हरिद्वार में हर की पैड़ी पर कुछ महिलाओं और एक व्यक्ति के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिलाओं का एक समूह झांसी उत्तर प्रदेश से हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए आया हुआ था। इस बीच हर की पैड़ी परिसर में स्थित एक मंदिर के सेवादार से उनकी मामूली बात को लेकर कहा सुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। वीडियो में शख्स महिला पर हाथ उठाता हुआ नजर आ रहा है, इस मामले में हर की पैड़ी पुलिस चौकी में शिकायत दी गई…
Author: Avnish Kumar Jain
डिलीवरी बॉय बनाकर रात के अँधेरे मे तकरीबन 11:30 बजे एक युवक घर की रैकी करता सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है.. पूरा मामला सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनवाला गाँव का है… जहां रात के तकरीबन 11:30 बजे एक युवक डिलीवरी बॉय बनकर हाथ में पार्सल लिए घर की बेल बजाता है… घर के मालिक विषय कुमार उर्फ़ विक्की किसी काम से बाहर गए हुए थे… डिलीवरी बॉय ने विषय कुमार का घर का नाम पुकारा तो घर वालों को शक हो गया…आवाज सुनकर मकान मालिक के बेटे ने हल्का सा दरवाजा खोलकर सावधानी से डिलीवरी बॉय से पार्सल ले…
दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में लगी आग और उसमें हताहत हुए करीब दो दर्जन लोगों और इस घटना से पूरा देश शोक में है। हालांकि इस पूरी घटना में उसी होटल में सैफ के पद पर कार्यरत और मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई शुरू हो गई है, जिसके चलते पूरे उत्तराखंड में रोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि होटल प्रबंधक और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय दिल्ली सरकार और पुलिस एक कर्मचारी सैफ को इसमें घसीट रही है। उत्तराखंड से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भी…
अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने आज देहरादून स्थित सीबीआई कार्यालय का घेराव कर अंकिता भंडारी प्रकरण की जांच में हुई प्रगति को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने छह माह से चल रही जांच की वर्तमान स्थिति सार्वजनिक करने और जांच से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, जबकि शुरुआती विरोध के बाद चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने जांच में हुई प्रगति, दुष्यंत गौतम एवं अजय कुमार से पूछताछ, अंकिता के माता-पिता द्वारा उठाए गए सवालों, उर्मिला सनावर द्वारा सार्वजनिक रूप से उठाए…
पर्यटन नगरी मसूरी में माल रोड पर कार की छत पर बैठकर हुड़दंग मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मसूरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन को सीज कर दिया। वहीं युवक का चालान कर भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी गई।वायरल वीडियो में लाल रंग की ब्रेजा कार संख्या यूके17-डब्ल्यू-3081 की छत पर बैठा एक युवक सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करता दिखाई दे रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए कोतवाली मसूरी पुलिस ने जांच कर वाहन और युवक की पहचान की।पुलिस ने वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू. पी.ई.एस बिधौली में उत्तराखंड न्यायाधीश संघ के वार्षिक सम्मेलन “जूडिशियम 2.0 : इंक्लूज़न, एक्सेस एंड स्ट्रेंथनिंग” में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना सुशासन की मूल भावना है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन की थीम समावेशिता, न्याय तक आसान पहुंच तथा न्यायिक संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित है, जो विकसित भारत के निर्माण के संकल्प से भी…
रुड़की के सरकारी अस्पताल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी अस्पताल, जो गरीबों के इलाज का सहारा होना चाहिए, वो अब निजी एम्बुलेंस चालकों और दलालों की ‘मंडी’ बन चुका है।ये तस्वीरें देखिए रुड़की के सरकारी अस्पताल परिसर की ये तस्वीरें मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक निजी एम्बुलेंस कर्मी, जो सफेद कुर्ते-पायजामे में नजर आ रहा है, वो एक बेबस मरीज को जबरन अपनी गाड़ी में ले जाने की जिद पर अड़ा है।मरीज के तीमारदार…
रूड़की से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा दिया है। क्या सरकारी तंत्र अब निजी अस्पतालों का ‘दलाल’ बन चुका है? यह सवाल हम इसलिए उठा रहे हैं, क्योंकि रूड़की के मेडविन केयर हॉस्पिटल के बाहर से जो वीडियो सामने आया है, उसने सरकारी दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। और आपको बता दें, यह वही मेदविन अस्पताल है जिसका विवादों से पुराना नाता रहा है। साफ तौर पर इन तस्वीरों में देखिए… यह सरकारी 108 सेवा की एम्बुलेंस है, जिसका काम गरीब और जरूरतमंद मरीजों को…
