इस वक्त की बड़ी खबर विकासनगर से आ रही है… जहां कल्याणपुर क्षेत्र मे गोलियों की धाय-धाय से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई… बंद कमरे में हुए इस गोलीकांड में कमलेश नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई…जबकि संगीता नाम की महिला गोली लगने से गंभीर घायल हुई है… सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची… पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर एक महिला और एक युवक खून में लथपथ पड़े थे… युवक की मौके पर मौत हो चुकी थी जबकि खून में लथपथ घायल इस महिला को सबसे पहले लेमन अस्पताल पहुंचाया गया जहां महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया… पुलिस को मौके से एक तमंचा भी मिला है… अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवक ने तमंचे से पहले महिला को गोली मारी और उसके बाद खुद को भी गोली मार दी… घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है…जबकि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूतो को जुटाया है… मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने से मरने वाला युवक कमलेश चकराता के हयऊ गांव का रहने वाला था… जबकि गोली लगने से गंभीर घायल महिला संगीता उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक में मौजूद भूटाणु गांव की रहने वाली थी…
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

