रुड़की से एक ऐसा सच सामने आया था जिसने पूरे स्वास्थ्य महकमे की साख पर बड़े सवाल खड़े कर दिए थे। एक सरकारी 108 एंबुलेंस, जिसका काम गरीब और जरूरतमंद मरीजों को सरकारी अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाना है… वो एंबुलेंस रुड़की के आजाद नगर चौक पर स्थित एक निजी अस्पताल मेडविन केयर हॉस्पिटल के बाहर खड़ी पाई जाती है। वहाँ सरकारी एंबुलेंस से मरीज को उतारकर प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा था। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। हमारे चैनल ने भी इस खबर को पूरी प्रमुखता से दिखाया, जनता की आवाज उठाई। लेकिन आज सवाल यह है कि… कार्रवाई के नाम पर अब तक सिर्फ सन्नाटा क्यों है? ये तस्वीरें गवाह हैं उस सांठगांठ की, जो चंद रुपयों के कमीशन के खेल में सरकारी सिस्टम को बेच देती हैं। जनता के टैक्स के पैसे से चलने वाली सरकारी 108 एंबुलेंस, रुड़की के आजाद नगर चौक पर स्थित ‘मेडविन केयर हॉस्पिटल’ के गेट पर रुकती है। सरकारी अस्पताल जाने के बजाय मरीज को इस निजी अस्पताल के हवाले कर दिया जाता है।वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच जाना चाहिए था। जिम्मेदार अधिकारियों को तुरंत हरकत में आकर इस पर कड़ा एक्शन लेना चाहिए था। लेकिन हकीकत क्या है? हकीकत यह है कि दिन बीत गए, हफ्ते बीत गए, मगर स्वास्थ्य विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।बड़ा सवाल है कि आखिर स्वास्थ्य विभाग इस निजी अस्पताल और एंबुलेंस कर्मियों पर मेहरबान क्यों है? क्या इस कमीशनखोरी के खेल के तार ऊपर तक जुड़े हैं? एक तरफ सरकार दावे करती है कि स्वास्थ्य सेवाओं को पारदर्शी बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ रुड़की का स्वास्थ्य विभाग बंद आंखों से इस पूरे खेल को देख रहा है। सबूत सामने हैं, वीडियो वायरल है, जनता में आक्रोश है, लेकिन ‘मेडविन केयर हॉस्पिटल’ और इस रैकेट के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना सीधे तौर पर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उंगली उठाता है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

