मौसम विभाग ने देहरादून जिले में तीन दिन का अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गडूल ग्राम सभा में बरसाती नाले पर बना अस्थायी पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल टूटने से कई गांवों का संपर्क बाजारों से टूट गया है।इसी को लेकर डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने जिला प्रशासन से बात कर मार्ग को सुचारू करने व नाले पर काम चलाऊ पुल बनाने की मांग की।बता दें बीते वर्ष सितंबर माह में आई आपदा की वजह से डोईवाला विधानसभा में भारी नुकसान…
Author: Avnish Kumar Jain
देहरादून के तिब्बती मार्केट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि 18 जुलाई की शाम करीब 6 बजे एक पुलिस अधिकारी ने एक बुज़ुर्ग फल विक्रेता के साथ मारपीट की। वहीं दरोगा ने इस आरोप को खारिज करते हुए साफ कहा कि सड़क किनारे ठेली फड़ वालों को हटाने का आदेश है यह इनकी ड्यूटी है। वहीं वीडियो रिकॉर्ड कर रहा युवक ने पुलिस अधिकारी से बुज़ुर्ग को पीटने के बजाय नियमों के अनुसार चालान करने को और कोर्ट में देख लेनी की बात कह रहा है। जिसके…
कोटद्वार: कोटद्वार में आयोजित एक भव्य सैनिक सम्मान समारोह के दौरान ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की एक अनूठी कृति का विमोचन किया गया। समारोह में प्रदेश की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खण्डूड़ी,पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और मेयर शैलेन्द्र रावत, लेफ्टिनेंट जनरल जे एस नेगी ने संयुक्त रूप से वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल द्वारा लिखित शोधपरक पुस्तक “कण्वाश्रम- भरत से भारतवर्ष” का विमोचन किया। समारोह के दौरान मंच पर मौजूद अतिथियों ने लेखक मनोज इष्टवाल के प्रयासों की जमकर सराहना की। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह पुस्तक देश के गौरवशाली इतिहास को सामने…
धामी सरकार की पहल : सुरक्षा और विकास के बीच संतुलन तलाशने की कवायद उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना केवल परिवहन व्यवस्था को बदलने वाली योजना नहीं है, बल्कि यह पहाड़ों के आर्थिक और सामाजिक भविष्य को भी नई दिशा देने वाली परियोजना मानी जा रही है। अब जब इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना का अधिकांश कार्य अंतिम चरणों में पहुंच चुका है, तो राज्य सरकार उन प्रतिबंधों की समीक्षा की ओर बढ़ रही है, जो निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से लगाए गए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आवास विभाग ने रेलवे फ्रिज जोन में…
उत्तराखंड के विकासनगर ब्लॉक के आदुवाला गांव में ग्रामीणों ने जल संस्थान और ग्राम पंचायत प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया है। वार्ड नंबर 9 के लोगों ने सड़क पर धान की पौध रोपकर अपनी पीड़ा जताई है।ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से पेयजल लाइन में लीकेज है। जगह-जगह पाइप क्षतिग्रस्त होने से सड़क और गलियों में पानी बहता रहता है। पानी बंद होने पर बैक प्रेशर से नालियों का गंदा पानी पाइपलाइन में घुस जाता है और सप्लाई शुरू होते ही घरों के नलों से दूषित पानी निकलता है।बरसात के मौसम में बीमारियों का खतरा…
पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हरिद्वार में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।आलोक शर्मा ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों की जिम्मेदारी सीधे शिक्षा मंत्रालय की है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बार-बार परीक्षाओं की गोपनीयता भंग हो रही है, तो ऐसे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद पर क्यों बने हुए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को संवेदनहीन बताते हुए आरोप लगाया कि युवाओं के…
देहरादून में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले हुई एक दर्दनाक घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए। कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान लोहे का ढांचा गिरने से एक कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।लेकिन इसके अगले ही दिन राहुल गांधी का कार्यक्रम तय समय पर आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे और कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं।अब इन्हीं वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे…
सेलाकुई में लंबे समय से जारी अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था के खिलाफ उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हल्लाबोल किया।यूकेडी के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता हाथों में ताले लेकर यूपीसीएल सेलाकुई कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को पूरी तरह नजरअंदाज कर रहे हैं।प्रदर्शन के बाद यूकेडी के प्रतिनिधिमंडल ने यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता अर्चित भट्ट को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सेलाकुई क्षेत्र में बिना…
कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस समय अनोखा विरोध देखने को मिला, जब लोगों ने अस्पताल परिसर में मिठाई बांटकर अपनी ही मांगों की “असफलता” का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। दरअसल, अस्पताल के उच्चीकरण, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर हाल ही में स्थानीय लोगों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया था। लेकिन प्रदर्शन के बाद व्यवस्थाओं में सुधार होने के बजाय अस्पताल से दो चिकित्सकों का तबादला कर दिया गया। इससे नाराज लोगों ने इसे अपनी मांगों की अनदेखी बताते हुए अस्पताल में मिठाई बांटकर विरोध दर्ज कराया।कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को वर्षों से…
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) में आज, 16 जुलाई 2026 को उपाध्यक्ष महोदया के निर्देशन में हरेला पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कांवड़ पटरी, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के निकट तथा रोशनाबाद क्षेत्र में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बेलपत्र, नीम, बरगद, जामुन, गुलमोहर, आंवला, पीपल, कचनार और अमलतास सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्राधिकरण के…
आगामी कांवड़ मेले को लेकर गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने आज कांवड़ पटरी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। मार्ग पर चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्य, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और बैरिकेडिंग समेत शिवभक्तों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का मंडल आयुक्त ने बारीकी से जायजा लिया।आनंद स्वरूप ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां समयसीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक श्रद्धालुओं के आने…
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) में आज, 16 जुलाई 2026 को उपाध्यक्ष महोदया के निर्देशन में हरेला पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कांवड़ पटरी, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के निकट तथा रोशनाबाद क्षेत्र में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बेलपत्र, नीम, बरगद, जामुन, गुलमोहर, आंवला, पीपल, कचनार और अमलतास सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्राधिकरण के…
हरेला पर्व पर पंतनगर के गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह ने शिरकत की। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण कर ‘हरित यज्ञ’ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विश्वविद्यालय का यह विशेष अभियान 16 से 31 जुलाई, 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में वृक्षारोपण करेंगे।इस दौरान राज्यपाल ने धरती माता को समर्पित श्लोक का उल्लेख करते हुए कहा कि धरती माता निस्वार्थ भाव से हमें जीवन, अन्न, जल एवं प्राकृतिक संसाधन प्रदान करती हैं। उनके त्याग और समर्पण…
ऊधम सिंह नगर के बाजपुर सिविल कोर्ट में सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नायब नाजिर ओम चौहान को 3,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान से शिकायत की थी कि उसके एनआई एक्ट के मामले में राजीनामा दाखिल कराने के लिए कोर्ट फीस के नाम पर 3,500 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत की जांच सही पाए जाने के बाद सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी ने ट्रैप टीम का गठन किया। टीम ने सिविल जज जूनियर डिवीजन, बाजपुर न्यायालय परिसर में कार्रवाई करते हुए आरोपी नायब नाजिर ओम…
देहरादून में लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में ‘हरित दून अभियान’ की शुरुआत की। देहरादून के कैनाल रोड स्थित चिड़ोवाली क्षेत्र से शुरू हुए इस अभियान के तहत अगले एक वर्ष में 1 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान का शुभारंभ एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने पौधरोपण कर किया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों और एमडीडीए के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। अभियान के तहत छायादार, फलदार…
निर्माणाधीन 4.5 किलोमीटर लंबी सिल्क्यारा-बड़कोट सुरंग में मलबा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद श्रमिकों में आक्रोश है और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। गौरतलब है कि इसी सुरंग में 12 नवंबर 2023 को हुए हादसे में 41 मजदूर 17 दिनों तक फंसे रहे थे, जिन्हें लंबे रेस्क्यू अभियान के बाद सुरक्षित निकाला गया था। ताजा घटना ने एक बार फिर सुरंग निर्माण की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व ग्राम प्रधान नगल अरविंद भट्ट ने कहा कि बार बार टनल में घटनाएं हो रही है जिस से सुरंग…
