बीकेटीसी ने केदारनाथ के तीर्थ-पुरोहितों को बांटे 11 लाख, RTI खुलासे के बाद फंड दुरुपयोग के गंभीर आरोप, सीएम पुष्कर सिंह धामी से उच्चस्तरीय जांच की मांग 10 अक्टूबर को विरोध, 12 अक्टूबर को 11 लाख मंजूर, नोटशीट से लेकर भुगतान तक गड़बड़ी — विकेश नेगी श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। आरोप है कि धामों में तीर्थ यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं देने में नाकाम समिति, श्रद्धालुओं के दान-चढ़ावे की रकम का मनमाने ढंग से इस्तेमाल कर रही है। सामाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने एक बार फिर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर…
Author: Avnish Kumar Jain
कोटद्वार में प्रतिबंधित पोकलैंड से कर रहे हैं खनन, प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप कोटद्वार में नदियों में पट्टों के नाम हो रहे अवैध खनन की शिकायत के बाद सिंचाई विभाग ने भी खनन मामले में गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। गौरमतलब है कि सरकार एक तरफ लगातार रिवर ड्रेजिंग के नाम पर हर साल पट्टे जारी कर रही है और साथ ही नदियों में कई स्थानों पर स्थाई पट्टे भी जारी किये हुए हैं । सूचना आयोग में इन्हीं पट्टों के संबंध में हुई अनियमितता की सूचना मामले में सामने आया कि पट्टों को जारी करने के लिए…
अनिल बलूनी द्वारा उठाए गए जनसुविधा से जुड़े मुद्दे पर अब बड़ा फैसला सामने आया है। रामनगर से देहरादून के बीच नई रेलगाड़ी के संचालन को मंजूरी दे दी गई है। 5 जनवरी 2026 को भेजे गए पत्र के संदर्भ में यह निर्णय लिया गया, जिसमें क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए इस रूट पर नई ट्रेन चलाने की मांग की गई थी। स्वीकृति मिलने के बाद अब इस मार्ग पर यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और यात्रा में राहत मिलने की उम्मीद है।इस फैसले से खासकर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों और पर्यटन क्षेत्र को भी बड़ा फायदा मिलने…
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पुलिस को इस मामले में पता कर लेना चाहिए कि इससे पहले मेरे खिलाफ क्या-क्या साजिश रची गई क्यों किसी को पैसे दिए गए जिसने पैसे लिए उसने किस नाम के लिए और जिसने पैसे दिए उसने किस नाम के पैसे दिए अभी पुलिस इसकी छानबीन कर रही है इस प्रकार का षड्यंत्र सरकार के भी साथ हो सकता है इसलिए इसकी गहन छानबीन होनी चाहिए ओर यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। https://youtu.be/TIdp4CAWjFo?si=hf01mK76iCZWu5xZ
मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्ष ब्रिडकुल करेगा रोपवे के लिए रेगुलेटरी बॉडी का कार्य जागेश्वर धाम परियोजना में रोपवे को किया जाए शामिल: मुख्य सचिव प्रदेश में रोपवे प्रोजेक्ट की प्राथमिकता तय करने के लिए उप समिति गठित मसूरी रोपवे के लोअर टर्मिनल की अड़चनों को अगले तीन दिन में निस्तारण करें सम्बन्धित विभाग मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को प्रदेश में रोपवे निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने विभिन्न रोपवे प्रोजेक्ट्स की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने रोपवे प्रोजेक्ट के लिए नियामक प्राधिकरण के रूप में…
देहरादून के उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में समाजसेवी भावना पांडे ने एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने खुद को राहुल गांधी का पीए बताकर उनसे संपर्क किया और विधायकों के सर्वे के नाम पर उनसे लाखों रुपये की ठगी कर ली। भावना पांडे के अनुसार, आरोपी ने खुद को प्रभावशाली दिखाने के लिए कई बड़े नेताओं से उनकी बातचीत कराई, जिससे उनका भरोसा जीत लिया। इसके बाद होटल बुकिंग और सर्वे खर्च के नाम पर करीब 25 लाख रुपये उनसे ले लिए गए। उन्होंने बताया कि यह रकम…
स्वच्छता, सुरक्षा एवं पारदर्शिता पर विशेष जोर, भ्रामक खबरों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, रात्रि आवागमन प्रतिबंधित आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय तथा आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप द्वारा आज रुद्रप्रयाग पहुंचकर श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में यात्रा व्यवस्था नोडल अधिकारियों, संबंधित विभागीय अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ जिला कार्यालय सभागार रुद्रप्रयाग में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में गढ़वाल आयुक्त द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने गढ़वाल आयुक्त महोदय को अब तक की यात्रा संचालन…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आज सचिवालय में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली, राष्ट्रीय भूकम्प जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्लेशियर झील विस्फोट जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम तथा भूस्खलन न्यूनीकरण के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी परियोजनाओं के कार्यों की प्रगति का जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों तथा संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान ग्लेशियर झील विस्फोट जोखिम न्यूनीकरण के अंतर्गत उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी द्वारा वर्तमान प्रगति एवं भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि वाडिया संस्थान…
