सोशल मीडिया पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि वे मंदिर समिति से TA/DA नहीं लेते और खाने, रहने व हेलीकॉप्टर यात्रा का खर्च स्वयं वहन करते हैं। वहीं RTI के माध्यम से मिली जानकारी का हवाला देते हुए दावा किया गया है
कि 11 और 12 मई को ऊखीमठ में उनके खाने और ठहरने पर करीब 30 हजार रुपये खर्च हुए। इसके अलावा 12 मई को उनके, उपाध्यक्ष और अन्य अतिथियों की गुप्तकाशी से केदारनाथ हेलीकॉप्टर यात्रा पर 68 हजार रुपये से अधिक खर्च किए जाने की जानकारी दी गई है। साथ ही 23 से 26 मई के बीच उनकी केदारनाथ यात्रा पर साढ़े छह हजार रुपये से अधिक खर्च होने का भी उल्लेख किया गया है। मामले में आरोप लगाया गया है कि RTI में दी गई जानकारी अध्यक्ष के दावों से मेल नहीं खाती।


