Author: Avnish Kumar Jain

 कितना कमीशन काटा जा रहा है कोई पूछने वाला नहीं!  किसी कर्मचारी वर्ग का भला नहीं कर पाए मंत्री  गैर जिम्मेदार मंत्री को निकाल बाहर करे सरकार विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश भर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्य कर रहे बीआरपी- सीआरपी कार्मिकों को प्राइवेट आउटसोर्सिंग एजेंसियों द्वारा लूटा जा रहा है, लेकिन मंत्री धन सिंह रावत बेखबर बने हुए हैं| मंत्री को यह तक मालूम नहीं कि उनकी नाक के नीचे प्रदेश भर में लगभग 950 कार्मिकों को कितना वेतन…

Read More

काव्यांजलि- जनरल बी सी खण्डूडी जय और दुर्गा की गोद से, एक शेर निकल कर आया था, भारत माँ के चरणों में, जीवन उसने चढ़ाया था। वो पहाड़ का सिपाही और माटी का लाल था, सीमा पर वो डटा रहा, दुश्मनों का काल था। तीन-तीन रण देखे उसने, धधकते युद्धों की आग में, सीना तान के खड़ा रहा वो, तिरंगे की शान में। गोली, बारूद, अँधियारे सब, उसके आगे हार गए, वो देश पे मरना सीख गया, उससे भय भी पार गए। वो पहाड़ का सिपाही था, देश उसका अभिमान था, ईमानदारी की राजनीति में, जैसे…

Read More

सोशल मीडिया पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि वे मंदिर समिति से TA/DA नहीं लेते और खाने, रहने व हेलीकॉप्टर यात्रा का खर्च स्वयं वहन करते हैं। वहीं RTI के माध्यम से मिली जानकारी का हवाला देते हुए दावा किया गया है https://youtu.be/Me0LpWMrtKM?si=5MACwEf6dfx_KIsv कि 11 और 12 मई को ऊखीमठ में उनके खाने और ठहरने पर करीब 30 हजार रुपये खर्च हुए। इसके अलावा 12 मई को उनके, उपाध्यक्ष और अन्य अतिथियों की गुप्तकाशी से केदारनाथ हेलीकॉप्टर यात्रा पर 68 हजार रुपये से अधिक खर्च किए…

Read More

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की मौजूदगी में मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार की योजनाओं और लाभार्थियों पर आधारित संक्षिप्त प्रदर्शनी भी दिखाई गई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 12 वर्ष कार्य कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति बदहाल थी, जबकि अब भारत आत्मविश्वास से भरा…

Read More

उत्तराखंड क्रांति दल ने एक प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूकेडी ने आरोप लगाया है कि नरेंद्र नगर उपचुनाव के दौरान मंत्री द्वारा वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी प्रमिला रावत और युद्ध में दिव्यांग पूर्व सैनिक सूबेदार वीर सिंह पंवार के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया। संगठन ने इसे सैनिक सम्मान और उत्तराखंड की अस्मिता पर हमला बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।उत्तरांचल प्रेस क्लब, देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों और देश…

Read More

देहरादून प्रेस क्लब में स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार ने चकराता विधानसभा में विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई विकास कार्य केवल कागजों में दिखाए गए हैं, जबकि मौके पर निर्माण के प्रमाण नहीं मिले।बॉबी पंवार ने आरोप लगाया कि एक ही फोटो को अलग-अलग गांवों के विकास कार्यों के नाम पर लगाया गया है। साथ ही जियो-टैगिंग नहीं होने, फर्जी जीएसटी बिल और मृत व्यक्तियों को श्रमिक दिखाकर भुगतान किए जाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए।उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की…

Read More

देहरादून। आरटीआई व सामाजिक कार्यकर्ता अनिल चंद्र बलूनी ने ऊर्जा विभाग और पिटकुल में कथित भ्रष्टाचार, नियमों में फेरबदल और एक विशेष अधिकारी प्रकाश चंद्र ध्यानी को लाभ पहुंचाने के आरोप लगाए। प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आरटीआई के जरिए सामने आए तथ्यों से विभागीय पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।बलूनी के अनुसार, प्रकाश चंद्र ध्यानी की तकनीकी अयोग्यता, कथित फर्जी दस्तावेज, सेवा अभिलेखों में अनियमितताओं और नियमों के विरुद्ध पदोन्नति को लेकर दायर जनहित याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने 18 फरवरी 2026 को उन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप न मानते हुए एमडी पद…

