हरिद्वारा रूडकी के कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि जो कि एक कुख्यात अपराधी है, जिसके विरूद्ध उत्तराखण्ड में जनपद हरिद्वार व देहरादून में दर्जनों आपराधिक अभियोग जैसे हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, अपहरण व भूमि पर अवैध कब्जा के सम्बन्ध में पंजीकृत है, जिसमें उक्त कुख्यात अभियुक्त वर्तमान में जेल में निरूद्ध है और सजा काट रहा है। अभियुक्त प्रवीण वाल्मीकि द्वारा एक आपराधिक गैंग को संचालित किया जा रहा था, जिसमें अभियुक्त मनीश बॉलर व अन्य के साथ अभियुक्त शेर सिंह व हसन अब्बास जैदी ने मिलकर स्थानीय जनता को डरा धमकाकर उनकी भूमि पर कब्जा कर अवैध धन एकत्र करते थे। इसी कम उक्त अभियुक्तगणों ने रूडकी निवासी एक विधवा महिला के भाई व देवर को पूर्व में प्रवीण बाल्मीकि गैंग के द्वारा गोली मार दी गई थी। उक्त महिला इनके डर से अपने बच्चों को लेकर रूडकी से बाहर अन्यत्र स्थान पर चली गई थी, तथा उक्त पीडिता की भूमि पर कब्जा कर उक्त भूमि को फर्जी तरीके बेच दिया। पता चलने पर इनके द्वारा उक्त महिला व उसके बच्चों को डराया धमकाया गया, जिसमें अभियुक्त शेर सिंह जो उस समय उत्तराखण्ड पुलिस में कॉन्सटेबल के पद पर तैनात था ने अपने पद का दुरूपयोंग करते हुए, कुख्यात अभियुक्त प्रवीण बाल्मीकि से कई बार सितारगंज जेल व रूडकी कोर्ट में मुलाकात कर पीडित व उसके परिवार को डरा-धमकाकर मुकदमें को वापस लेने की धमकी दी गई तथा रूडकी कोर्ट में पेशी पर आये कुख्यात अपराधी प्रवीण वाल्मीकि के पास उक्त महिला को ले जाकर धमकाया गया तथा गैंग के अन्य सदस्यों के साथ उक्त जमीन को बेचकर अवैध लाभ अर्जित किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार पर मु०अ०सं० 415/25 धारा 420,467,468,471,120बी भादवि, 111(2बी), 351(2),352 बीएनएस पंजीकृत होने के कारण अभियुक्त शेर सिंह को पूर्ण साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 15.09.2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जिसके उपरान्त अभियुक्त शेर सिंह की दिनांक 07.11.2025 को माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल से जमानत पर जेल से बाहर आया है।शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की गई थी कि जनपद बागेश्वर में उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विभाग एजेंन्सी (उरेडा) में सोलर प्लांटों की (J.I.R.) कार्यालय में काफी समय से लम्बित है, जिसको करने के लिये परियोजना अधिकारी धीरेन्द्र पटवाल द्वारा प्रार्थी से प्रति फाइल के 10 से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है, वर्तमान में मेरी 04 फाइलें लम्बित हैं, जिसके लिये 40,000 रुपये की मांग की जा रही है , मैं रिश्वत के पैसे नहीं देना चाहता हूं, ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को पकड़वाना चाहता हूं। उक्त शिकायत जांच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी द्वारा निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 24-07-2026 को अभियुक्त धीरेन्द्र सिंह पटवाल पुत्र स्व0 श्री उदय सिंह पटवाल निवासी राजनगर पीरूमदारा रामनगर जनपद नैनीताल हाल परियोजना अधिकारी, उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) बागेश्वर को शिकायतकर्ता से 40,000/- रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथक गिरफ्तार किया गया है प्रकरण में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेशन महोदय द्वारा अपील की गयी है कि सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नम्बर-1064 एवं व्हाट्सएप हैल्प लाइन नम्बर-9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
- हल्द्वानी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, नितिन नवीन करेंगे संबोधित
- सैन्यधाम के भ्रष्टाचार और मंत्री गणेश जोशी के बयान पर कांग्रेस ने राज्यपाल से मांगा समय
Saturday, September 12

