हरिद्वार में हर की पैड़ी पर कुछ महिलाओं और एक व्यक्ति के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिलाओं का एक समूह झांसी उत्तर प्रदेश से हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए आया हुआ था। इस बीच हर की पैड़ी परिसर में स्थित एक मंदिर के सेवादार से उनकी मामूली बात को लेकर कहा सुनी हो गई।
जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। वीडियो में शख्स महिला पर हाथ उठाता हुआ नजर आ रहा है, इस मामले में हर की पैड़ी पुलिस चौकी में शिकायत दी गई है। पुलिस का कहना है की वीडियो की जांच के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