Read More

अन्य राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस अपनाएगा उत्तराखंड, परियोजनाओं की निगरानी और शिकायत निस्तारण होगा और मजबूत देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के विजन को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) में व्यापक सुधारों की तैयारी शुरू हो गई है। सचिव आवास एवं राज्य सम्पत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में रेरा की कार्यप्रणाली, परियोजनाओं की निगरानी, शिकायत निस्तारण, बिल्डरों के पंजीकरण तथा अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव और निर्देश दिए गए।रेरा से संबंधित समीक्षा बैठक में कार्यों की प्रगति, उपलब्धियों…

Read More

रानीपुर विधानसभा के भाजपा विधायक आदेश चौहान के कार्यालय का कांग्रेस कार्यकारिणी द्वारा घेराव किया गया। वहाॅ कांग्रेस नेता मनोज धनगर के नेतृत्व में कार्यकर्ता शिवालिक नगर चौक से प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस का आरोप है कि विधानसभा क्षेत्र में विकास न के बराबर हुआ है और सफाई की हालत भी दयनीय बनी हुई है।  शिवालिक नगर चौक से निकले प्रदर्शनकारी नारेबाज़ी के साथ पैदल मार्च करते हुए रानीपुर विधायक के कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकारिणी ने कार्यालय का घेराव कर दिया और सफाई व विकास की मांगों को लेकर विधायक से जवाबदेही मांगी। कार्यकर्ताओं…

Read More

देहरादून पुलिस ने तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास का सहारा लेकर लोगों को ठगने वाले एक कथित बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल थापा लोगों को अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा-पाठ और अनुष्ठान के नाम पर सोना और नकदी ऐंठता था। सेलाकुई की एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 150 ग्राम सोने का बिस्कुटनुमा बार और 5 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।…

Read More

श्री केदारनाथ धाम यात्रा में भारी संख्या में हर रोज श्रद्धालु पहुँच रहे हैं, मगर कुछ युवा यात्री शार्ट कट रास्ता अपनाने के चक्कर में अपने आपको परेशानी में भी डाल रहें हैं।बता दें कि आज 10 जून2026 को समय अपराह्न 01ः23 बजे दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि केदारनाथ पैदल मार्ग के पोल न0 337-340 के मध्य शार्टकट मार्ग से नीचे उतरते समय 02 व्यक्तियों के पैर फिसलने के कारण खाई में गिर गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार द्वारा अवगत कराया गया कि सूचना प्राप्त होते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा तत्काल आवश्यक…

Read More

रुड़की के मंगलौर से एक बेहद चौंकाने वाली और डराने वाली तस्वीर सामने आई है। बीती 7 जून को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिबरहेड़ी गांव में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष का एक नया और लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए छतों से ताबड़तोड़ फायरिंग की जा रही है और पथराव हो रहा है। हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले में अब ‘एक्शन मोड’ में आ चुकी है।  ये तस्वीरें मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव की हैं। इन…

Read More

नगर पालिका चुनाव में बूथ के अंदर घुस कर आचार संहिता का उल्लंघन करने के प्रयास में में यूकेडी की प्रमिला रावत और पूर्व सैनिक सूबेदार वीर सिंह पंवार ने मंत्री सुबोध उनियाल को खदेड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें यूकेडी नेत्री मंत्री को बूथ छोड़ कर जाने को बोलती हुई सुनाई दे रही हैं https://youtu.be/pXP3glj79go?si=84Mct9WlZ1dKtJMQ

Read More

पर्यटन नगरी मसूरी में देर रात आइडीएच बिल्डिंग के समीप नगर पालिका परिशद मसूरी द्वारा एकत्रित सूखे कूड़े के विशाल ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचा और करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग इतनी भीषण थी कि कूड़े के भीतर लगातार सुलगती रही। इसे बुझाने के लिए तीन फायर टेंडरों को लगाया गया। वहीं नगर पालिका की स्वच्छता…

Read More

पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू हरिद्वार के सराय ग्राम स्थित एक घर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पानी की टंकी में एक-दो नहीं बल्कि 27 सांप के बच्चे घूमते हुए दिखाई दिए। सांपों को देखकर घर के लोगों में दहशत फैल गई और पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। सूचना पर पहुंचे स्नेकमैन तालिब और भोला ने सभी 27 सांप के बच्चों का सुरक्षित रेस्क्यू…

Read More

भीमताल क्षेत्र की जर्जर सड़कों और वर्षों से लंबित सड़क परियोजनाओं को लेकर प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू एक बार फिर मुखर नजर आए दर्जनों ग्रामीणों के साथ उन्होंने हल्द्वानी स्थित लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य जल्द शुरू करने की मांग की। पनेरू ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।हल्द्वानी में हुए इस प्रदर्शन के दौरान हरीश पनेरू ने कहा कि भीमताल क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़कें लंबे समय से…

Read More