Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • रुड़की में मौत की कालोनी!
    • Social scan ने जगाया HRDA को, अवैध बिल्डिंग हुई सील, ध्वस्तीकरण की तैयारियां!
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न
    • गैर जिम्मेदार मंत्री धन सिंह की वजह से लूट रहे बीआरपी/ सीआरपी कार्मिक: जनसंघर्ष मोर्चा
    • स्वर्गीय जनरल बी सी खंडूड़ी जी को समर्पित काव्यांजलि!
    • BKTC के अध्यक्ष हेमंत दि्वेदी पर वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप!
    • भाजपा मुख्यालय में मीडिया संवाद, धामी ने गिनाईं मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां
    • सुबोध उनियाल पर यूकेडी का हमला, पूर्व सैनिक और राज्य आंदोलनकारी के अपमान का लगाया आरोप
    • बॉबी पंवार का आरोप- चकराता में विधायक निधि का दुरुपयोग, फर्जी बिल और कागजी विकास कार्यों की हो जांच
    • बलूनी ने प्रमुख सचिव ऊर्जा पर लगाये गंभीर आरोप
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»रुड़की में मौत की कालोनी!
    उत्तराखण्ड खास ख़बर दुनिया देश राज्य समाचार

    रुड़की में मौत की कालोनी!

    Avnish Kumar JainBy Avnish Kumar JainJune 13, 2026Updated:June 13, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रुड़की से इस वक्त एक बेहद चौंकाने वाली और गंभीर खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दावों के बीच, रुड़की के सुनहरा मार्ग पर भू-माफियाओं ने नियमों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। यहां बिना किसी अनुमति के एक पूरी की पूरी अवैध कॉलोनी विकसित कर दी गई है।

    लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा और हैरान करने वाला मोड़ यह है कि इस अवैध कॉलोनी के ठीक ऊपर से हाई टेंशन बिजली की लाइन गुजर रही है। इसी जानलेवा हाई टेंशन लाइन के नीचे बिना किसी डर के बड़े-बड़े पक्के निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहे हैं। ​ऐसे में सबसे बड़ा और गंभीर सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर एचआरडीए की आंखें अब तक क्यों बंद थीं? और उससे भी बड़ा सवाल विद्युत विभाग पर है कि जब यह कॉलोनी एचआरडीए से पास ही नहीं थी, तो विद्युत विभाग ने नियमों को ताक पर रखकर यहां ट्रांसफार्मर कैसे लगा दिया?

    इस अवैध कॉलोनी में बिजली की सप्लाई कैसे शुरू कर दी गई? ​तश्वीरो मे ठीक ऊपर देखिए ये मौत की वो हाई टेंशन लाइनें हैं जो कभी भी बड़े हादसे को दावत दे सकती हैं। और जरा नीचे देखिए, इसी मौत के साए के ठीक नीचे मजदूर बिना किसी सुरक्षा के बड़े-बड़े पक्के निर्माण कर रहे हैं।खुदा न खास्ता, अगर हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से किसी मजदूर या गरीब की मौत हो जाती है, तो उस मौत का जिम्मेदार कौन होगा? क्या वो रसूखदार भू-माफिया जिम्मेदारी लेंगे, या फिर सरकारी महकमे अपनी जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल कर पल्ला झाड़ लेंगे?..

    .जमीन के इन जादूगरों का खेल सिर्फ अवैध प्लॉटिंग तक सीमित नहीं है। इसमें सरकारी विभागों की मिलीभगत की बू साफ आ रही है। नियम कहते हैं कि बिना एचआरडीए के ले-आउट पास हुए किसी भी नई कॉलोनी में सरकारी बिजली का कनेक्शन या ट्रांसफार्मर नहीं लग सकता। ​लेकिन सुनहरा सलेमपुर राजपूताना मार्ग के इस अवैध खेल में विद्युत विभाग ने न सिर्फ आंखें मूंद लीं, बल्कि बकायदा ट्रांसफार्मर टांग कर पूरी कॉलोनी में धड़ल्ले से बिजली की सप्लाई भी चालू कर दी। आम जनता जब एक वैध कनेक्शन के लिए दफ्तरों के चक्कर काटती है, तो उसे नियमों का पाठ पढ़ाया जाता है। लेकिन भू-माफियाओं के लिए विद्युत विभाग ने लाल कालीन बिछा दी। क्या बिजली विभाग के अधिकारियों को ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन और नीचे हो रहा अवैध निर्माण दिखाई नहीं दिया?मजदूरों ने दबी आवाज मे बताया कि ​साहब, यहां डर-डर के काम करना पड़ता है। ऊपर इतनी भारी बिजली की तारें हैं कि बरसात के दिनों में नीचे डर लगता है। लेकिन भू-माफिया कहते हैं कि हमने सब ‘मैनेज’ कर रखा है, बिजली विभाग से लेकर विकास प्राधिकरण तक सब सेटिंग है। तुम बस काम करो। अगर कल को कोई हादसा हो गया, तो हम गरीबों की जान की कीमत कौन लगाएगा?सवाल है कि बिना एचआरडीए की एनओसी और ले-आउट पास हुए, विद्युत विभाग ने इस अवैध कॉलोनी में ट्रांसफार्मर लगाने की मंजूरी किस अधिकारी के साइन से दी?​दूसरा सवाल यह भी है कि हाई टेंशन लाइन के नीचे निर्माण कार्य पूरी तरह प्रतिबंधित है, फिर भी वहां धड़ल्ले से लैंटर कैसे डाले जा रहे हैं? क्या एचआरडीए का फील्ड स्टाफ और जेई सिर्फ किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं?बड़ा और आख़िरी सवाल है कि मुख्यमंत्री धामी के ‘जीरो टॉलरेंस’ के आदेशों को पलीता लगाने वाले एचआरडीए और विद्युत विभाग के इन भ्रष्ट अधिकारियों पर गाज कब गिरेगी?यह सिर्फ एक अवैध कॉलोनी का मामला नहीं है, बल्कि यह सीधे-साधे इंसानी जिंदगियों को मौत के कुएं में धकेलने का खुला खेल है। अब देखना यह होगा कि इस खुलासे के बाद क्या एचआरडीए और विद्युत विभाग के बड़े अफसर कुंभकर्णी नींद से जागते हैं, या फिर हमेशा की तरह कागजी कार्रवाई की लीपापोती कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

    #bjpsarkar #socialscan #uttarakhand #uttarakhandpolice #रुड़की
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Avnish Kumar Jain

    Related Posts

    Social scan ने जगाया HRDA को, अवैध बिल्डिंग हुई सील, ध्वस्तीकरण की तैयारियां!

    June 13, 2026
    Read More

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न

    June 13, 2026
    Read More

    गैर जिम्मेदार मंत्री धन सिंह की वजह से लूट रहे बीआरपी/ सीआरपी कार्मिक: जनसंघर्ष मोर्चा

    June 13, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    रुड़की में मौत की कालोनी!

    June 13, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    रुड़की में मौत की कालोनी!

    June 13, 2026

    Social scan ने जगाया HRDA को, अवैध बिल्डिंग हुई सील, ध्वस्तीकरण की तैयारियां!

    June 13, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न

    June 13, 2026
    Most Popular

    आम आदमी भी मांग सकता है सूचना

    June 4, 2025

    नैनीताल भरी बरसात के कारण जीवन हुआ अस्त व्यस्त लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

    June 30, 2025

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की

    July 19, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?