रुड़की से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो न सिर्फ सरकारी दावों की पोल खोलती है, बल्कि सैकड़ों जिंदगियों को सीधे मौत के मुंह में धकेलने की तैयारी कर रही है। सलेमपुर सुनहरा मार्ग पर एक अवैध कॉलोनी का जाल बिछाया जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरे खेल पर हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण यानी HRDA ने अपनी आंखें मूंद रखी हैं। क्या यह सिर्फ लापरवाही है या फिर मोटी साठगांठ का नतीजा? हमारी इस विशेष रिपोर्ट में देखिए कि कैसे चंद रुपयों के फायदे के लिए लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा…
Author: Avnish Kumar Jain
बहुचर्चित SC/ST छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा मामले में कार्रवाई और करोड़ों रुपये की संपत्तियां अटैच किए जाने के बाद विपक्ष ने सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। ED के अनुसार, उत्तराखंड में SC/ST छात्रों के लिए दी जाने वाली पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की जांच जारी है और कई मामलों में धन के दुरुपयोग के आरोप सामने आए हैं https://youtu.be/KfM9UHSwzTg?si=xXW98-vQkXYWJhoq इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता सुजाता पॉल ने आरोप लगाया है कि भाजपा जानबूझकर मामले के कुछ प्रभावशाली लोगों को बचाने…
जनपद रुद्रप्रयाग में 2013 की केदारनाथ आपदा के जख्म आज भी लोगों को झकझोर कर देती है।16-17 जूनब2013 को आई दैवीय आपदा के 13 साल बीत गए हैं, मगर उस समय की ख़ौफ़नाक दृश्य आज भी कुछ पल के लिए आखों में दर्द के आँसू ले आते हैं।बताते चलें कि 2013 की 16 ओर17 जून को हुई रिकॉर्ड बारिश ने केदारनाथ धाम से लेकर पूरे उत्तराखंड को देखते ही देखते एक ऐसा ख़ौफ़नाक जख्म दिया, जिसकी वो दर्द भरी यादें हमेशा के लिए इतिहास में दर्ज हो गई है। 2013 की केदारनाथ आपदा मुख्य रूप से 3 दिनों तक हुई…
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का है मामला एक्सपायरी डेट का सामान थमाया जा रहा आंगनबाड़ी केंद्रों को केंद्रीय भंडार से कराई जाती है आपूर्ति खाद्य सामग्रियों की महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की भी नहीं परवाह है मंत्री को अपने कमीशन के फेर में कुछ नहीं दिख रहा मंत्री को ! विकासनगर-जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य द्वारा सिर्फ और सिर्फ अपना विकास किया जा रहा है, जिसके तहत इनके द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को घटिया एवं…
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल प्रशिक्षु भोजनालय के उच्चीकरण कार्य का लोकार्पण सम्पन्न पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल में वर्तमान एवं भविष्य में आयोजित होने वाले विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दृष्टिगत प्रशिक्षुओं को बेहतर भोजन एवं आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु प्रशिक्षु भोजनालय का उच्चीकरण कार्य सम्पन्न कराया गया। इसी क्रम में दिनांक 16 जून, 2026 को उच्चीकृत प्रशिक्षु भोजनालय का लोकार्पण श्री यशवन्त सिंह चौहान, पुलिस उपमहानिरीक्षक/निदेशक, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर निदेशक पी0टी0सी0 द्वारा कहा गया कि गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रशिक्षुओं के लिए उत्कृष्ट आवासीय एवं भोजन संबंधी…
उत्तराखंड एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हथियार और हेरोइन मंगाने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उत्तराखंड में छिपकर रह रहा था। ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार पंजाब के अमृतसर का रहने वाला आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था और ड्रोन के माध्यम से भेजी जाने वाली हेरोइन तथा अवैध हथियारों की खेप को रिसीव कर आगे सप्लाई करने का…
आरटीआई एक्टिविस्ट एवं अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी क्या उत्तराखंड में राज्य गठन के बाद अपात्र ST प्रमाणपत्रों के सहारे मिली नौकरियां और सरकारी लाभ..? आरटीआई एक्टिविस्ट एवं अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने उठाए गंभीर सवाल, उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों में बन रहे एसटी प्रमाणपत्रों की हो जांच मुख्य सचिव को पत्र लिखकर राज्य में 28 नवम्बर 2000 के बाद जारी ST प्रमाणपत्रों की उच्चस्तरीय जांच और लाभों की समीक्षा की मांग देहरादून। जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार चर्चाओं में रहने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट एवं अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने एक बार फिर उत्तराखंड में अनुसूचित जनजाति (एसटी)…
देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र स्थित पितांबरपुर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक रॉयल एनफील्ड बुलेट में सांप घुसने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे स्नेक रेस्क्यूर ने काफी देर तक बाइक की जांच की, लेकिन सांप का पता नहीं चल पाया। जब बुलेट के एयर फिल्टर को खोला गया तो उसके अंदर एक जहरीला भारतीय नाग (इंडियन कोबरा) छिपा मिला। रेस्क्यूर ने सावधानीपूर्वक कोबरा को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में घबराने के बजाय प्रशिक्षित रेस्क्यूर की सहायता लें और वन्यजीवों को नुकसान न…
हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने भाजपा के एक मंत्री द्वारा की गई प्रेस वार्ता का जवाब देते हुए कहा कि मंत्री महोदय जनता के सामने 12 साल के मोदीनामा का झूठ का पुलिंदा पढ़कर गए हैंआलोक शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों का कार्यकाल उपलब्धियों से ज्यादा सवालों और विफलताओं के लिए याद किया जाएगा उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, जबकि देश…
को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती घोटाले का है मामला सचिव कर चुके थे भर्ती निरस्त करने के आदेश! जमकर हुआ अभ्यर्थियों के खातों से लेनदेन! राजभवन करे भ्रष्ट मंत्री को बर्खास्त विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील घेराव कर को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती घोटाले में सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत की सरपरस्ती में हुए करोड़ों रुपए के लेनदेन के मामले में मंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर महा. राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी, विकासनगर की गैर मौजूदगी में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री रयाल को सौंपा नेगी ने…
विकासनगर में भाजपा नेता विनोद कश्यप की मौत के बाद आज तीसरे दिन गांव में माहौल भले ही सामान्य दिख रहा हो, लेकिन पीड़ित परिवार अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के सामने अड़ा हुआ है… परिवार की मुख्य मांग है कि आरोपियों के एनकाउंटर किए जाएं और पीड़ित परिवार के पक्ष में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कोई कानूनी कार्यवाही ना की है…इसके बाद ही वे पंचनामा की कार्यवाही में सहयोग करेंगे… पंचनामे के बाद ही विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार हो सकेगा ।आज घटना के तीसरे दिन सुबह से प्रशासन लगातार परिवार को समझाने का प्रयास कर रहा है,…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक बार फिर जमीन से जुड़ा और सादगी भरा अंदाज देखने को मिला खटीमा स्थित अपने पैतृक आवास पर मुख्यमंत्री धामी ने खेतों में पहुंचकर खेती-किसानी के कार्यों में हिस्सा लिया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय दौरे पर ऊधम सिंह नगर पहुंचे, जहां उन्होंने खटीमा के नगला तराई स्थित अपने आवास पर पहुंचकर अपनी माता जी के साथ खेतों में समय बिताया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खेत में जुताई करते नजर आए। इतना ही नहीं, उन्होंने…
रुड़की से एक ऐसा सच सामने आया था जिसने पूरे स्वास्थ्य महकमे की साख पर बड़े सवाल खड़े कर दिए थे। एक सरकारी 108 एंबुलेंस, जिसका काम गरीब और जरूरतमंद मरीजों को सरकारी अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाना है… वो एंबुलेंस रुड़की के आजाद नगर चौक पर स्थित एक निजी अस्पताल मेडविन केयर हॉस्पिटल के बाहर खड़ी पाई जाती है। वहाँ सरकारी एंबुलेंस से मरीज को उतारकर प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा था। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। हमारे चैनल ने भी इस खबर को पूरी प्रमुखता से दिखाया, जनता की आवाज…
रुड़की से इस वक्त एक बेहद चौंकाने वाली और गंभीर खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दावों के बीच, रुड़की के सुनहरा मार्ग पर भू-माफियाओं ने नियमों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। यहां बिना किसी अनुमति के एक पूरी की पूरी अवैध कॉलोनी विकसित कर दी गई है। लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा और हैरान करने वाला मोड़ यह है कि इस अवैध कॉलोनी के ठीक ऊपर से हाई टेंशन बिजली की लाइन गुजर रही है। इसी जानलेवा हाई टेंशन लाइन के नीचे बिना किसी…
हमारी पैनी नज़र और दमदार पत्रकारिता का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। हम सिर्फ खबर दिखाते नहीं हैं, बल्कि उसे उसके अंजाम तक भी पहुँचाते हैं।मामला रुड़की के व्यस्ततम इलाके बीटीगंज बाजार की शंकरी गली का है। जहाँ नियमों को ताक पर रखकर, प्रशासन की आँखों में धूल झोंकते हुए एक बहुमंजिला इमारत का अवैध निर्माण धड़ल्ले से किया जा रहा था। इतना ही नहीं, मानकों के विपरीत जाकर यहाँ एक अवैध बेसमेंट भी तैयार कर लिया गया था, जिससे आसपास की इमारतों को भी खतरा पैदा हो सकता था।इस काले खेल को हमारे चैनल ने…
481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास रिपोर्टर अवनीश जैन स्टेट हेड: देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) में मुख्य अतिथि एवं समीक्षा अधिकारी के रूप में शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी के 158वें नियमित तथा 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की भव्य पासिंग आउट परेड की समीक्षा की और नवप्रशिक्षित सैन्य अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने पास आउट होने वाले कैडेट्स को भारत माता…