नंदा-सुनंदा प्रोजेक्ट से ड्रॉपआउट बालिकाओं को मिलेगी शिक्षा की राह डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए सर्वे कर ड्रॉपआउट बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के निर्देश जनपद में बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित करने और स्कूल छोड़ चुकी छात्राओं को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित ‘नंदा-सुनंदा प्रोजेक्ट’ की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को ठोस एवं परिणामोन्मुखी कार्ययोजना पर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी बालिका की शिक्षा आर्थिक, सामाजिक अथवा पारिवारिक कारणों से बाधित नहीं होनी चाहिए और प्रशासन का प्रयास होगा कि प्रत्येक…
नागरिकों से अपने आसपास कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी जिम्मेदारी लेने का किया आह्वान पौधारोपण नहीं, पौध संरक्षण भी जरूरी – बंशीधर तिवारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “हरित उत्तराखंड-स्वच्छ उत्तराखंड” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) तेजी से कदम बढ़ा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्राधिकरण ने न केवल वृहद पौधारोपण अभियान चलाया, बल्कि राजधानी को अधिक हरित, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने के अपने दीर्घकालिक विजन को भी सामने रखा। सहस्त्रधारा रोड रायपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित युवा कल्याण कार्यालय, नालापानी रोड के समीप नदी…
कालाढूंगी विधानसभा के बैलपड़ाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामनगर ब्लाक प्रमुख मंजू नेगी के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विरोध किया,, बता दें कि रामनगर के मोहान स्थित भारत सरकार के उपक्रम आईएमपीसीएल दवा फैक्ट्री जो आयुर्वेदिक व यूनानी दवा बनाने वाली कंपनी को निजी हाथों में सौंप दिया है,, और इस दवा कंपनी से उत्तराखंड के सैकड़ो लोगों को रोजगार मिला है,, दवा कंपनी को सरकार ने निजी हाथों में देने की तैयारी कर ली है जिसका विरोध लगातार कुछ समय से लगातार होता आ रहा है,, जिसके चलते आईएमपीसीएल कर्मचारी व जन प्रतिनिधि लगातार क्रमिक…
ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने काशीपुर के संदिग्ध मौत मामले में परिजनों का पक्ष सुनने के बाद शव का दोबारा पोस्ट मॉर्टम करने को कह दिया है। मृतक के कान के नीचे चोट के निशान और जमीन पर खून मिला था। उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर स्थित कटोराताल के एक घर में 16/17 मई की रात एक युवक का शव मिला था। युवक के पोस्ट मार्टम के बाद शव को दफना दिया गया। मृतक के पिता इमरान ने उच्च न्यायालय में रिट दाखिल कर दोबारा पोस्ट मॉर्टम करने का आग्रह किया। उन्होंने, न्यायालय से मामले की जांच के लिए एफ.आई.आर.दर्ज…
ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण कर चारधाम यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कैंप में मौजूद श्रद्धालुओं से संवाद कर उनके यात्रा अनुभवों एवं दी जा रही सुविधाओं के संबंध में उनका फीडबैक लिया। अधिकारियों को बढ़ती गर्मी को देखते हुए ट्रांजिट कैंप में अतिरिक्त कूलर और पेयजल की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही उन्हें रजिस्ट्रेशन के लिए श्रद्धालुओं को इंतजार न करना पड़े, इसके लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा हेतु की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुचारु…
सोशल मीडिया जो युवाओं को जोड़ने का जरिया है, अब अपराध और खौफ फैलाने का नया अड्डा बनता जा रहा है। रुड़की में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और प्रशासन की नींद उड़ा दी है।जरा इन तस्वीरों और वीडियो को गौर से देखिए। इंस्टाग्राम पर ‘शूटर कार्तिक पंडित’ के नाम से बनी एक आईडी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि यह युवक रुड़की का ही रहने वाला है।इस आईडी पर कोई आम वीडियो नहीं, बल्कि कानून को ठेंगा दिखाते हुए अवैध हथियारों का खुला प्रदर्शन…
रुड़की: लक्सर के रामपुर रायघटी गांव में नील धारा गंगा नदी में कथित अवैध खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्वीकृत पट्टों की आड़ में नियमों को ताक पर रखकर बड़े पैमाने पर खनन किया जा रहा है। वहीं खनन सामग्री से लदे ओवरलोड वाहन गांव की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।रामपुर रायघटी गांव में नील धारा गंगा नदी इन दिनों खनन का केंद्र बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पट्टों की सीमा से बाहर जाकर नदी में खनन किया जा रहा है, जिससे नदी के स्वरूप…
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने, नशे की मांग एवं आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए विभिन्न विभागों को समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिले में संचालित सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों को भी नारकोटिक्स समिति से जोड़ा जाए, ताकि उच्च शिक्षण संस्थानों में नशा उन्मूलन संबंधी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।…
