भीमताल क्षेत्र की जर्जर सड़कों और वर्षों से लंबित सड़क परियोजनाओं को लेकर प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू एक बार फिर मुखर नजर आए दर्जनों ग्रामीणों के साथ उन्होंने हल्द्वानी स्थित लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य जल्द शुरू करने की मांग की। पनेरू ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।हल्द्वानी में हुए इस प्रदर्शन के दौरान हरीश पनेरू ने कहा कि भीमताल क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़कें लंबे समय से बदहाल स्थिति में हैं, जिससे ग्रामीणों, छात्रों, किसानों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सजानी-बड़ोन मोटर मार्ग मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल होने के बावजूद आज तक स्वीकृति का इंतजार कर रहा है प्रदर्शनकारियों ने डालकनिया-भोलापुर मोटर मार्ग, करायल-टकुरा-जमराड़ी मोटर मार्ग, भीमताल-भालूगाड़ मोटर मार्ग और पदमपुरी-चाफी मोटर मार्ग की खराब हालत पर भी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार मांग उठाने के बावजूद विभागीय स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं हरीश पनेरू ने स्पष्ट कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर संबंधित विभागों द्वारा इन सड़कों के संबंध में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता अब और इंतजार करने के मूड में नहीं है और सड़क सुविधाओं के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
- जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
- सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
- प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
- कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
- कुमाऊं में बायोमेडिकल वेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, अस्पतालों की लापरवाही उजागर
- HRDA में नक्शा जिहाद!
- PWD लगातार दे रहा है रोजगार!
Wednesday, July 29

