हल्द्वानी आरटीओ गुरदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ईंधन संरक्षण और पर्यावरण बचाने के संदेश को अब हल्द्वानी प्रशासन जमीनी स्तर पर लागू करता नजर आ रहा है। बढ़ते वायु प्रदूषण, ईंधन की खपत और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन अपनाने की सलाह दी है हल्द्वानी प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अब प्रत्येक शनिवार को “पब्लिक ट्रांसपोर्ट डे” के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग…
Author: Avnish Kumar Jain
कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की बैठक में अधिकारियों के साथ कृषि एवं उद्यान क्षेत्र की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को राज्य के प्रत्येक विकासखण्ड से एक-एक गांव का चयन कर उसे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, जलवायु और भूमि की गुणवत्ता के अनुसार उपयुक्त फलों, सब्जियों एवं अन्य कृषि उत्पादों की पहचान कर योजनाबद्ध कार्य किया जाए। किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए तीन वर्षीय विस्तृत कार्ययोजना…
कैंप कार्यालय में माननीय विधायक Munna Singh Chauhan जी, Savita Harbans Kapoor जी, Umesh Sharma Kau जी, प्रीतम सिंह पंवार जी एवं Bhupal Ram Tamta जी ने भेंट की। इस दौरान उनसे संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
देहरादून में कुल 307 चिकित्साधिकारियों, फार्मासिस्टों तथा उद्यान विभाग के अंतर्गत नव नियुक्त प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह केवल नियुक्ति पत्र नहीं बल्कि सेवा, संवेदनशीलता और उत्तराखण्ड के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनने का अवसर है। एक समय था जब नकल और भ्रष्टाचार के कारण भर्ती प्रक्रियाएं बाधित होती थीं, योग्य युवाओं का विश्वास टूटता था और प्रतिभा के स्थान पर व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़े होते थे। हमारी सरकार ने नई कार्य संस्कृति विकसित करते हुए इस व्यवस्था को बदलने का संकल्प लिया। देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर युवाओं के भविष्य…
जहां एक तरफ प्रदेश सरकार अवैध खनन पर पूरी तरह लगाम कसने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय प्रशासन की नाक के नीचे, रात के अंधेरे में खनन माफिया के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है। पूरा मामला रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंजारावाला का बताया जा रहा है, जहां रात के सन्नाटे में धड़ल्ले से अवैध खनन का खेल खेला जा रहा है। आइए आपको दिखाते हैं हमारी इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में कि कैसे नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं…. यह जो चमकती हुई लाइट्स और…
रुड़की के मंगलौर में विकास के नाम पर लोगों की जान से खिलवाड़ का एक बड़ा मामला सामने आया है। मंगलौर में हाईवे किनारे विकसित की गई ‘न्यू एरा रेजिडेंसी’ इन दिनों चर्चाओं में है, लेकिन वजह खूबसूरती नहीं, बल्कि एक बड़ा खतरा है। सूत्रों और मौके पर लगे बोर्ड्स की मानें तो यह पूरी कॉलोनी एक हाई-प्रेशर गैस पाइपलाइन के ऊपर या उसके बेहद करीब बसाई जा रही है। आज हम पूछेंगे सवाल कि क्या चंद रुपयों के लिए मासूम खरीदारों की जान जोखिम में डाली जा रही है?…. पहले आप यह यह तश्वीर देखिए ये मंगलौर स्थित ‘न्यू…
कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय 01-उत्तराखण्ड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वैच्छिक /आंशिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति, 2026 के प्रख्यापन को कैबिनेट ने दी मंजूरी।मंत्रिमंडल ने पर्वतीय क्षेत्रों में स्वैच्छिक/आंशिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत पर्वतीय जिले के लिए टारगेट निर्धारित किए गए है। प्रत्येक पर्वतीय जिले में 10 गाँव का टारगेट रखा है। गांव के 75 प्रतिशत लोगों की सहमति होने पर चकबंदी समिति का गठन किया जाएगा। चकबंदी करने के लिए डिजिटल नक्शों का इस्तेमाल किया जाएगा। चकबंदी के उपरांत आपत्तियों के निस्तारण के लिए भी 120 दिनों की समय सीमा तय…
लैंसडाउन, पौड़ी गढ़वाल में भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ कर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, अंत्योदय और विकास के संकल्प को लेकर कार्य करने वाला एक सशक्त संगठन है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भाजपा ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को केंद्र में रखकर देश में विकास की नई कार्यसंस्कृति स्थापित की है। इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt जी, माननीय विधायक Mahant Daleep Rawat जी, Renu Bisht जी सहित पार्टी के सम्मानित…
