उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भीमताल स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में नवनिर्मित अकादमिक ब्लॉक और अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन, जनप्रतिनिधि, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने विकास को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा, आधारभूत ढांचे, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के साथ सीधे जुड़कर काम कर रही है और विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। साथ ही उन्होंने युवाओं से शिक्षा और नवाचार के माध्यम से राज्य के विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

