंदर आपसी हंगामा किया गया था।जिसको लेकर प्रशासन की टीमें मौके पर स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।मामले को देखते हुए बीते रोज जिलाधिकारी…

Read More

देहरादून से टोल प्लाजा पर सरेआम गुंडागर्दी का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां कुछ कार सवारों ने कानून को ताक पर रखकर एक टोल कर्मी के साथ जमकर मारपीट की। पूरी घटना विकासनगर के धर्मावाला क्षेत्र में बने नए टोल प्लाजा की बताई जा रही है।वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हिमाचल प्रदेश नंबर की कार में सवार कुछ युवक और एक युवती, देहरादून में एंट्री करते वक्त टोल प्लाजा पर हंगामा शुरू कर देते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के मुताबिक, कार सवारों का व्यवहार बेहद असामान्य और अनियंत्रित लग रहा था। किसी…

Read More

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), उत्तराखंड के मिशन निदेशक डॉ. संदीप तिवारी की अध्यक्षता में आज “मातृ रेफरल ट्रैकिंग, मॉनिटरिंग एवं ऑडिट सिस्टम” विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृ रेफरल प्रणाली को सुदृढ़ बनाने, रेफरल से पूर्व गर्भवती महिलाओं के उचित स्थिरीकरण (Stabilization), रेफर करने एवं प्राप्त करने वाली स्वास्थ्य संस्थाओं के मध्य प्रभावी संवाद व्यवस्था, रेफरल प्रलेखन तथा प्रत्येक रेफर की गई मातृ केस की निगरानी एवं ऑडिट व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त तकनीकी सुझावों को सम्मिलित करते हुए SOP को शीघ्र ही राज्य की सभी प्रसव सेवाएं प्रदान करने वाली…

Read More

28 फरवरी1996 में खत्म हुए उर्दू अनुवादक-कनिष्ठ लिपिक के पद, 2026 में भी नौकरी जारी.? देहरादून। उत्तराखंड में लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसे मुद्दों पर सरकार की सख्त कार्रवाई के बाद अब कथित “नौकरी जिहाद” का मामला सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर राज्य में 28 साल पुरानी नियुक्तियों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। विकेश सिंह नेगी का आरोप है कि कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 1994-95 में सृजित अस्थायी/अधिसंख्य (Supernumerary) उर्दू अनुवादक-कनिष्ठ लिपिक पदों की अवधि 28 फरवरी 1996 को…

Read More

हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। पिछले कई दिनों से शहर के अलग-अलग हिस्सों में लोग स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं और अब इस मुद्दे ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है आज कांग्रेस नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और राज्य सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने की तैयारी है और लोगों की राय जाने बिना इसे लागू किया जा रहा…

Read More

उत्तराखंड की खनन नीति और एनजीटी के स्पष्ट निर्देशों को ठेंगा दिखाकर कुल्हाल नदी क्षेत्र में प्रतिबंधित भारी मशीनों का खेल धड़ल्ले से जारी है। आज सुबह साढ़े सात बजे सामने आया यह वीडियो प्रशासनिक दावों की जमीनी हकीकत को साफ बयां कर रही है,….. जहाँ ऐतिहासिक धार्मिक स्थल के ठीक सामने बेखौफ होकर भारी-भरकम व्हील लोडर (HM) मशीन से नदी का सीना चीरकर डंपर लोड किए जा रहे हैं। सजग स्थानीय ग्रामीणों ने खुद मुस्तैदी दिखाते हुए मौके से इस पूरे खेल का वीडियो बनाया है, जो अब हर तरफ वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा खुद सामने…

Read More

रुड़की कोतवाली क्षेत्र में सोलानी पार्क के पास सहारनपुर के छुटमलपुर निवासी सुमित नाम के एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अचानक ही गंगनहर में छलांग लगा दी।जिस कारण सुमित पानी के तेज बहाव में बहकर गंगनहर में डूबने लगा। आसपास के लोगों के द्वारा सुमित को डूबता देखकर शोर मचा दिया गया। जिसके बाद सोलानी पार्क के पास दुकान लगाकर भुट्टा बेच रहा मोनू नाम का युवक डूब रहे सुमित के लिए फरिश्ता बन गया। जिसने अपनी जान पर खेल कर सुमित की जान बचा ली है और उसे गंगनहर से बाहर निकाल लिया है। इस घटना का…

Read More

पछवादून में अवैध प्लाटिंग और निर्माणों के खिलाफ MDDA की कार्रवाई जारी है। आज सहसपुर के रेतीवाला इलाके में प्राधिकरण की टीम ने करीब 10 बीघा अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।पिछले चार दिनों में सेलाकुई, सहसपुर, हरबर्टपुर, हिंदूवाला के बाद रेतीवाला में यह कार्रवाई हुई है। प्राधिकरण ने साफ कहा है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान लगातार चलेगा।हालांकि स्थानीय लोगों के मन में एक बड़ा सवाल है — क्या यह कार्रवाई सिर्फ छोटे-मध्यम निर्माणों तक ही सीमित रहेगी या सैकड़ों बीघा में फैले बड़े प्रोजेक्ट्स पर भी बुलडोजर चलेगा?गौरतलब है कि पिछले साल 14…

