उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती गतिविधियों के बीच छद्मवेशधारी ठगों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। सरकार ने “ऑपरेशन कालनेमी” को फिर से सक्रिय करते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह अभियान उन बहरूपियों के खिलाफ है जो धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करते हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी इसके अच्छे परिणाम मिले थे, इसलिए अब इसे और तेज किया जाएगा।चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा और आगामी कुंभ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल मिल सके। https://youtu.be/OXw_-1X0PiU?si=qUmh1SYlTsDrZaaC
Author: Avnish Kumar Jain
राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में बीती रात बदमाशों और पुलिस के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया है। घटना की शुरुआत तब हुई जब गुजरात नंबर की काले रंग की कार में सवार बदमाशों ने देवराज नाम के व्यक्ति से तमंचे की नोक पर 2 लाख रुपये, मोबाइल और हिसाब-किताब की डायरी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ित को गोली मार दी और जंगल की ओर फरार हो गए।लूट की सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों का पीछा किया। बदमाशों ने खुद को…
जल जीवन मिशन 2.0 के अन्तर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग,राष्ट्रीय जल जीवन मिशन, जल शक्ति मंत्रालय और उत्तराखण्ड सरकार के मध्य आज MOU पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह MOU उत्तराखण्ड में जल जीवन मिशन के कार्यों को नई गति प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय एवं सीमावर्ती राज्य में जल जीवन मिशन केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि लगभग 14 लाख ग्रामीण परिवारों के जीवन, स्वास्थ्य और…
देहरादून: अभी तक तो सरकार से लेकर सुप्रीमकोर्ट ही उत्तराखंड में भूमाफिया की जमीनों की हेराफेरी को लेकर दर्ज हो चुकी हजारों एफआईआर को लेकर चिंतित नजर आ रही थी और सरकारी जमीनों के खुर्द-बुर्द होने से बचाने के लिए जबतब कड़े कड़े फरमान जारी होते रहते थे किन्तु इस बडे खेल के पीछे किन-किन की संलिप्तता और सहभागिता होती है इस पर कभी भी ध्यान देने की शायद ज़मीनों के मामलों में जमीनी हकीकत पर प्रयास ही नहीं किये गये तभी तो राजस्व विभाग के अधिकारी स्वयं ही रक्षक से भक्षक बन बारे न्यारे के खेल खेल रहे हैं।…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में कुंभ मेला – 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों एवं अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कुंभ मेले से संबंधित निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आपत्तियों का निराकरण कर अगले 3 दिनों में निर्माण कार्यों के शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि कुंभ मेले के लिए भूमि अधिग्रहण और भूमि आवंटन की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर ली जाए। उन्होंने कहा कि विभागों और संस्थानों को आवंटन होने वाली भूमि को 30 जून तक आवंटित कर दिया जाए। उन्होंने आयुक्त गढ़वाल को भूमि अधिग्रहण…
मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड वन विकास निगम के रजत जयंती समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करने के साथ ही हिम काष्ठ एप का लोकार्पण किया एवं मेधावी छात्रों को पुरुस्कृत किया। नीति स्पष्ट और नियत साफ हो, तो परिणाम भी उत्कृष्ट होते हैं। यही कारण है कि वन विकास निगम ने ₹167 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित कर नई उपलब्धि हासिल की है। लोगों की सुविधा हेतु कुमांऊ मंडल में वन विकास निगम का कार्यालय बनाया जाएगा। हमारी सरकार विकास के साथ-साथ पारदर्शिता और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा संकल्प है कि आने वाली पीढ़ियों को समृद्ध…
देहरादून में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने में डाली गई बाधा के विरोध में आयोजित महिला आक्रोश यात्रा में हजारों की संख्या में उपस्थित मातृशक्ति के साथ सहभागिता की। हजारों की संख्या में माताएं और बहनें आक्रोश यात्रा में शामिल हुईं, जिसने स्पष्ट कर दिया कि आज की नारी अपने अधिकारों और सम्मान के प्रति पूरी तरह सजग और मुखर है। यह मशाल यात्रा केवल प्रतीक नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वाली शक्तियों के विरुद्ध जनआक्रोश का सशक्त प्रदर्शन है। महिला आरक्षण को वर्षों तक लंबित रखने वालों को…
एडवोकेट विकेश नेगी ने बद्रीनाथ-केदारनाथ समिति पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बद्रीनाथ में समिति स्तर पर घपले हो रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने RTI के जरिए जानकारी जुटानी शुरू की। नेगी के अनुसार जांच में सामने आया कि अनियमितताएं बड़े स्तर पर हो रही हैं और इसमें लोगों की आस्था तक को नहीं छोड़ा गया। उन्होंने दावा किया कि यह सिर्फ शुरुआती उदाहरण हैं और आगे इससे भी बड़े खुलासे हो सकते हैं उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के विशेष सत्र में आज कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में शपथ लेने के साथ ही नारी सशक्तिकरण को शासन की प्राथमिकता में रखकर कार्य करना प्रारम्भ कर दिया था। यही कारण है कि पिछले 11 वर्षों में जेंडर बजट में पाँच गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। वर्ष 2026-27 के बजट में महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण हेतु 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत अधिक है। धामी ने कहा कि वर्ष 2015 में शुरू…
नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री जयंत सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने चम्पावत जनपद के बनबसा (गुदमी) क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन आधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। इस परियोजना को एशियन हाईवे से जोड़कर अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री धामी ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित उत्तराखण्ड राज्य के पिथौरागढ़ जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों धारचूला…
नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri जी से भेंट की।इस दौरान चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन तथा राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों के आवंटन को पूर्ववत 100% किए जाने का अनुरोध किया। माननीय मंत्री जी का उक्त अनुरोध पर हर संभव सहयोग का आश्वासन देने हेतु हार्दिक आभार।
प्रशासन की तत्परता से गंभीर बीमार श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही लगातार सुनिश्चित की जा रही है। तो वहीँ आज एक सराहनीय उदाहरण सामने आया, जहां प्रशासन की मुस्तैदी एवं समन्वित प्रयासों से एक गंभीर रूप से बीमार श्रद्धालु को समय रहते सुरक्षित हायर सेंटर भेजा गया।जानकारी के अनुसार,लक्ष्मण अधिकारी (आयु 20 वर्ष), निवासी जुमला (नेपाल), जो यात्रा के दौरान अस्वस्थ हो गए थे, उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) श्री केदारनाथ में प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। मरीज की गंभीर स्थिति को…
गत शनिवार को राजपुर रोड पर स्थित एक बार कम होटल में आइजी गढ़वाल राजीव स्वरूप अपने परिवार के साथ मौजूद थे, रात बारह बजे तक शनिवार को होटल खोलने की अनुमति होती है लेकिन उन्हें बदनाम करने के लिए एक षड्यंत्र रचा गया: १. बारह बजे तक के समय की अनुमति थी, बाहर निकलना, बिल का भुगतान आदि में पांच दस मिनट लग जाते हैं तो इतना हंगामा क्यों? 2. क्या वह बार किसी दुर्दांत अपराधी का है? ऐसा कौन बड़ा अपराधी वहां था जिसे पकड़ने के लिए छः थानों की पुलिस एक साथ आई? 3. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…
आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को होटल सिद्धार्थ पैराडाइज, प्रिंस चौक, देहरादून में यूनियन बैंक एम्प्लॉइज यूनियन उत्तराखंड का 6वां त्रैवार्षिक सम्मेलन भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। सम्मेलन में देशभर से आए यूनियन पदाधिकारियों, वरिष्ठ साथियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में एनसीबीई के वरिष्ठ साथी श्री श्यामवीर सिंह जी, एनसीबीई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर. बालाजी जी, एआईयूबीएसएफ के संरक्षक श्री एस.डी. मिश्रा जी, एआईयूबीएसएफ के अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार जी, एआईयूबीएसएफ के महामंत्री श्री राकेश पांडेय जी, बीओबी के महामंत्री श्री वाई.के. शर्मा जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इसके उपरांत कार्यकारिणी सभा…
आगामी 28 अप्रैल को उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय विशेष सत्र “नारी सम्मान – लोकतंत्र में अधिकार” को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से आज देहरादून स्थित विधानसभा भवन में सुरक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता माननीय विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा की गई। बैठक में विशेष सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था, वीआईपी एवं आगंतुक प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, फायर सेफ्टी, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, संचार तंत्र, मीडिया प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। माननीय अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि…
उत्तराखंड में एक तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ‘बुलडोजर’ अवैध कब्जों पर गरज रहा है, तो दूसरी तरफ रुड़की के सबसे वीआईपी इलाके सिविल लाइंस में एक ऐसा सच सामने आया है जिसने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। यहाँ नजूल की बेशकीमती भूमि पर अधिकारियों की नाक के नीचे करोड़ों के व्यापारिक कॉम्प्लेक्स खड़े हो गए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि ये इमारतें विभाग की फाइलों में ‘सील’ हैं, लेकिन हकीकत में यहाँ बड़े-बड़े शोरूम फल-फूल रहे हैं। रुड़की का दिल कहे जाने वाला सिविल लाइंस इलाका जहाँ की एक-एक इंच जमीन की कीमत…
