रुड़की के मंगलोर स्थित दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए एक बड़ी अवैध कॉलोनी का निर्माण बदस्तूर जारी है। ‘ग्रीन इंक्लेव’ नाम से विकसित की जा रही इस कॉलोनी को लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। आरोप है कि बिना ले-आउट पास कराए और विभागीय नियमों को ताक पर रखकर यहाँ बड़े पैमाने पर प्लॉटिंग का खेल खेला जा रहा है।
गौरतलब है कि इस विवादित कॉलोनी के खिलाफ हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण पूर्व में भी दंडात्मक कार्रवाई कर चुका है। लेकिन प्राधिकरण की कार्रवाई के बावजूद भू-माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि प्रशासनिक आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए यहाँ धड़ल्ले से निर्माण कार्य चालू है।स्थनीय लोगों का आरोप है कि नियमों की अनदेखी कर काटी जा रही इस कॉलोनी के जरिए भोले-भाले खरीदारों को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। सवाल यह उठता है कि जब HRDA इस कॉलोनी पर पहले कार्रवाई कर चुका है, तो फिर किसकी सह पर यहाँ इतने बड़े स्तर पर फिर से निर्माण कार्य फल-फूल रहा है?दिल्ली-हरिद्वार मार्ग स्थित ग्रीन इंक्लेव कॉलोनी इस वक्त विवादों के घेरे में है। HRDA की पूर्व की कार्रवाई के बावजूद यहाँ धड़ल्ले से जारी निर्माण कार्य कई गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना यह होगा कि खबर प्रमुखता से सामने आने के बाद हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण इस पर क्या कड़ा संज्ञान लेता है, या फिर यह अवैध कारोबार यूँ ही फलता-फूलता रहेगा

