कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल अल्मोड़ा पहुंचे।सर्किट हाउस में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा मंत्री सुबोध उनियाल को जनपद में संचालित विकास कार्यों, विभिन्न विभागों की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। उन्होंने वन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से विभागीय योजनाओं, कार्यों एवं व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सोबन सिंह जीना राजकीय…
Author: Avnish Kumar Jain
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण में इन दिनों एक ही नाम की गूँज है उपाध्यक्ष सोनिका मीणा जब से उन्होंने कमान संभाली है, प्राधिकरण का ‘हंटर’ रुकने का नाम नहीं ले रहा। जिले भर में अवैध कॉलोनियों, नक्शा विहीन बड़ी इमारतों और नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वाले रसूखदारों के खिलाफ एक ऐसा अभियान छिड़ गया है, जिसने दशकों पुराने भ्रष्टाचार के किले को हिला कर रख दिया है।सबसे पहले बात उस बड़ी कार्रवाई की, जो आज चर्चा का केंद्र बनी हुई है तेलपुरा-बुग्गावाला मार्ग पर माफियाओं ने करीब 140 बीघा जमीन पर अपनी सल्तनत खड़ी कर ली थी। सोनिका के आदेश पर…
गंगोत्री से गंगासागर तक…विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की डबल इंजन सरकार आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी एवं आदरणीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री Amit Shah जी की गरिमामयी उपस्थिति में पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्रियों एवं विभिन्न प्रदेशों से पधारे माननीय मुख्यमंत्रियों जी से भी भेंट की। माननीय मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari जी एवं समस्त मंत्री परिषद् को शपथ ग्रहण पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आपकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता पश्चिम बंगाल को प्रगति, सुशासन और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। साथ…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में राज्य सचिवालय में सचिव, आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मा० मुख्यमंत्री घोषणा संख्या–800/2021 “मोलेखाल बाजार, में पार्किंग निर्माण” परियोजना की प्रगति और विस्तृत आगणन पर चर्चा की गई। इस दौरान विभागीय व्यय समिति की बैठक में आवास विभाग, वित्त विभाग और नियोजन विभाग के अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, अल्मोड़ा (ऑनलाइन), अधिशासी अभियंता उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण, देहरादून श्री विनोद चौहान तथा निर्माण इकाई, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, रानीखेत की अभियंता श्रीमती…
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन में महानिदेशक, खुफिया एवं सुरक्षा, उत्तराखण्ड अभिनव कुमार ने शिष्टाचार भेंट की।
श्री केदारनाथ धाम परिसर में स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल के नवनिर्मित चिकित्सालय भवन का लोकार्पण करने के साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं श्रद्धालुओं का हाल-चाल जाना। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारी सरकार चारधाम यात्रा को भव्य और दिव्य बनाने के साथ-साथ ही श्रद्धालुओं के लिए सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है। यह नवनिर्मित चिकित्सालय श्री केदारनाथ धाम में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और…
पिथौरागढ़ स्थित लक्ष्मण सिंह महर राजकीय महाविद्यालय में कैलाश उत्सव-2026 का शुभारंभ करने के साथ ही जनपद के विकास हेतु ₹165 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विकास हेतु घोषणाएं भी की। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारी सरकार सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्पित भाव से कार्य कर रही है। सीमांत जनपदों में सुदृढ़ सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संचार सुविधाओं के विकास के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित किए जा रहे हैं।…
देहरादून में चंपावत मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पहले पुलिस ने घटना को गंभीर बताते हुए रेप और रेस्क्यू की बात कही, लेकिन बाद में पूरे मामले को साजिश बताया गया।धस्माना ने कहा कि जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, उनका संबंध भाजपा संगठन से रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी आपसी रंजिश में एक नाबालिग लड़की का इस्तेमाल कर रही है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की। https://youtu.be/xp79Iej3l2Y?si=BsKY7D1GsS-PAzaE
