Author: Avnish Kumar Jain

पर्यटन सीजन के चरम पर पहुंचते ही मसूरी एक बार फिर पेयजल संकट से जूझ रही है। शहर के कई इलाकों में पानी की भारी कमी से होटल व्यवसायी, व्यापारी, होमस्टे संचालक और स्थानीय लोग परेशान हैं। 144 करोड़ रुपये की यमुना पंपिंग पेयजल योजना की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।मंगलवार को मसूरी होटल एसोसिएशन, मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन और होमस्टे संगठन ने एसडीएम कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मसूरी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन भेजकर समाधान की मांग की। साथ ही गढ़वाल जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों के खिलाफ…

Read More

ये लिखा था: आज मैं अमित कुमार धीमान कहना चाहता हूँ कि मैने पुष्कर सिंह धामी, भाजपा सरकार वालो और वगैरह वगैरह को बुरा-बुरा बोला वो सब गुस्से में बोला क्योंकि जो इंसान 5 साल से बिस्तर पर बीमार पड़ा हैं उसके मन का हाल मैं क्या बोलू आप खुद ही अच्छे से समझ सकते हैं खैर मैं अमित कुमार धीमान 5 साल 6 दिनों से बिस्तर पर बीमार पड़ा हूँ और वो भी सिर्फ कुछ रुपयों की कमी की वजह से क्योंकि रुपये होंगे तभी तो मेरी दवा आएगी मेरी दवा 27000 रुपये महीने की आती हैं और मुझे…

Read More

HRDA में मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस पालिसी को क्रियान्वित करने में जुटी उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिका के खिलाफ HRDA के दो A.E और दो J.E अपने अन्य साथियों के साथ मिले Crystal World स्थित एक बार में और रच डाली उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री के खिलाफ साजिश! कौन है ये चारों और क्या है साजिश? करेंगे खुलासा विस्तार से जल्द ही …

Read More

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गुरुकुल विश्वविद्यालय के समीप अज्ञात बदमाशों ने एक कांवड़िये को गोली मार दी। गोली लगने से कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि घायल कांवड़िया हरिद्वार से गंगाजल लेकर गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग के समर्थन में करीब 240 किलोमीटर…

Read More

अवैध बेसमेंट और चार मंजिला इमारत, रुड़की में नियमों को ताक पर रख बनी बिल्डिंग पर क्यों सोया है विभाग?… रुड़की के व्यस्ततम बीटी गंज बाजार में स्थित एक बहुचर्चित चार मंजिला इमारत इन दिनों शहर में चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है। महज 10 फीट के संकरे रास्ते पर खड़ी इस विशाल इमारत के निर्माण ने अब हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, एक आर्कीटेक्ट, J.E, A.E और उनकी भूमिका पर बड़े गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। https://youtu.be/Hj17uzRWXSM?si=Pn0tghmpYGbbP7Kx ​स्थानीय लोगों और सूत्रों के हवाले से यह सवाल तेजी से गूंज रहा है कि आखिर इतने संकरे रास्ते पर…

Read More

नैनीताल में राज्य के आवास सचिव आर राजेश ने निर्माणाधीन पार्किंग का निरीक्षण किया है। रुद्रपुर के बाद नैनीताल में तल्लीताल नेशनल होटल के पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया है तो मेट्रोपोल पार्किंग के भी कामकाज की जानकारी निर्माण करने वाली एजंसियों से ली है। इस दौरान अधिकारियों ने पार्किंग छमता निर्माण तकनीकी की जानकारी ली और जल्द काम करने के निर्देश दिए हैं। सचिव आवास ने बताया कि तल्लीताल में मैकेनिकल पार्किंग तैयार होनी है जीके लिए अवैध कब्जा हटाया गया है वहीं शत्रु संपत्ति पर 700 वाहनों की पार्किंग को लेकर रूपरेखा तैयार करने की बात कही है…

Read More

पौड़ी जनपद के विकासखंड कोट में बीते दिनों हुई दर्दनाक घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विकासखंड कार्यालय में कार्यरत सरकारी कर्मचारी भरत भंडारी अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब 75 प्रतिशत तक झुलस गए थे। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पौड़ी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।परिजनों के अनुसार, एम्स पहुंचने पर भरत भंडारी को तत्काल बेड उपलब्ध नहीं हो सका, जिसके चलते उनका उपचार शुरू नहीं हो पाया। बाद में उन्हें जॉली ग्रांट अस्पताल भेजा गया,…

