हमारी पैनी नज़र और दमदार पत्रकारिता का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। हम सिर्फ खबर दिखाते नहीं हैं, बल्कि उसे उसके अंजाम तक भी पहुँचाते हैं।मामला रुड़की के व्यस्ततम इलाके बीटीगंज बाजार की शंकरी गली का है। जहाँ नियमों को ताक पर रखकर, प्रशासन की आँखों में धूल झोंकते हुए एक बहुमंजिला इमारत का अवैध निर्माण धड़ल्ले से किया जा रहा था। इतना ही नहीं, मानकों के विपरीत जाकर यहाँ एक अवैध बेसमेंट भी तैयार कर लिया गया था, जिससे आसपास की इमारतों को भी खतरा पैदा हो सकता था।इस काले खेल को हमारे चैनल ने पूरी प्रमुखता और जिम्मेदारी के साथ उजागर किया था। हमने दिखाया था कि कैसे भू-माफिया अपनी जेबें भरने के लिए रुड़की के नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं।हमारी खबर का ऐसा दमदार असर हुआ कि हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण यानी HRDA विभाग को नींद से जागना ही पड़ा। विभाग ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए तुरंत एक्शन लिया और मौके पर पहुँच कर इस निर्माणाधीन अवैध बहुमंजिला इमारत को पूरी तरह से सील कर दिया।HRDA की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से इलाके के अवैध निर्माण करने वाले भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है। जो भू-माफिया कल तक खुद को कानून से ऊपर समझ रहे थे, आज वो अपनी अवैध इमारतों पर लगे सरकारी ताले को देखकर सहमे हुए हैं।रुड़की की इस संकरी गली में बन रही यह बहुमंजिला इमारत कभी भी किसी बड़े हादसे को दावत दे सकती थी। लेकिन हमारे चैनल की खबर के बाद प्रशासन ने जो सीलिंग की कार्रवाई की है, उसने साफ कर दिया है कि कानून से बड़ा कोई नहीं है। हमारी यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
- यूआईआईडीबी पर सरकार की सफाई, पूर्व विधायक मनोज रावत ने उठाए सवाल
- अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
Monday, September 14

