हरिद्वार में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सरकारी मेडिकल कॉलेज, लक्सर रोड के पास स्थित ‘द मैंगो फार्म्स’ में निर्माण कार्य को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

मौके पर लगी HRDA की स्वीकृति संबंधी पट्टिका पर फाइल नंबर HRDA/CC/0064/22-23 दर्ज है। आरोप है कि वर्ष 2022-23 में इस निर्माण को केवल ग्राउंड फ्लोर के लिए स्वीकृति दी गई थी, लेकिन मौके पर दो मंजिला से अधिक निर्माण की तस्वीर सामने आ रही है।

सवाल यह है कि यदि नक्शा केवल टीन शेड के लिए स्वीकृत था, तो मौके पर बहुमंजिला निर्माण कैसे खड़ा हो रहा है? क्या पुराने स्वीकृत नक्शे के आधार पर वर्तमान निर्माण को लेकर भ्रम पैदा किया जा रहा है? इस पूरे मामले में HRDA के अधिकारियों की भूमिका और निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैंसूत्रों के अनुसार इसमें शैलेंद्र त्रिपाठी का नाम सामने आ रहा है। आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि संबंधित व्यक्ति की एक HRDA के अधिकारी से नजदीकी रही है, जब वे हरिद्वार में प्रशासनिक पद पर तैनात थे।

वहीं, एक पूर्व विधायक की भूमिका को लेकर भी राजनीतिक सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि इस तरह के मामलों से सरकार की छवि प्रभावित हो रही है।अब देखना होगा कि HRDA इस निर्माण की स्वीकृतियों, वास्तविक निर्माण और नियमों के अनुपालन की जांच कब करता है और जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है।