Read More

रुड़की से एक ऐसी खौफनाक और दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। यहाँ प्यार करने की सजा पूरे परिवार को भुगतनी पड़ी है। एक प्रेमी जोड़ा क्या फरार हुआ, लड़की के परिजनों ने सारी हदें पार कर दीं। लड़के के पूरे परिवार को बंधक बनाया गया, कमरे में बंद किया गया और फिर जो हुआ… उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।​जानकारी के मुताबिक टिकोला गांव का एक युवक और युवती आपस में प्यार करते थे। दोनों अपने सुनहरे भविष्य के सपने बुनकर घर से फरार हो गए। लेकिन…

Read More

रुड़की:- यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान समर्थित बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश, आईएसआई के इशारे पर रची जा रही थी भारत को दहलाने की साजिश, सहारनपुर से 4 गिरफ्तार, अस्पताल, राजनीतिक दफ्तर और स्कूल थे निशाने पर, नोएडा में हुई थी सीक्रेट मीटिंग, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और हरिद्वार जिले के रुड़की समेत 4 नौजवान गिरफ्तार, ISI के इशारे पर बना रहे थे स्लीपर सेल।

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) के सम्बन्ध में राज्य स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने पीएम पोषण योजना के तहत अधिक से अधिक स्कूलों का सोशल ऑडिट कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल ऑडिट में पाई गई कमियों के विषय में सम्बन्धित जनपदों को सूचित करते हुए अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने की बात कही।मुख्य सचिव ने विद्यालयों में बच्चों का डिजिटल मैपिंग एवं ट्रैकिंग मैकेनिज्म तैयार किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों की हेल्थ स्क्रीनिंग पर विशेष जोर देते…

Read More

अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवीन प्रशासनिक भवन के साथ ही ₹138 करोड़ की लागत की 26 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। ये सभी परियोजनाएं क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, नगर विकास एवं ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती प्रदान करेंगी। हमारी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री Ajay Tamta जी, माननीय विधायक Dr.Pramod Nainwal जी, जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैडा जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित…

Read More

मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल बनी नशा मुक्ति जनजागरण का सशक्त माध्यम युवाओं को नशे से दूर रखने हेतु जिला प्रशासन की अभिनव पहल माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन तथा जिलाधिकारी  मनीष कुमार के नेतृत्व में जनपद चम्पावत में संचालित “नशा मुक्त भारत, नशा मुक्त देवभूमि” अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने हेतु जिला प्रशासन लगातार अभिनव पहल कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी  मनीष कुमार ने “माननीय मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल – कला, परंपरा और पहचान” कार्यक्रम के अंतर्गत जमींदार मंदिर मुड़ियानी में महिला भजन मंडली एवं खर्ककार्की स्थित गोल्ज्यू मंदिर में ग्रामीणों एवं युवाओं को मुख्यमंत्री…

Read More

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा MIS प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के सभी 8 ब्लॉकों एवं प्रत्येक CLF स्तर पर टीम गठित कर विकास भवन में उपस्थित होकर लंबित MIS एंट्री कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि MIS कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय एवं सहयोग बनाए रखते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे योजनाओं…

Read More

जनपद में प्रशासनिक कार्यों की प्रगति, कानून-व्यवस्था एवं जनहित से जुड़े विषयों की समीक्षा हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, पटल सहायक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों, राजस्व मामलों, भू-राजस्व वसूली, अभियोजन प्रकरणों, खनन एवं परिवहन गतिविधियों सहित विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने न्यायिक एवं राजस्व कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री Trivendra Singh Rawat ने वरिष्ठ पत्रकार को पुलिस द्वारा उठाए जाने की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चार स्तंभ होते हैं, जिनमें पत्रकारिता एक प्रमुख स्तंभ है और इस तरह किसी वरिष्ठ पत्रकार को उठाकर ले जाना गलत है।उन्होंने कहा कि लोगों से मिली जानकारी के अनुसार संबंधित पत्रकार की छवि साफ-सुथरी और चिंतनशील व्यक्ति की रही है। पुलिस कस्टडी से बाहर आने के बाद उनका बयान सुनकर भी उन्हें लगा कि वह काफी गंभीर और समझदार व्यक्ति हैं।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस मामले में पुलिस अधिकारियों से बातचीत की…

Read More

हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पत्नी और प्रज्ञा फाउंडेशन की संस्थापक प्रज्ञा दीक्षित ने समाज के बीच एक बार फिर जागरूकता और सेवा की मिसाल पेश की है। हरिद्वार के रावली महदूद ग्राम पंचायत पहुंचीं प्रज्ञा दीक्षित ने सैकड़ों महिलाओं और युवतियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली जरूरी सावधानियों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किए गए और उन्हें स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने भी इस पहल की सराहना करते…

Read More