रुड़की की खानपुर विधानसभा सीट पर एक बार फिर ‘सियासी महासंग्राम’ छिड़ गया है। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और मौजूदा निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच की तल्खी अब सोशल मीडिया से निकलकर ‘महापंचायत’ तक पहुँच गई है। हाल ही में एक शादी समारोह में नोट उड़ाने के वीडियो पर मचे बवाल के बाद, अब चैंपियन ने अपने ‘रंग महल’ पर हुंकार भरी है।विवाद की शुरुआत तब हुई जब सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे एक शादी समारोह के दौरान डांसर पर पैसे लुटाते नज़र आए। इस वीडियो को लेकर मौजूदा विधायक उमेश कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे देवभूमि की संस्कृति का अपमान बताते हुए सरकार और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। उमेश कुमार के हमले के बाद चैंपियन ने भी चुप रहना मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो जारी कर बिना नाम लिए उमेश कुमार पर तीखा निशाना साधा है। चैंपियन ने इसे अपने मान-सम्मान की लड़ाई बताते हुए रुड़की के लंढोरा स्थित अपने आवास ‘रंग महल’ पर एक बार फिर महापंचायत बुलाने का आह्वान किया है। यह पहली बार नहीं है जब खानपुर के इन दो दिग्गजों के बीच तलवारें खिंची हों। इससे पहले भी साल 2019-20 के दौरान दोनों के बीच जुबानी जंग ने बड़ा मोड़ लिया था। तब चैंपियन के उत्तराखंड विरोधी बयानों और एक वीडियो (हथियारों के साथ डांस) के बाद उमेश कुमार ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। चैंपियन ने उमेश कुमार को लंढोरा के नारसन बॉर्डर पर दो-दो हाथ करने (शक्ति प्रदर्शन) की चुनौती दी थी। उस वक्त भी ‘रंग महल’ पर भारी भीड़ जुटने का दावा किया गया था। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई थी कि प्रशासन को पूरे लंढोरा क्षेत्र में धारा 144 लगानी पड़ी थी और भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा था। वर्तमान में चैंपियन के इस ताज़ा वीडियो ने प्रशासनिक गलियारों में भी हलचल तेज कर दी है। चैंपियन ने अपने समर्थकों को एकजुट होने का संदेश दिया है, जिसे उमेश कुमार के बढ़ते प्रभाव को रोकने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इस प्रस्तावित महापंचायत की अनुमति देता है या फिर खानपुर की यह ‘ईगो वॉर’ एक बार फिर सड़कों पर हंगामे का कारण बनेगी
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Sunday, September 13

