पहाड़ों की रानी मसूरी में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना का विस्तार अब शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी को लेकर आवास एवं शहरी विकास सचिव डॉ. राजेश कुमार ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित रूट का स्थलीय निरीक्षण किया।डॉ. राजेश कुमार ने कैमल्स बैक रोड, आई हॉस्पिटल क्षेत्र, जॉर्ज एवरेस्ट, कैंपटी फॉल और कैंट क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सरकार की योजना केवल देहरादून से मसूरी तक रोपवे बनाने की नहीं, बल्कि मसूरी के प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी रोपवे नेटवर्क से जोड़ने की है, जिससे ट्रैफिक जाम कम होगा और पर्यटकों को सुरक्षित, तेज, पर्यावरण अनुकूल यात्रा के साथ हिमालय और मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता का हवाई नजारा भी मिलेगा।आवास सचिव ने बताया कि रोपवे परियोजना का अलाइनमेंट तय हो चुका है। निरीक्षण के बाद जल्द डीपीआर तैयार कर कैबिनेट में मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना का निर्माण शुरू होगा, जिसे करीब तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य है।डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सरकार री-डेवलपमेंट और पुनर्वास नीति के साथ नई पार्किंग नीति भी तैयार कर रही है, जिसे जल्द कैबिनेट में रखा जाएगा। वहीं मसूरी में वन टाइम सेटलमेंट नीति लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश सभी विकास प्राधिकरणों को भेज दिए गए हैं और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर इसे जल्द लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य मसूरी को विश्वस्तरीय पर्यटन नगर के रूप में विकसित करना है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Sunday, September 13

