विकासनगर में भाजपा नेता विनोद कश्यप की मौत के बाद आज तीसरे दिन गांव में माहौल भले ही सामान्य दिख रहा हो, लेकिन पीड़ित परिवार अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के सामने अड़ा हुआ है… परिवार की मुख्य मांग है कि आरोपियों के एनकाउंटर किए जाएं और पीड़ित परिवार के पक्ष में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कोई कानूनी कार्यवाही ना की है…इसके बाद ही वे पंचनामा की कार्यवाही में सहयोग करेंगे… पंचनामे के बाद ही विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार हो सकेगा ।आज घटना के तीसरे दिन सुबह से प्रशासन लगातार परिवार को समझाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन परिवार अभी भी अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पीड़ित परिवार से बातचीत कर रहे हैं। फिलहाल गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की भारी तैनाती है। कल हुई आगजनी, पथराव, बुल्डोजर कार्यवाही और हाईवे जाम जैसे गर्म माहौल के बाद आज गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल प्रशासन परिवार को समझाने में जुटा हुआ है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

