हल्द्वानी में किसान मंच उत्तराखंड और नर्सिंग अभ्यर्थियों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर वर्षवार नर्सिंग भर्ती की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। किसान मंच ने नर्सिंग अभ्यर्थियों के आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए 24 जुलाई को देहरादून के बुद्ध पार्क में ‘नर्सिंग महापंचायत’ आयोजित करने का ऐलान किया।किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक उपाध्याय ने कहा कि हजारों नर्सिंग अभ्यर्थी लंबे समय से न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार युवाओं को न्याय नहीं दे सकती तो स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुबोध उनियाल को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।प्रेस वार्ता में हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री के सरकारी आवास के बाहर कुछ नर्सिंग अभ्यर्थियों द्वारा फिनाइल पीने की घटना का भी जिक्र किया गया। वक्ताओं ने इसे बेहद दुखद बताते हुए सरकार से भर्ती प्रक्रिया में आ रही विसंगतियों को तत्काल दूर करने और वर्षवार भर्ती लागू करने की मांग की।र्सिंग अभ्यर्थियों इंगिता रुंगवाल, जया और उमा ने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और उनका उद्देश्य केवल पारदर्शी एवं न्यायपूर्ण भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित कराना है। उन्होंने प्रदेशभर के अभ्यर्थियों से 24 जुलाई को बुद्ध पार्क देहरादून में होने वाली नर्सिंग महापंचायत में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।वहीं, किसान मंच ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को प्रदेशभर में और व्यापक किया जाएगा। फिलहाल सभी की नजरें 24 जुलाई को होने वाली नर्सिंग महापंचायत और सरकार की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
- हल्द्वानी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, नितिन नवीन करेंगे संबोधित
- सैन्यधाम के भ्रष्टाचार और मंत्री गणेश जोशी के बयान पर कांग्रेस ने राज्यपाल से मांगा समय
Saturday, September 12