Read More

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में बड़ी और कड़ी कार्रवाई की है।प्रकरण में तत्कालीन नगर आयुक्त हरिद्वार नगर निगम वरुण चौधरी को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर की संस्तुति की गई है। वहीं, तत्कालीन जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह को अपने पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों के समुचित निर्वहन में गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए उनके विरुद्ध दीर्घ शास्ति (मेजर पनिशमेंट) अधिरोपित करने का निर्णय लिया गया है। दोनों अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के लिए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को संस्तुति…

Read More

पौड़ी गढ़वाल और यमकेश्वर क्षेत्र को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सिंग्टाली पुल के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद एक नया विवाद सामने आ गया है। शिलान्यास के लिए लगाए गए शिलापट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और क्षेत्रीय विधायक रेणु बिष्ट का नाम तो अंकित है, लेकिन गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी का नाम इसमें शामिल नहीं किया गया है। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वही पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि विकास कार्यों से जुड़े शिलान्यास और लोकार्पण पट्टों पर संबंधित जनप्रतिनिधियों का नाम होना चाहिए था। उन्होंने माना कि शिलापट्ट…

Read More

टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन नाराज 60 फीसदी से कम स्क्रीनिंग वाले जिलों के सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश एक सप्ताह में टीबी मरीजों की 100 प्रतिशत जांच पूरी करने के आदेश डीजी हेल्थ स्तर पर अभियान की रोजाना समीक्षा और निगरानी होगी हाई रिस्क गांवों में स्क्रीनिंग बढ़ाने के निर्देश, तय होंगे लक्ष्य गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी पर विशेष फोकस मानसून से पहले दूरस्थ क्षेत्रों की हाई रिस्क महिलाओं को बर्थ वेटिंग होम में शिफ्ट करने के निर्देश। https://youtu.be/tjevnQgY0Mc?si=_q-8SC-8EJCb0p0h

Read More

देहरादून में मानसून से पहले प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रमुख सचिव एवं जनपद प्रभारी डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम ने आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के नेतृत्व में किए गए कार्यों और संवेदनशील क्षेत्रों की तैयारियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। वहीं प्रमुख सचिव ने कार्लीगाड़ और माझाड़ा क्षेत्र में पुनर्वास कार्यों का भी निरीक्षण किया।जिला कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव एवं जनपद प्रभारी डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम ने मानसून पूर्व तैयारियों, आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं और संवेदनशील क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक…

Read More

उत्तराखंड में शराब की दुकानों के आवंटन को लेकर आबकारी विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आरोप है कि कैबिनेट मंत्री के करीबी लोगों और उनके स्टाफ से जुड़े व्यक्तियों को नियमों को दरकिनार कर शराब की दुकानें आवंटित की गईं। मामले की सुनवाई नैनीताल हाईकोर्ट में चल रही है, जहां फिलहाल विवादित दुकानों के लाइसेंस पर रोक लगी हुई है। मामला देहरादून की राजपुर रोड और परेड ग्राउंड क्षेत्र की शराब दुकानों से जुड़ा है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि वर्ष 2025-26 में जिन लाइसेंस धारकों के पास ये दुकानें थीं, उन्होंने आबकारी नीति के तहत…

Read More

हरिद्वार में राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने जीएसटी चोरी और सर्कुलर ट्रेडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार फर्मों पर छापेमारी और सर्वेक्षण किया। कर चोरी रोकने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत मै० स्टार टेक्नोलॉजीज एंड एसोसिएट्स, मै० सुरभी एंटरप्राइजेज, मै० भारत टेक्नोक्रेट्स प्रा० लि० और मै० ए०डी०एस० इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन की जांच की गई। शिकायतों में सामने आया था कि ये फर्में अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेकर अपने जीएसटी रिटर्न में नकद कर भुगतान बेहद कम या शून्य दिखा रही थीं तथा आपस में सर्कुलर ट्रेडिंग कर अपने टर्नओवर को कृत्रिम…

Read More

नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न आज बुधवार को सचिवालय में सचिव गृह श्री शैलेश बगोली की अध्यक्षता में राज्य में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस, कारागार, न्यायपालिका, अभियोजन एवं फॉरेंसिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।समीक्षा बैठक में सचिव गृह ने माह अगस्त 2026 के अंत तक राज्यभर में नवीन आपराधिक कानूनों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने क्रियान्वयन तंत्र की गहन समीक्षा करते हुए थाना स्तर पर कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने हेतु सुधारात्मक एवं विशिष्ट…

Read More