राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी चढ़ावे को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे वायरल हो रहे हैं। आखिर इन दावों में कितनी सच्चाई है मंदिर समिति ने अब पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा है और जांच के आदेश दिए हैं बद्रीनाथ मंदिर समिति के सदस्य हेमंत द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की खबरों को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को मंदिर समिति ने गंभीरता से लिया है हेमंत द्विवेदी के अनुसार, जिन कर्मचारियों पर आरोप लगाए गए हैं, उन्हें स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद यदि कोई भी कर्मचारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग एक व्यक्ति को उनका निजी सचिव बताकर पोस्ट वायरल कर रहे हैं, जबकि उनका कोई भी निजी सचिव नहीं है। ऐसे दावे पूरी तरह भ्रामक हैं हेमंत द्विवेदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। इसलिए बिना पुष्टि के किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें और जांच पूरी होने का इंतजार करें अब सबसे बड़ा सवाल यही है,क्या वायरल हो रहे आरोपों में कोई सच्चाई है, या फिर यह सिर्फ अफवाह है? इसका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