कैबिनेट बैठक में वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के दृष्टगित आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के आवाहन पर प्रदेश में अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक सुधार लागू करने का निर्णय लिया गया है।बैठक में सरकारी विभागों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आधारित बैठकों को बढ़ावा देने, निजी क्षेत्रों में वर्क फ्रॉम होम को प्रोत्साहित करने तथा सार्वजनिक परिवहन के अधिकतम उपयोग पर बल देने का निर्णय लिया गया। सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” मनाया जाएगा एवं सरकारी वाहनों की फ्लीट को सीमित करते हुए “एक अधिकारी, एक वाहन” व्यवस्था लागू की जाएगी। राज्य में जल्द ही प्रभावी ईवी पॉलिसी लागू की जाएगी, जिसके अंतर्गत…
विकासनगर के मटक माजरी से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहाँ पार्किंग में खड़ी एक स्कॉर्पियो कार देखते ही देखते शक्ति नहर में समा गई। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह चालक की एक छोटी सी चूक गाड़ी पर भारी पड़ गई।जनपद देहरादून के विकासनगर क्षेत्र स्थित मटक माजरी से सामने आए इन सीसीटीवी दृश्यों को देखिए। यहाँ रिवर व्यू रिसोर्ट की पार्किंग में खड़ी यह स्कॉर्पियो अचानक नहर की तरफ बढ़ने लगती है। बताया जा रहा है कि चालक…
प्रधानमंत्री Narendra Modi जी एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी की उपस्थिति में असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक विजय के उपरांत सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्रीगणों एवं विभिन्न प्रदेशों से पधारे माननीय मुख्यमंत्रीगणों से भी मुख्यमंत्री धामी ने भेंट की। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma जी एवं समस्त मंत्रिपरिषद् को शपथ ग्रहण पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं । उन्होंने कहा कि निश्चित ही हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में असम सुशासन, विकास और जनकल्याण की नई ऊंचाइयों…
कामरूपप्रदीपे च नीलकूटनिवासिनि । निशुम्भशुम्भमथनि कामेश्वरि नमोऽस्तु ते ॥ 51 शक्तिपीठों में से एक, गुवाहाटी (असम) में स्थित प्रसिद्ध माँ कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर माँ कामाख्या से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं देवभूमि उत्तराखंड की निरंतर प्रगति हेतु प्रार्थना की।
हल्द्वानी में कानून व्यवस्था को ठीक करना दिन प्रतिदिन चुनौती होता जा रहा है। ताजा मामला भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र का है जहां एसएसपी के निर्देश पर चेकिंग कर रही महिला चौकी इंचार्ज से बदसलूकी और अभद्रता का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक रसूखदार की गाड़ी से काली फिल्म हटाने पर उसने चौकी इंचार्ज के साथ बदसलूकी की गई है । इसके बाद महिला चौकी इंचार्ज ने कार स्वामी लवजीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस क्षेत्र अधिकारी अमित कुमार का कहना है कि तत्काल लवजीत सिंह निवासी लालकुआं के खिलाफ मुकदमा…
देहरादून में ‘ऑपरेशन सिंदूर–शौर्य, सम्मान और वीरता’ के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में वीर सैनिकों से भेंट कर उन्हें संबोधित किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आज भारतीय सेना का मनोबल नई ऊंचाइयों पर पहुँचा है। हमारी सेना दुश्मन के घर में घुसकर उसे मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ इसका सशक्त उदाहरण है। हमारी डबल इंजन सरकार भी अमर शहीदों एवं उनके परिजनों के सम्मान, कल्याण और सहयोग हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रही है। उन्हें हरसंभव सहायता और सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता ही…
चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान मसूरी में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया, जो अपने पिता की पुलिस वर्दी और पी-कैप का इस्तेमाल टोल टैक्स और पार्किंग में फायदा लेने के लिए कर रहा था। युवक नशे की हालत में वाहन चलाता मिला, जिसके बाद वाहन सीज कर विधिक कार्रवाई की गई।लाइब्रेरी चौक पर चेकिंग के दौरान यूपी-15-DZ-2906 कार के डैशबोर्ड पर पी-कैप और पीछे उपनिरीक्षक की वर्दी देखकर पुलिस को संदेह हुआ। जांच में चालक विनय सिंह निवासी मेरठ पाया गया, जो नशे में था और कार में तीन…
उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह आज हैलीकॉप्टर से केदरनाथ धाम दर्शनों को पहुँचे। केदारनाथ वीआईपी हैलीपैड पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, बीकेटीसी के अधिकारियों ने उनका धाम पहुँचने पर स्वावत किया।राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मन्दिर में पूजा अर्चना कर देश प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।इस2अवसर पर तीर्थ पुरोहितों ने भी उनका अंगवस्त्र, मालाओं से स्वागत किया। वहीँ राज्यपाल ने मन्दिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं और उनके अनुभवों को जाना।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि चारधामों की यात्रा अपने आप मे विशेष धार्मिक महत्व रखती है।उन्होंने…
