भगवानपुर क्षेत्र के छापुर शेर अफगानपुर गांव मे रात के अंधेरे मे आम के हरे-भरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग के कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से पेड़ों पर आरी चलाई गई। आरोप है कि शिकायत मिलने के बाद वन विभाग की टीम देर रात मौके पर पहुंची तथा कटाई के बाद पेड़ों की लकड़ी को फॉरेस्ट गार्ड की सुपुर्दगी में दिया गया । जिसके बाद ठेकेदारों द्वारा उक्त लकड़ी को उठाकर ले जाया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि हरे-भरे आम के पेड़ों की कटाई को लेकर संबंधित विभाग की भूमिका सवालों के घेरे में है। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा पेड़ों की कटाई की अनुमति और संबंधित दस्तावेजों की जांच किए जाने की मांग की है।वहीं, वन विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक रूप से क्या कार्रवाई की गई है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। स्थानीय लोगों ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।बताया गया है की गांव निवासी बाग मालिक अब्दुल कुद्दूस पुत्र अब्दुल मजीद ने यह पेड़ कटवाए हैं ।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गजब , फॉरेस्ट गार्ड की सुपुर्दगी में कटे पेड़ उठाकर ले गए ठेकेदार, सवालों के घेरे मे वन विभाग
- MDDA में एक से बढ़कर एक सुपर हीरो! नटवरलाल भी फेल?
- देवभूमि से PM मोदी का खास रिश्ता, जन्मदिन पर जानिए उत्तराखंड से जुड़े उनके प्रमुख विकास कार्य
- अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि पर 18 सितंबर को गांधी पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान
- फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश सिंह नेगी, जनहित याचिका दाखिल करने की तैयारी
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति
- सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
- यूआईआईडीबी पर सरकार की सफाई, पूर्व विधायक मनोज रावत ने उठाए सवाल
- अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
Thursday, September 17

