हरिद्वार में कुंभ-2027 की तैयारियों के बीच गंगा घाटों की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े होने लगे हैं। गंगा की सफाई और घाटों के निर्माण के लिए 18 दिन तक गंगा बंदी के दौरान हर की पैड़ी के नजदीक गंगा में गिर रहे नाले को लेकर राष्ट्रीय सावक संघ के युवाओं ने गंगा के भीतर उतरकर धरना-प्रदर्शन किया।

युवाओं ने प्रशासन पर समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। युवाओं का कहना है कि प्रशासन कुंभ को भव्य और दिव्य बनाने के लिए निर्माण कार्य करा रहा है, लेकिन हर की पैड़ी के नजदीक गंगा में गिर रहे नाले की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

गंगा बंदी के दौरान घाटों की मरम्मत और निर्माण कार्यों के बीच यह मुद्दा सामने आने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। एक ओर गंगा बंदी का फायदा उठाते हुए घाटों के निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कही जा रही है।
तो वहीं दूसरी ओर गंगा बंदी के कारण गंगा में गिर रहे नालों के उजागर होने को लेकर प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।

अब सवाल यह है कि कुंभ से पहले गंगा की स्वच्छता और नालों की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन क्या कदम उठाता है।


