“टिहरी में जिला योजना समीक्षा बैठक, पेयजल, पर्यटन और विकास कार्यों पर हुआ मंथन” जनपद टिहरी गढ़वाल के प्रभारी मंत्री माननीय श्री गणेश जोशी (मंत्री, कृषि एवं कृषक कल्याण तथा सैनिक कल्याण) की अध्यक्षता में जिला योजना की समीक्षा बैठक आज शनिवार 25 अप्रैल, 2026 को जिला कलेक्ट्रेट सभागार, नई टिहरी में आयोजित हुई। बैठक में मंत्री जी ने जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिला योजना को अधिक प्रभावी और दूरदर्शी बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का निर्माण जनप्रतिनिधियों एवं विधायकों की सहभागिता से किया जाए तथा आगामी…
Author: Avnish Kumar Jain
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जन जागरण अभियान समिति के तत्वावधान में विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं मिलीं I उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित 15 उत्कृष्ट योजनाओं पर आधारित आकर्षक पोस्टर तैयार कर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए। छात्राओं ने इन योजनाओं के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को मिल रहे लाभ के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां न केवल विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाती हैं, बल्कि उन्हें समाज और शासन से जुड़े विषयों के प्रति संवेदनशील भी बनाती हैं।
शासकीय आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। परिसर में इस वर्ष मात्र 45 दिनों की अवधि में 520 किलोग्राम शहद का उत्पादन किया गया है। इस दौरान अधिकारियों को स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से वन क्षेत्रों में बी-बॉक्स की स्थापना के लिए एक प्रभावी नीति तैयार करने एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत मधुमक्खी पालन को प्राथमिकता देते हुए विशेष सब्सिडी प्रदान करने सम्बन्धी निर्देश दिए। साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस और हरेला पर्व जैसे अवसरों पर “थ्री-बी” आधारित पौधारोपण अभियान चलाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। इस प्रकार की…
आवास व राज्य सम्पति सचिव की जिम्मेदारी संभालने के बाद से डॉ. आर. राजेश कुमार ने जिस कार्यशैली को स्थापित किया है, वह पारंपरिक प्रशासनिक ढर्रे से अलग, सीधे परिणाम पर केंद्रित और समयबद्ध क्रियान्वयन की मिसाल बनती जा रही है। जिन विभागों को कभी महज औपचारिक माना जाता था, वे आज उनकी सक्रियता और सख्त मॉनिटरिंग के चलते न केवल गति में हैं, बल्कि नतीजों के साथ चर्चा के केंद्र में भी हैं। इसी का प्रत्यक्ष उदाहरण है राम नगरी अयोध्या में आकार लेता उत्तराखंड राज्य अतिथि गृह।अयोध्या जैसे राष्ट्रीय महत्व के धार्मिक केंद्र में इस परियोजना को जिस…
देहरादून के परेड ग्राउंड में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने में बाधा डालने के विरोध में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में सम्मिलित हुआ। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में पहुंची मातृशक्ति की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नारी सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर उत्तराखंड की महिलाएं पूरी मजबूती के साथ एकजुट हैं। मुख्यमंत्री धामी बोले की इस अवसर पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष के दोहरे और विरोधाभासी रवैये को भी उजागर किया। संसद में समर्थन न देकर महिलाओं के अधिकारों को…
“महिलाओं का अधिकार है नारी शक्ति वंदन अधिनियम!” मातृशक्ति द्वारा निकाली गई विशाल पदयात्रा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में खड़ी कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगियों को चेतावनी है, जिसका परिणाम विरोधियों को आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा
50- 55 साल के लोग फर्जीवाड़ा कर ले रहे वृद्धावस्था पेंशन ! संस्तुति कर्ता और लाभार्थी दोनों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज और रिकवरी वोट बैंक बढ़ाने के चक्कर में कर रहे नियम विरुद्ध काम जनप्रतिनिधि लाभार्थी- जनप्रतिनिधि- दलाल व अधिकारी के खिलाफ भी हो कार्यवाही 1000 से अधिक लाभार्थी होंगे अकेले जनपद देहरादून में! विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जिस तरह से जनपद देहरादून के एक गांव में फर्जीवाडा कर अधिक उम्र दर्शाकर वृद्धावस्था पेंशन लेने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज…
