पहाड़ों की रानी मसूरी में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना का विस्तार अब शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी को लेकर आवास एवं शहरी विकास सचिव डॉ. राजेश कुमार ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित रूट का स्थलीय निरीक्षण किया।डॉ. राजेश कुमार ने कैमल्स बैक रोड, आई हॉस्पिटल क्षेत्र, जॉर्ज एवरेस्ट, कैंपटी फॉल और कैंट क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सरकार की योजना केवल देहरादून से मसूरी तक रोपवे बनाने की नहीं,…
Author: Avnish Kumar Jain
मुख्यमंत्री ने पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 182 तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थियों सहित 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 में चयनित 182 अभ्यर्थियों तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में वैयक्तिक सहायक के पद पर चयनित 5 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति पत्र केवल सरकारी सेवा में प्रवेश का दस्तावेज नहीं,…
कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन पर विशेष जोर आगामी कांवड़ मेल को देखते हुए मेला प्रशासन ने रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने तथा कांवड़ियों की सुरक्षा और निर्बाध आवागमन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।मेला अधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा यादव एवं अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती के नेतृत्व में पुलिस, मेला प्रशासन तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने गुरुवार को रोड़ी बेलवाला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन एडमिन रोड, बॉक्स…
नैनीताल की विश्व प्रसिद्ध मॉलरोड को नो हॉर्न ज़ोन(हॉर्न प्रतिबंधित) बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। आज आई.जी., जिलाधिकारी, एस.एस.पी.,आर.टी.ओ.व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में आयुक्त ने ये फैसला लिया है। नैनीताल में ट्रैफिक को कंट्रोल करना प्रशासन के लिए टेडी खीर बन गई है। यहां वाहनों के जाम के बाद गाड़ियों के तेज आवाज वाले हॉर्न, सिरदर्द बन गए हैं। हाल में ट्रैफिक संबंधी एक जनहित याचिका में उच्च न्यायालय ने भी आयुक्त के नेतृत्व में समिति बनाई थी जिसकी बैठक में होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल, बोट यूनियन आदि ने अपने महत्वपूर्ण…
हल्द्वानी के सरकारी स्वास्थ्य तंत्र को बड़ा झटका लगा है। कुमाऊं के सबसे बड़े महिला चिकित्सालय से 8 डॉक्टरों का तबादला कर दिया गया है जबकि बेस चिकित्सालय से भी 9 डॉक्टरों का स्थानांतरण हुआ है। इन तबादलों के बाद स्थानीय लोगों और आशा कार्यकर्ताओं में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है आशा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले से ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे सरकारी अस्पतालों से अनुभवी चिकित्सकों को हटाने का फैसला मरीजों के हित में नहीं है उनका कहना है कि इससे सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं और कमजोर होंगी तथा दूर-दराज़ से…
वीरांगना अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज देहरादून स्थित सीबीआई कार्यालय, सीमा द्वार (निकट आईटीबीपी) में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आंदोलनकारी पहुंचे। भारी बारिश के बावजूद महिलाओं, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सैलाब न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा।पुलिस प्रशासन द्वारा सीबीआई कार्यालय के मुख्य द्वार पर भारी बैरिकेडिंग कर महिलाओं और आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद आंदोलनकारी महिलाओं ने दूसरे प्रवेश द्वार तक पहुंचकर वहां भी प्रतीकात्मक तालाबंदी कर दी।इस दौरान सीबीआई अधिकारी बाहर आए, लेकिन वे कार्यालय परिसर के अंदर ही मौजूद रहे और…
अंकिता भंडारी हत्याकांड को कई महीने बीत जाने के बाद भी आज तक जनता के महत्वपूर्ण सवालों का जवाब नहीं दिया गया है। मामले में लगातार वीआईपी का जिक्र सामने आया, दुष्यंत गौतम और अजय कुमार जैसे नाम सार्वजनिक चर्चा में आए, लेकिन अब तक सीबीआई ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनसे पूछताछ हुई या नहीं।इसके अलावा जिस रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाकर महत्वपूर्ण साक्ष्य नष्ट किए गए, उस मामले में भी कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आई है। कुछ समय पहले जब हम सीबीआई कार्यालय पहुंचे थे, तब अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया था कि जांच की प्रगति और…
डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का आयोजन स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों के लिए की बड़ी घोषणाएं नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित “पांचवें डॉक्टर ऑफ़ द ईयर” सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेगी। इन सेंटर्स के माध्यम से राज्य के चिकित्सकों को भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की चुनौतियों का सामना करने के लिए…