प्रदेश भाजपा कार्यालय, देहरादून में कार्यकर्ताओं के साथ झालमुड़ी खाकर पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय का उत्सव मनाया। यह जश्न संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के अटूट विश्वास का प्रतिबिंब है।यह अभूतपूर्व विजय आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व, माननीय गृहमंत्री Amit Shah जी की कुशल रणनीति और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin जी के कुशल मार्गदर्शन में प्रत्येक कार्यकर्ता के अथक परिश्रम का परिणाम है। गंगोत्री से गंगासागर तक लहराता भगवा परचम केवल एक जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि ‘सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प का सशक्त…
देहरादून में भाजपा विधायक अरविंद पांडे के नाम से वायरल एक पत्र को लेकर सियासत तेज हो गई है। पत्र में लगाए गए आरोपों के बाद विपक्ष ने भाजपा को घेरा, लेकिन अब खुद विधायक ने सामने आकर इसे पूरी तरह फर्जी बताया है।भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर अरविंद पांडे ने कहा कि यह पत्र झूठा है और विपक्ष भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने साफ किया कि पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान मिल रहा है और उन्होंने किसी भी तरह की शिकायत प्रधानमंत्री से नहीं की है।वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस मामले में…
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 में इस वर्ष श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन की सुदृढ़ एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं की भारी संख्या के बावजूद यात्रा निरंतर सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है।बता दें कि 22 अप्रैल 2026 को कपाट खुलने के बाद से लेकर 03 मई 2026 की सायं 5 बजे तक कुल 3,08,085 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वहीं बीते दो दिनों से हो रही बारिश के बाबजूद भी प्रतिदिन 20 से 24 हजार श्रद्धालु धाम पहुँचकर दर्शन…
हरिद्वार जिले में ‘हरियाली’ पर ‘हथौड़ा’ चल रहा है। पहले भगवानपुर के तेलपुरा में 140 बीघा आम का बाग रातों-रात मैदान बना दिया गया, और अब मंगलौर का अब्दुल कलाम चौक भू-माफियाओं के नए खेल का गवाह बना है। यहाँ भी फलदार बागों को उजाड़कर कंक्रीट का साम्राज्य खड़ा किया जा रहा है। आखिर HRDA के बुलडोजर से क्यों नहीं डर रहे ये भू-माफिया? ये तश्वीर किसी श्मशान के नहीं, बल्कि उन बागों के हैं जो कुछ दिन पहले तक हरिद्वार की फिजाओं में ऑक्सीजन घोल रहे थे। रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र के बुग्गावाला मार्ग तेलपुरा पर 140 बीघा आम…
गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि लैंड फ्रॉड मामलों की निगरानी के लिए गठित कमेटी बेहद महत्वपूर्ण है, खासकर मंडल के देहरादून और हरिद्वार जैसे जिलों में जहां लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को हुई बैठक में यह तय किया गया था कि हर 15 दिन में बैठक होगी, हालांकि बीच में VIP कार्यक्रमों के कारण देरी हुई और 28वें दिन बैठक आयोजित की गई।विनय शंकर पांडे ने कहा कि इस बैठक में कुल 104 प्रकरण सामने आए, जिनमें से 24 मामलों में FIR दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा…
डोल आश्रम, अल्मोड़ा में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन-अर्चन कर माँ राजेश्वरी का अभिषेक किया। माँ आदिशक्ति भगवती से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उन्नति की प्रार्थना की साथ ही आश्रम परिसर में स्थापित श्रीयंत्र एवं आश्रम में संचालित आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया। बाबा कल्याणदास जी की साधना एवं तपस्या के कारण यह स्थान आज पूरे विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का एक प्रमुख केंद्र बन गया है। इस दौरान माननीय केंद्रीय…
उत्तराखंड में धामी सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। गदरपुर से बीजेपी विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डेय ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को लिखी एक चिट्ठी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चिट्ठी में विधायक पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि उनके और परिवार के खिलाफ कथित तौर पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। उनका दावा है कि बाजपुर थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, जबकि परिवार के सदस्यों पर भी धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। चिट्ठी में एसएसपी के माध्यम से पुत्र को धमकाने…
’कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय’ 1. परिवहन विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड मोटर यान (संशोधन) नियमावली 2026 को मंत्रीमण्डल को अनुमोदन। मंत्रीमण्डल द्वारा परिवहन विभाग में पूर्व में सृजित पदों के सापेक्ष वर्दी निर्धारण को लेकर अनुमोदन प्रदान किया गया, जिसमें अब पुलिस विभाग के चालकों के अनुसार, प्रवर्तन चालकों का भी वर्दी का निर्धारण किया गया है। 2. कुम्भ मेला-2027 को लेकर हरिद्वार में होने वाले स्थाई एवं अस्थाई निर्माण कार्यों की स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए 01 करोड़ तक के कार्यों को मेलाधिकारी द्वारा तथा 05 करोड़ तक कार्यों को आयुक्त गढ़वाल मंडल द्वारा स्वीकृत…