रुड़की के भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो व्यवस्था और मानवता, दोनों पर सवाल खड़े करती है। जहाँ एक ओर सरकारें किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करती हैं, वहीं दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों का ‘केमिकल युक्त जहर’ किसानों की मेहनत को मिट्टी में मिला रहा है। सिसौना गांव के किसान आज अपनी बेबसी पर आंसू बहाने को मजबूर हैं। आखिर क्या है पूरा मामला देखिए इस रिपोर्ट में… ये तस्वीरें गवाह हैं उस सिस्टम की लापरवाही की, जो रात के अंधेरे में दम तोड़ देता है। रुड़की का भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र, जहाँ की…
उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवित्र श्री केदारनाथ धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान बाबा केदार का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की तथा प्रदेश के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना की।इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने यात्रियों के अनुभवों को गंभीरता से सुना और केदारनाथ यात्रा को और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी प्राप्त किए। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं…
बदले की भावना में नाबालिग को बहला-फुसलाकर रचा गया सुनियोजित षड्यंत्र वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच से खुली साजिश की परतें महिला/बाल सुरक्षा के प्रति Zero Tolerance, झूठे आरोपों पर भी होगी कठोर कार्रवाई दिनांक 06.05.2026 को वादी द्वारा एक लिखित तहरीर प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि दिनांक 05.05.2026 की रात्रि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ तीन व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली चम्पावत में तत्काल पोक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा तत्काल क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण में…
देहरादून में आयोजित पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों के संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय प्रगति हो रही है और किसान भाई-बहन तेज गति से आगे बढ़ते हुए अपनी आजीविका मजबूत कर रहे हैं, साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वर्ष 2022 से लगातार ऐसी नीतियों पर काम कर रही है जिनसे किसानों और पशुपालकों को सीधा लाभ मिले, उनकी…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को गैस, राशन, खाद्यान्न, डीजल एवं पेट्रोल सहित आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि आपद की स्थिति में राहत एवं खाद्य सामग्री के वितरण हेतु पहले से ही विस्तृत रणनीति तैयार कर ली जाए। ताकि दूरस्थ क्षेत्रों तक त्वरित सहायता पहुंचाई जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मानसून अवधि के दौरान संभावित संक्रामक एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभी से फॉगिंग अभियान चलाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को…
टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आज सचिवालय में इस संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और इसे लेकर कॉम्प्रेहेंसिव प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने कहा कि टिहरी स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (TADA) पूरे क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए डेस्टिनेशन मैनेजमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीएमओ) के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा कि टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए एक व्यापक एवं सम्पूर्ण कार्ययोजना तैयार की…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में देहरादून में विद्युत लाइनों की अंडरग्राउण्ड केबलिंग को लेकर ऊर्जा विभाग एवं जिलाधिकारी देहरादून के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। मुख्य सचिव ने पिटकुल को निर्देश दिए कि सड़कों की खुदाई एवं अंडरग्राउण्ड केबलिंग और ब्लैक टॉपिंग का कार्य जून माह तक पूर्ण कर लिया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि पिटकुल को सभी फ्रंट पर एक साथ कार्य शुरू करने के बजाय कुछ फ्रंट पर कार्य शुरू कर अपनी सभी लेबर को एक ही जगह कंसंट्रेट करते हुए कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे…
सचिवालय में वन क्लिक के माध्यम से विभिन्न राज्य पोषित योजनाओं से आच्छादित 756682 पेंशनर्स के खातों में ₹111 करोड़ 82 लाख 52 हजार की राशि माह अप्रैल की पेंशन के रुप में हस्तांतरित की। अंत्योदय के संकल्प के साथ हमारी सरकार समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्रतिवर्ष 60 हजार से अधिक नए लाभार्थियों को समाज कल्याण पेंशन योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, ताकि उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आर्थिक संबल प्राप्त हो सके। प्रदेश सरकार तकनीक आधारित पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से यह सुनिश्चित…