जिलाधिकारी अंशुल ने आज कोसी बैराज पहुंचकर जलापूर्ति आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कोसी बैराज की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति में आ रही अड़चनों का त्वरित निस्तारण करें और जलापूर्ति को शत प्रतिशत बहाल करें जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात के मौसम में सिल्ट युक्त पानी ही नदी में आता है, इसलिए इसके समाधान के लिए तत्परता से कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि अल्मोड़ा के लिए यह बैराज बहुत महत्वपूर्ण है, इसके रखरखाव और संचालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अधिशाषी अभियंता जल संस्थान नीरज तिवारी ने बताया कि पहली बरसात…
उत्तराखंड में अवैध प्रतिनियुक्ति का मामला अब और गंभीर होता नजर आ रहा है। सबसे पहले इस मुद्दे को हमारे चैनल ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद शासन स्तर पर हलचल तेज हुई। अब इस पूरे प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशों के बावजूद कार्रवाई न होने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऊर्जा विभाग में प्रतिनियुक्ति के मामलों के बाद अब सिंचाई विभाग के चार अभियंताओं—देवेन्द्र सिंह रावत, शैलेन्द्र सिंह रावत, सुरजीत सिंह रावत और विजय सिंह रावत—की प्रतिनियुक्ति चर्चा का विषय बनी हुई है। सिंचाई विभाग ने 10 जून 2026 को पत्र जारी…
कोतवाली रोड पर सीवर क्रॉसिंग के लिए खोदे गए गड्ढे में एक कार गिर गई। इस घटना में निर्माण एजेंसी की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है।ईएमएस कंपनी द्वारा चलाए जा रहे सीवर लाइन कार्य के दौरान कल रात यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि खुदाई के बाद गड्ढे के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे।हाल ही में मंडी चौक पर सड़क गड्ढे में स्कूटी फिसलने से एक महिला सभासद की मौत हो चुकी है। उस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे, लेकिन इसके बावजूद निर्माण स्थलों पर लापरवाही जारी बताई…
रुड़की के सलेमपुर सुनहरा मार्ग पर हाईटेंशन लाइन के नीचे बसाई जा रही कथित अवैध कॉलोनी का मामला प्रमुखता से उठाने के बाद हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण हरकत में तो आया, लेकिन कार्रवाई पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। विभाग ने पूरी कॉलोनी की वैधता पर फैसला लेने या प्लॉटिंग पर रोक लगाने के बजाय केवल एक व्यक्ति को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान ली। सवाल यह है कि जब पूरी कॉलोनी खड़ी हो रही थी, तब विभाग कहां था? और अगर निर्माण नियमों के खिलाफ है, तो कार्रवाई सिर्फ एक व्यक्ति पर क्यों? देखिए हमारी…
साढ़े 8 करोड़ की लागत से बन रही नहर, और नतीजा सिर्फ दो दिन में लीकेज। डोईवाला विधानसभा के बुल्लावाला गांव में सिंचाई विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से बनवाई जा रही इस नहर की हकीकत बनते ही सामने आ गई है। निर्माण पूरा होते ही नहर में कई जगहों से पानी रिसने लगा। किसानों का साफ आरोप है कि नहर में घटिया और कमजोर मटेरियल लगाया गया है। करोड़ों की इस योजना पर पानी फिरता देख स्थानीय किसान और ग्रामीण सिंचाई विभाग और ठेकेदार की लापरवाही पर भड़क गए हैं। उनका कहना है कि अगर यही हाल रहा तो…
उत्तरकाशी। पिछले वर्ष धराली क्षेत्र में आई विनाशकारी आपदा की भयावह यादें अभी लोगों के जहन से मिट भी नहीं पाई हैं कि एक बार फिर हर्षिल क्षेत्र पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। पिछले वर्ष आपदा के बाद प्रस्तावित सुरक्षा दीवार का निर्माण अब तक शुरू नहीं होने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। भटवाड़ी विकासखंड के ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा कार्यों को तत्काल शुरू करने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है…
मृत मरीजों से भी की जा रही है लूटपाट! अन्य प्रदेश के मरीजों से की जाती है जमकर लूट आयुष्मान के नाम पर खेला जा रहा बहुत बड़ा खेल! विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, धूलकोट देहरादून द्वारा की जा रही मरीजों से लूट एवं हैवानियत के मामले में तहसील घेराव कर मा. मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी, विकासनगर विनोद कुमार को सौंपा नेगी ने कहा कि इस अस्पताल द्वारा हैवानियत एवं लूटपाट की सारी हदें पार कर दी हैं | अस्पताल के चिकित्सकों/…
बीते सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली से रेफर हुई कुराड़ के आफर तोक की गर्भवती महिला ने 108 एम्बुलेंस में दम तोड़ दिया हैं,कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं।मृतका सरिता देवी के भाई पप्पू सोलियाल ने बताया कि गर्भवती महिला सरिता देवी (उम्र -35 साल) पत्नी नरेंद्र कुमार,को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार सुबह 8 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया, लेकिन डाक्टर की नाइट ड्यूटी होने के कारण डाक्टर ने 3 घंटे देरी से गर्भवती महिला का चेकअप 11 बजे किया, और थराली अस्पताल में…
