जनता को राहत देने के लिए बनेगा ऑनलाइन शिकायत समाधान तंत्र-डीएम बुलडोजर चलाकर भूमि सीमांकन मिटाने की शिकायत, दोषियों पर कार्रवाई तय जर्जर मकान में रह रहे बुजुर्ग की समस्या पर प्रशासन गंभीर, नगर निगम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश आर्थिक संकट में फंसे मोहन ने मकान नीलामी और ऋण माफी की लगाई गुहार, भूमि विवाद से लेकर ऋण माफी तक, जन सुनवाई में 115 शिकायतों पर त्वरित एक्शन देहरादून के जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद डॉ. आशीष चौहान ने क्लेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचकर आमजन की समस्याएं…
Author: Avnish Kumar Jain
तस्वीरें झूठ नहीं बोलतीं, लेकिन कभी-कभी ये तस्वीरें वो सच बयां कर देती हैं जिसे महकमे के लोग ‘वाहवाही’ के पीछे छिपाना चाहते हैं। रुड़की रेलवे स्टेशन से आई इस तस्वीर को जरा गौर से देखिए। खाकी वर्दी में तैनात GRP के दो जांबाज सिपाही एक दिव्यांग शख्स को व्हीलचेयर समेत रेलवे ट्रैक पार कराते नजर आ रहे हैं। पहली नजर में तो ये ‘मदद’ और ‘इंसानियत’ की मिसाल लगती है… लेकिन जरा ठहरिए! क्या ये वाकई मदद है, या फिर अपनी पीठ थपथपाने के चक्कर में रेलवे के कड़े कानूनों की धज्जियां उड़ाना?रेलवे का साफ और सख्त नियम है…
शासकीय आवास पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) Ajaey Kumar जी, प्रदेश महामंत्री Deepti Rawat Bhardwaj जी, Tarun Bansal जी एवं श्री Kundan Parihar जी ने भेंट की। इस दौरान माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin जी के प्रस्तावित उत्तराखण्ड दौरे सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
देवभूमि उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज को लेकर धामी सरकार के सख्त रुख का अब संत समाज ने खुलकर समर्थन किया है। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी गर्भ गिरी महाराज ने कहा कि सड़कें आम जनता और यातायात के लिए होती हैं, धार्मिक गतिविधियों के लिए नहीं। उन्होंने साफ कहा कि जो भी नमाज पढ़े, वह मस्जिद या अपने घर में पढ़े… लेकिन सड़कों पर धार्मिक गतिविधियां बर्दाश्त नहीं होनी चाहिए। संत समाज ने इस फैसले को देवभूमि की गरिमा और कानून व्यवस्था के लिए जरूरी बताया है। देवभूमि उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज को लेकर सरकार के सख्त रुख…
रुड़की-मंगलोर हाईवे पर अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन का बड़ा डंडा चला है। हमारी खबर का एक बार फिर बड़ा असर हुआ है। मीडिया में प्रमुखता से खबर दिखाए जाने के बाद, हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया है। एचआरडीए की वीसी (VC) सोनिका मीणा के सख्त निर्देशों पर विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है…. रुड़की में अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराए कॉलोनी काटने वाले भू-माफियाओं की अब खैर नहीं है। मीडिया में अब्दुल कलाम चौक के पास हो रही अवैध प्लाटिंग की खबर को…
रुड़की के झबरेड़ी खुर्द गांव में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम उस वक्त अखाड़े में बदल गया, जब राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल और ग्रामीणों के बीच जमकर हंगामा हो गया। धक्का-मुक्की, आरोप-प्रत्यारोप और हाथ में ईंट लेकर आगे बढ़ते मंत्री का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं इस मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और मामला अब पुलिस जांच तक पहुंच चुका है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी खुर्द गांव में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल बहुद्देश्यीय शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। कार्यक्रम शांतिपूर्वक चल रहा था लेकिन तभी अचानक माहौल गर्मा…
मुख्यमंत्री ने “क्यालु- हिम तेंदुआ” शुभंकर का किया अनावरण, प्रतिभागियों के साथ प्रतीकात्मक दौड़ में हुए शामिल देश के 27 राज्यों और 2 देशों से 900 से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार और युवा उद्यमिता को देगा नई गति : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ किया और मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतीकात्मक दौड़ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 31 मई 2026 को होने वाले नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के शुभंकर…
