डिलीवरी बॉय बनाकर रात के अँधेरे मे तकरीबन 11:30 बजे एक युवक घर की रैकी करता सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है.. पूरा मामला सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनवाला गाँव का है… जहां रात के तकरीबन 11:30 बजे एक युवक डिलीवरी बॉय बनकर हाथ में पार्सल लिए घर की बेल बजाता है… घर के मालिक विषय कुमार उर्फ़ विक्की किसी काम से बाहर गए हुए थे… डिलीवरी बॉय ने विषय कुमार का घर का नाम पुकारा तो घर वालों को शक हो गया…आवाज सुनकर मकान मालिक के बेटे ने हल्का सा दरवाजा खोलकर सावधानी से डिलीवरी बॉय से पार्सल ले लिया… लेकिन इतनी रात को पार्सल आने पर परिवार जनों को शक हुआ और तुरंत गेट बंद कर दिया…इस पार्सल को खोल कर देखा तो उसमें एक ईंट रखी हुई थी… पूरा माजरा जब समझ नहीं आया तो सुबह सवेरे सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया सीसीटीवी कैमरे में युवक घर की रैकी करता साफ नजर आ रहा है.. जो नकली पार्सल देने के बाद काफी देर तक घर के आसपास मंडराता रहा… परिवार को शक है कि घर में लूटपाट के इरादे से कुछ लोग इस युवक के जरिए घर की रैकी करा रहे थे…फिलहाल घर के मालिक विषय कुमार उर्फ़ विक्की ने मामला की गंभीरता को देखते हुए सहसपुर कोतवाली में पूरे घटनाक्रम को बताते हुए तहरीर दे दी है… मामले की जांच शुरू करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी कमरे में रिकॉर्ड हुई वीडियो के आधार पर संदिग्ध युवक की तलाश शुरू कर दी है…
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

