मसूरी। मानसून की पहली तेज बारिश ने मसूरी की सड़कों की बदहाल स्थिति उजागर कर दी है। पेट्रोल पंप से पिक्चर पैलेस चौक समेत कई प्रमुख मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश का पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे, जिससे दोपहिया वाहन चालक फिसल रहे हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल सड़क निर्माण और मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश में सड़कें उखड़ जाती हैं। इससे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।मसूरी किंग्रेग टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा कि मसूरी-देहरादून मार्ग पहले ही भूस्खलन से प्रभावित है, वहीं शहर के भीतर गड्ढों से टैक्सी वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की मांग की। उन्होने कहा कि खराब सड़कें पर्यटन नगरी की छवि को भी नुकसान पहुंचा रही हैं। नागरिकों ने सरकार से जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बारिश के दौरान सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
- हल्द्वानी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, नितिन नवीन करेंगे संबोधित
- सैन्यधाम के भ्रष्टाचार और मंत्री गणेश जोशी के बयान पर कांग्रेस ने राज्यपाल से मांगा समय
Saturday, September 12

