पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
हरिद्वार के सराय ग्राम स्थित एक घर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पानी की टंकी में एक-दो नहीं बल्कि 27 सांप के बच्चे घूमते हुए दिखाई दिए।
सांपों को देखकर घर के लोगों में दहशत फैल गई और पूरे परिवार में हड़कंप मच गया।
मामले की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
सूचना पर पहुंचे स्नेकमैन तालिब और भोला ने सभी 27 सांप के बच्चों का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
स्नेकमैन तालिब ने बताया कि ये ‘चेकर्ड कीलबैक’ प्रजाति के सांप हैं, जिन्हें आमतौर पर पानी का सांप भी कहा जाता है
यह एक अर्ध-जलीय प्रजाति है जो मुख्य रूप से जल स्रोतों के आसपास पाई जाती है।
रेस्क्यू के बाद सभी सांपों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए टीम अपने साथ ले गई, जिससे घर के लोगों ने राहत की सांस ली।

