श्री केदारनाथ धाम यात्रा में भारी संख्या में हर रोज श्रद्धालु पहुँच रहे हैं, मगर कुछ युवा यात्री शार्ट कट रास्ता अपनाने के चक्कर में अपने आपको परेशानी में भी डाल रहें हैं।बता दें कि आज 10 जून2026 को समय अपराह्न 01ः23 बजे दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि केदारनाथ पैदल मार्ग के पोल न0 337-340 के मध्य शार्टकट मार्ग से नीचे उतरते समय 02 व्यक्तियों के पैर फिसलने के कारण खाई में गिर गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार द्वारा अवगत कराया गया कि सूचना प्राप्त होते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए सैक्टर अधिकारी बडी लिनचोली एवं एस0डी0आर0एफ0, वाई0एम0एफ एवं पुलिस को घटनास्थल हेतु रवाना किया गया। घटना स्थल पर पहुँचकर एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 01 घायल व्यक्ति का रेेस्क्सू कर एम.आर.पी छोटी लिनचोली लाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा पैर फ्रेक्चर होना पाया गया, उक्त व्यक्ति को उच्च चिकित्सकीय सुविधा हेुत कण्डी के माध्यम से प्रा0स्वा0केन्द्र गौरीकुण्ड भेजा गया। तो वहीँ वाई0एम0एफ0 और आपदा मित्रों द्वारा दूसरे घायल व्यक्ति का रेस्क्यू कर एम.आर.पी भीमबली लाया गया जहां जांच के उपरान्त चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया, उक्त शव को वाई0एम0एफ0 और आपदा मित्रों द्वारा गौरीकुण्ड लाया गया, उसके उपरान्त शव को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग भेजा गया।घायल व्यक्ति का नाम- मोहित(उम्र 27वर्ष) पुत्र ओमवीर निवासी गोकुलपुरी, नोर्थ ईस्ट दिल्ली ।जबकि मृतक व्यक्ति का नाम- प्रियांशू शुल्का(27वर्ष) पुत्र नरेन्द्र शुक्ला, निवासी फरूखाबाद,उत्तर प्रदेश बताया गया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