रुड़की की झबरेड़ा विधानसभा के झबरेड़ी खुर्द गांव से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने इलाके की राजनीति में हलचल मचा दी है। वायरल वीडियो में दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल और ग्रामीणों के बीच तीखी नोंकझोंक और धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है। झबरेड़ी खुर्द गांव में आयोजित “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में ग्रामीण और राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब गांव…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक कर वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और मानसून तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने जनहित को सर्वोपरि बताते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने वनाग्नि की सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर अधिकारियों के मौके पर पहुंचने, शीतलाखेत मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू करने, फायर लाइन के पास छोटी तलैया बनाने और जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने फॉरेस्ट गार्ड की एक हजार नई नियुक्तियां करने, ग्राम समितियों और वन पंचायतों को बजट उपलब्ध कराने तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण यानी MDDA के रवैये से नाराज किसान एकता मंच ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उप जिलाधिकारी डोईवाला के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। MDDA की कार्यप्रणाली से त्रस्त किसानों व जनप्रतिनिधियों ने MDDA की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुवे तत्काल रोक लगाने और दोषी अधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग की है।किसान एकता मंच का आरोप है कि MDDA की वजह से स्थानीय किसानों को अपनी भूमि में निर्माण करने पर MDDA अधिकारी नोटिस थमा रहे हैं।हैरानी की बात ये है कि जिन लोगों के पास भूमि ही नहीं है, उन्हें भी अवैध निर्माण के नोटिस थमा…
रूड़की से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता और उसकी गर्भवती बहन के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप है कि भाभी के उकसाने पर आए दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया, महिलाओं के कपड़े फाड़े और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने अब इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।यह पूरा मामला रूड़की के रामनगर नई बस्ती का है। सलेमपुर राजपूतान की रहने वाली सोनम का विवाह सचिन कुमार के साथ हुआ था। सोनम…
धर्मनगरी हरिद्वार से जिहादियों की कट्टरपंथी सामने आई है, जहां हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर की गंगनहर में अंदर चिकन बिरयानी डाली गई। और जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रह है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है नीले ड्रम में भरी चिकन बिरयानी गंगा में डाली हा रही है। जिसका स्थानीय युवक द्वारा वीडियो बना कर सोशल मीडिया वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद संत समाज में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। ज्वालापुर क्षेत्र से जुड़े इस वीडियो में एक नीले ड्रम से बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री गंगा में डाली…
नैनीताल अस्पताल में भर्ती मरीज भागकर नाले में कूदा, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया नैनीताल। नैनीताल बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती एक मरीज अस्पताल से भागकर नाले में कूद गया। नाले में कूदने से गंभीर रूप से घायल हुए मरीज को पुलिस ने औऱ दमकल विभाग ने रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल में भर्ती करा दिया है।जानकारी के अनुसार धुलई घोड़ाखाल निवासी यशपाल बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती था। बृहस्पतिवार की सुबह डॉ एमएस दुग्ताल ने उसको देखा था। जिसके कुछ देर बाद मरीज अस्पताल से भाग गया। वह भागते हुए मेट्रोपोल क्षेत्र में पहुंच गया।…
चमोली जनपद में जंगलों में लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बद्रीनाथ वन प्रभाग के बिरही क्षेत्र में जंगल की आग बुझाने गए एक फायर वॉचर की चट्टान से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। नाराज लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों का घेराव करते हुए मृतक के परिवार को मुआवजा और पत्नी को नौकरी देने की मांग की है।जनपद में इन दिनों अलग-अलग क्षेत्रों में जंगल धधक रहे हैं। आग के कारण कई इलाकों में धुएं और धुंध का माहौल बना हुआ है।…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बलवीर रोड, देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी जी का संपूर्ण जीवन अनुशासन, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने उत्तराखण्ड के विकास एवं जनसेवा में जो योगदान दिया, उसे यह प्रदेश सदैव याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस दौरान…
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब खड़खड़ी श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम सलामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर, सहित मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधि हुए शामिल उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे मेजर…
