रुड़की के झबरेड़ी खुर्द गांव में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम उस वक्त अखाड़े में बदल गया, जब राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल और ग्रामीणों के बीच जमकर हंगामा हो गया। धक्का-मुक्की, आरोप-प्रत्यारोप और हाथ में ईंट लेकर आगे बढ़ते मंत्री का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं इस मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और मामला अब पुलिस जांच तक पहुंच चुका है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी खुर्द गांव में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल बहुद्देश्यीय शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। कार्यक्रम शांतिपूर्वक चल रहा था लेकिन तभी अचानक माहौल गर्मा गया और मंत्री समर्थकों तथा कुछ ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की होने लगी। बताया जा रहा है कि पूरा विवाद एक राजनीतिक दल का गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ। आरोप है कि मंत्री के गांव भ्रमण के दौरान एक युवक ने मोबाइल फोन पर भीम आर्मी से जुड़ा गाना बजाना शुरू कर दिया और नारेबाजी की। आरोप यह भी है कि इससे नाराज होकर मंत्री ने युवक का मोबाइल छीन लिया और उसका कॉलर पकड़ लिया। इसी बीच राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल हाथ में ईंट लेकर ग्रामीणों की ओर बढ़ते नजर आए। वहीं उनकी पत्नी वैजयंती माला भी मौके पर मौजूद थीं और एक युवक के साथ उनकी तीखी बहस होती दिखाई दी। वही इस मामले को लेकर अब दोनों पक्षों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आजाद समाज पार्टी नेता महक सिंह ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर होकर मंत्री और उनके समर्थकों ने हमारे कार्यकर्ता के साथ मारपीट की है। युवाओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह की गुंडागर्दी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने पूरे मामले में पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर कार्यक्रम का माहौल खराब करने पहुंचे थे। उनका कहना है कि युवक तेज आवाज में राजनीतिक गाने बजाकर और नारेबाजी कर कार्यक्रम में व्यवधान पैदा कर रहा था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए शिविर लगाया गया था। कुछ युवाओं को भड़काकर वहां भेजा गया। माहौल खराब करने की कोशिश की गई। हमारे साथ और महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई है। मंत्री की पत्नी वैजयंती माला ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि युवाओं को गलत दिशा में ले जाया जा रहा है और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने आए ड्राइवर के साथ भी मारपीट की गई। फिलहाल पूरे मामले ने राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर जांच में जुट गई है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

