उत्तराखंड क्रांति दल ने एक प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूकेडी ने आरोप लगाया है कि नरेंद्र नगर उपचुनाव के दौरान मंत्री द्वारा वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी प्रमिला रावत और युद्ध में दिव्यांग पूर्व सैनिक सूबेदार वीर सिंह पंवार के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया। संगठन ने इसे सैनिक सम्मान और उत्तराखंड की अस्मिता पर हमला बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।उत्तरांचल प्रेस क्लब, देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों और देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सैनिकों तथा पूर्व सैनिकों का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की भाषा लोकतांत्रिक मूल्यों और सार्वजनिक जीवन की गरिमा के खिलाफ है प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं और पूर्व सैनिकों ने सरकार से कई मांगें रखीं। संगठन ने मंत्री सुबोध उनियाल से तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है। साथ ही मंत्री के पीआरओ पर महिला के साथ कथित अभद्र व्यवहार और छीना-झपटी के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई गई।उत्तराखंड क्रांति दल ने उपचुनाव के दौरान आचार संहिता के कथित उल्लंघन की न्यायिक और विधिक जांच की मांग भी की है। संगठन का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगा, जिसमें मंत्री आवास का घेराव जैसे कार्यक्रम भी शामिल हो सकते हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

