हरिपुर घाट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित संध्या आरती और शिलान्यास कार्यक्रम से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाने की कोशिश करते हुए मुख्यमंत्री गो बैक के नारे लगाए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान, यमुना में खनन और विकासनगर की 535 करोड़ रुपये की परियोजना समेत कई मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले जनता को बताएं कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में चर्चित कथित वीआईपी कौन था और अब तक क्या कार्रवाई हुई। कांग्रेस ने यमुना में खनन और नदी संरक्षण को लेकर भी सरकार से सवाल किए।वहीं, 535 करोड़ रुपये की परियोजना में करीब 100 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपों की जांच नहीं होने पर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए।विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर सरकार से सवाल उठाना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिपुर घाट पर CM धामी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का विरोध, लगाए ‘गो बैक’ के नारे
- गजब , फॉरेस्ट गार्ड की सुपुर्दगी में कटे पेड़ उठाकर ले गए ठेकेदार, सवालों के घेरे मे वन विभाग
- MDDA में एक से बढ़कर एक सुपर हीरो! नटवरलाल भी फेल?
- देवभूमि से PM मोदी का खास रिश्ता, जन्मदिन पर जानिए उत्तराखंड से जुड़े उनके प्रमुख विकास कार्य
- अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि पर 18 सितंबर को गांधी पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान
- फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश सिंह नेगी, जनहित याचिका दाखिल करने की तैयारी
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति
- सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
- यूआईआईडीबी पर सरकार की सफाई, पूर्व विधायक मनोज रावत ने उठाए सवाल
- अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
Thursday, September 17