देश के आदरणीय उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan जी की गरिमामयी उपस्थिति में एम्स ऋषिकेश के 6वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर संस्थान के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही एम्स ऋषिकेश की विभिन्न उपलब्धियों पर आधारित पत्रिका रुद्राक्ष का भी विमोचन किया। दीक्षांत समारोह में पदक एवं उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह उपलब्धि आपके परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। आशा है कि आप सभी अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग करते हुए समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर आदरणीय राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों एवं जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। इन व्यवस्थाओं के तहत श्री केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टोकन व्यवस्था लागू की गई है, जिससे दर्शन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, सरल और सुचारु बनाया जा सके बता दें कि टोकन व्यवस्था के माध्यम से श्रद्धालुओं को निर्धारित समयानुसार बाबा केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर दिव्य दर्शन प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया जा…
बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर वैदिक मंत्रोचारण के साथ आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए है BKTC द्वारा बद्रीनाथ मंदिर परिसर को 25 कुंतल गेंदा चंपा चमेली के फूलों से सजाया गया है कपाट खुलने के अवसर बद्रीनाथ धाम में हजारों की सख्या में श्रद्धालुओं मौजूद रहे और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की https://youtu.be/iSulFNkWQL8?si=7qOaX8ACnvv1C64v
आज बदरीनाथ धाम पहुंचकर आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में संचालित मास्टर प्लान के अंतर्गत गतिमान कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके उपरांत विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण किए जाएं, साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विभिन्न अवस्थापनात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जहां कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनका बेहतर संचालन सुनिश्चित किया जाए और जो…
12 हजार करोड़ की लागत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांशी परियोजना ग्रीनफ़ील्ड कॉरिडोर की दून एक्सप्रेस वे पर बिहारीगढ़ थाने के सामने फ़्लाईओवर की दीवार झुकी, कार्यदाई संस्था द्वारा 20 एंकर प्लेट्स के सहारे फ़्लाईओवर को रोकमे की चुनोती के बाद दिल्ली तक मचा हड़कम्प, अधिकारी बचाव के लिए दे रहे दलीलें, पिलर भी बताये जा रहे कमजोर, आखिर कही बड़े हादसे का सबब न बन जाये फ़्लाईओवर में पड़ी दरारें, फिलहाल दीवार का दरकना रुका, गुणवत्ता के सवाल पर खतरे की सम्भावनाये जस की तस। समय रहते देख लिए जाने से बड़ा हादसा होने से टला, क्षेत्रवासियों ने ली…
रुड़की के व्यस्ततम व्यापारिक केंद्र बीटी गंज बाजार’ से एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है, जो प्रशासन और हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। एक संकरी गली, जहाँ दो लोग ठीक से निकल नहीं सकते, वहाँ रातों-रात एक बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार हो गया। आखिर विभाग की आँखें तब क्यों नहीं खुलीं जब ईंट से ईंट जुड़ रही थी?यह नजारा है रुड़की के बेटी गंज बाजार की उस संकरी गली का, जहाँ कदम रखने की भी जगह नहीं है। लेकिन यहाँ नियमों को ताक पर रखकर खड़ी कर दी गई है…
आज सुबह जैसे ही बाबा केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, तो दर्शनों को लेकर एक बार फिर अव्यवस्थाएं देखने को मिली है। कड़ाके की ठंड में रात से लंबी कतारों में इंतजार करते रोते दिखे श्रद्धालु,मगर अव्यवस्थाओं के कारण उन्हें दर्शन नसीब नहीं हो सके।वहीँ चालक, चकडेत, शरारती श्रद्धालु जिसमे युवक और युवतियां नियमो को तोड़ते, ओर बैरिकेडिंग लाँग कर बीच घुसते रहे। जिससे रात्रि से इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं नाराज दिखे।इधर श्रद्धालुओं ने मन्दिर समिति, तीर्थ पुरोहितों,पुलिस पर अपने अपने चेहतों को वीआईपी द्वार से दर्शनों2को भेजने के आरोप लगाए। https://youtu.be/A_GLwvZaWP0?si=KtbXPXKpEwz4hBj2
मसूरी/केदारनाथ। केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही जहां एक ओर आस्था का सैलाब उमड़ा, वहीं यात्रा के पहले ही दिन व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आई। हेली सेवा बाधित होने से सैकड़ों श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।जानकारी के अनुसार, हिमालयन हेली सर्विस लिमिटेड द्वारा संचालित हेलीकॉप्टर सेवाएं सुबह निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर सकीं। बताया जा रहा है कि सुबह 6 बजे से शुरू होने वाली उड़ानों को केदारनाथ में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल पाई, जिसके चलते पूरी सेवा प्रभावित रही। 100 से ज्यादा श्रद्धालु लौटे, सैकड़ों इंतजार में षेरसी हेलीपैड पर सुबह से ही…
धर्मनगरी हरिद्वार जहां सुमन नगर इलाके में सरकारी जमीन पर बने एक अवैध मजार पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बुलडोजर चलाकर करीब 10 बीघा जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया। इस दौरान किसी भी तरह के विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।Haridwar के सुमन नगर क्षेत्र में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया। बताया जा रहा है कि सरकारी भूमि पर लंबे समय से एक मजार बनाकर…
